न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या सिर्फ Action Super Hero बन कर रह गए है 'सलमान खान' !!

विगत आठ वर्षों से सलमान खान बॉलीवुड के 'सुल्तान' बने हुए हैं, लेकिन उन्हें इस बात की शिकायत है कि वे कभी-भी आमिर खान से आगे नहीं निकल पाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Nov 2017 11:57:39

क्या सिर्फ Action Super Hero बन कर रह गए है 'सलमान खान' !!

विगत आठ वर्षों से सलमान खान बॉलीवुड के 'सुल्तान' बने हुए हैं, लेकिन उन्हें इस बात की शिकायत है कि वे कभी-भी आमिर खान से आगे नहीं निकल पाए हैं। ऐसा नहीं है कि सलमान खान भाव व्यक्त करने में अक्षम हैं लेकिन उनकी फिल्मों को वो सफलता नहीं मिलती, जो आमिर खान की फिल्मों को मिलती है। आमिर खान की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर हमेशा सलमान खान की फिल्मों से ज्यादा कमाई की है।

इसका ताजा उदाहरण उनकी इस वर्ष प्रदर्शित हुई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। आमिर खान ने इस फिल्म को 50 करोड़ (प्रिंट व प्रचार सहित) की लागत से बनाया था, जिसके हिसाब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर 122 करोड़ का कारोबार करने के बावजूद अपनी लागत निकालने में असफल रही। कहा तो यहाँ तक गया कि कुछ वितरण क्षेत्रों में वितरकों को हुए नुकसान के कारण उन्हें राशि वापस दी गई। आमिर खान मेहमान भूमिका में आकर भी दर्शकों को अपनी ओर खींच ले गए वहीं सलमान खान पूरी फिल्म में होने के बावजूद यह कमाल नहीं कर सके। दोनों सितारे अपनी हर फिल्म में जी जान लगाते हैं। दर्शक दोनों की फिल्मों को हाथों-हाथ लेता है। इसके बावजूद सलमान पीछे रह जाते हैं।

'ट्यूबलाइट' के बाद सलमान खान रेमो डिसूजा के निर्देशन में एक नृत्य आधारित फिल्म करने जा रहे थे, जिसमें वे 14 वर्षीय बच्ची के पिता की भूमिका अभिनीत करते। 'ट्यूबलाइट' की असफलता के बाद उन्होंने स्वयं पर प्रयोग करने का इरादा छोड़ दिया और पुन: अपनी 'माचो मैन' की छवि में कैद हो गए। उनकी आने वाली सभी फिल्मों — टाइगर जिन्दा है, रेस-3, दबंग-3, भारत—ऐसी फिल्में हैं जिनमें वे जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इन सभी फिल्मों का कथानक व प्रस्तुतीकरण सलमान खान को 'सुपरमैन' की तरह पेश करता है।

Salman Khan,action hero,bollywood,bollywood news

कबीर खान ने सलमान खान को 'ट्यूबलाइट' में जो अवसर दिया, वह 'बजरंगी भाईजान' का दूसरा रूप था। उन्हें उम्मीद थी दर्शक जब 'बजरंगी' में सलमान को पसन्द कर सकते हैं तो 'ट्यूबलाइट' में भी करेंगे। परन्तु ऐसा न हो सका। दर्शकों ने सलमान खान की फिल्म को सिर से नकार दिया। इस फिल्म की असफलता में सबसे बड़ा हाथ पटकथा और निर्देशन का रहा। कबीर खान सलमान के हैंग ओवर से स्वयं को आजाद नहीं कर पाए। उन्हें सलमान को लेकर अति विश्वास था, जिसने उन्हें और साथ ही सलमान खान को असफल बनाया।

सलमान खान को अब अपनी उम्र और लोकप्रियता के अनुसार अपने लिए भूमिकाएँ लिखवानी चाहिए। कुछ ऐसे पात्रों को उन्हें गढऩा होगा जो उन्हें आमिर खान के समकक्ष स्थापित कर सकें। आमिर ने 'लगान' से स्वयं को बदला जो बदस्तूर जारी है। आज आमिर 'लगान' से पहले के आमिर से कहीं ज्यादा विश्वसनीय नजर आते हैं। उन्होंने स्वयं को विविध भूमिकाओं में पेश करने का जोखिम उठाया और सफलता पाई। सलमान खान को भी कुछ ऐसा ही कदम उठाना चाहिए। उन्हें असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें स्वयं को आमिर खान की तरह बेचने का हुनर सीखना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती