न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'टाइगर जिन्दा है' : एक्शन का तगड़ा डोज, सलमान का निस्तेज चेहरा

मंगलवार दोपहर को इस वर्ष की तीसरी सर्वाधिक चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर जिन्दा है' का ट्रेलर जारी कर दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Nov 2017 12:33:46

'टाइगर जिन्दा है' : एक्शन का तगड़ा डोज, सलमान का निस्तेज चेहरा

मंगलवार दोपहर को इस वर्ष की तीसरी सर्वाधिक चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर जिन्दा है' का ट्रेलर जारी कर दिया गया। पंक्तियाँ लिखे जाने तक यूट्यूब पर इस ट्रेलर को 84 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर इसे ट्रेंडिंग किया जा रहा है। सलमान खान के प्रशंसकों ने जिस अंदाज में उनका स्वागत किया है उससे स्पष्ट होता है कि 'भाई' को इसी तरह की भूमिकाओं में देखना पसन्द करते हैं। उन्हें 'भाई' ट्यूबलाइट जैसा पसन्द नहीं आता है।

ट्रेलर की शुरूआत से ही पता चल जाता है कि भारतीय खुफिया एजेंसी 'रॉ' की इज्जत दांव पर लग चुकी है जिसे सिर्फ एक ही शख्स बचा सकता है और वह है 'टाइगर', जो गुमनामी की जिन्दगी जी रहा है। ट्रेलर से यह स्पष्ट नहीं होता है कि किस तरह से 'टाइगर' की रॉ में वापसी होती है। एक्शन के साथ सलमान खान की एंट्री होती है और दर्शक तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ उनका स्वागत करता है।

टाइगर जिंदा है का पूरा ट्रेलर सिर्फ और सिर्फ सलमान खान के एक्शन दृश्यों से भरा पड़ा है जिसमें उनका साथ देती नजर आती हैं कैटरीना कैफ। एक्शन दमदार और तेज गति लिए है। जिस तेजी से ट्रेलर को फिल्माया गया है उससे इस बात का भी अहसास होता है कि निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी इस फिल्म की गति को काफी तेज रखा है। पूरी फिल्म को विदेशों में फिल्माया गया है, जिसे देखते हुए गीतों की गुंजाइश नजर नहीं आती, फिर भी सलमान खान और कैटरीना कैफ के दो दृश्य ऐसे हैं जिनसे अहसास होता है कि फिल्म में कोई रोमांटिक गीत भी रखा गया है।

ट्रेलर में तीन संवाद भी शामिल किए गए हैं जिन्हें सुनकर दर्शक तालियां जरूर बजाना चाहेंगे। इनमें से दो संवाद सलमान खान ने बोले हैं -

1. शिकार तो सब करते हैं लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता।
2. उस्मान अगर तुझमें दम है तो तू मुझे रोक कर दिखा और एक संवाद रॉ प्रमुख की भूमिका निभा रहे गिरीश कर्नाड ने बोला है - देश की इज्जत की बात है। टाइगर है तो हम हैं। गिरीश कर्नाड द्वारा बोला गया यह संवाद पूरी फिल्म का दारोमदार सलमान खान के कंधों पर होना बताता है।

पूरा ट्रेलर सलमान खान को केन्द्र में रखकर बनाया गया है। साथ ही उन पर क्लोज अप शॉट्स फिल्माये गये हैं, जिनमें उनका चेहरा भावहीन और निस्तेज नजर आता है। पहले दृश्य में दिखायी गई उनकी आँखों के आसपास झुर्रियों की लम्बी लकीरें नजर आती हैं जो सलमान खान की उम्र का बखान करती हैं। आगामी 22 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली सलमान खान की यह फिल्म दर्शकों को कितना भाती है यह इसके प्रदर्शन के बाद पता लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर