न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋचा चड्ढा ग्रैमी अवॉर्ड विनर आर्टिस्ट्स एड शीरन, मैरी जे ब्लिज और दुआ लीपा के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के वीडियो में आएंगी नजर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विश्व भर में महिलाओं के अधिकारों के प्रति समानता के बारे में जागरूकता फैलाने वाला प्रभावशाली वीडियो जारी होने वाला है जिसमें भारतीय अभिनेत्री ऋचा चड्ढा नजर आएंगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 08 Mar 2019 4:07:24

ऋचा चड्ढा ग्रैमी अवॉर्ड विनर आर्टिस्ट्स एड शीरन, मैरी जे ब्लिज और दुआ लीपा के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के वीडियो में आएंगी नजर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विश्व भर में महिलाओं के अधिकारों के प्रति समानता के बारे में जागरूकता फैलाने वाला प्रभावशाली वीडियो जारी होने वाला है जिसमें भारतीय अभिनेत्री ऋचा चड्ढा नजर आएंगी। यह प्रोजेक्ट एक वैश्विक एनजीओ ‘द सर्किल’ द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह एनजीओ महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा स्थापित किया गया है, जिसका केंद्रीय विचार जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं के अधिकारों की कमी के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। स्कॉटिश ग्रैमी अवॉर्ड विनिंग सिंगर एनी लेनोक्स द्वारा 2008 में स्थापित किया गया यह एनजीओ एक वीडियो लेकर आ रहा है जिसमें ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) के साथ-साथ इंटरनेशनल पॉप स्टार और ग्रैमी अवॉर्ड विनर्स मैरी जे ब्लिज, दुआ लीपा और एड शीरन भी महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। इनके अलावा भी वीडियो में कई और आर्टिस्ट होंगे जैसे होजयिर, ऑस्कर नामित अभिनेता रिचर्ड ई ग्रैंट और पालोमा फेथ।

ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) समेत वीडियो में मौजूद हर आर्टिस्ट महिलाओं के अधिकारों और महत्वपूर्ण स्थानों में उनकी मौजूदगी की कमी की सच्चाई को प्रदर्शित करेगा। इस वीडियो का उद्देश्य लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर बड़ी संख्या में मदद के लिए आगे आने के प्रति शिक्षित करना, उन्हें सच्चाई से वाकिफ करवाना और इस मुद्दे पर बड़े स्तर पर जागरूकता फैलाना है।

richa chadda,grammy award,ed sheeran,mary j blige,dua lipa,international womens day

इस बारे में बोलते हुए ऋचा (Richa Chadda) ने कहा, ‘मैं इस वीडियो का हिस्सा बनकर बहुत ही उत्साहित हूं। पिछले साल हुए एक सर्वे में यह दावा किया गया था की भारत महिलाओं के लिए पूरे विश्व का सबसे ज्यादा असुरक्षित देश है जिसे सुनकर मैं काफी शर्मिंदा हूं। एक दूसरे सर्वे को पढक़र तो मैं बहुत ही परेशान हुई जिसमें लिखा था की लगभग 42 प्रतिशत महिलाएं सोचती हैं कि उन्हें पीटा जाना ठीक है। अगर हमें एक देश के रूप में वास्तव में प्रगति करनी है तो हमें अपनी मानसिकता में एक बड़ा बदलाव करना होगा। मैं मानती हूं की आपके यहां कितनी भी गगनचुंबी इमारतें हों लेकिन अगर मैं ऑफिस से अपने घर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से रात को 9 बजे बिना डरे नहीं जा सकती तो ऐसी उन्नति बिल्कुल खोखली है।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम