न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज़ से पहले 'पद्मावती' को लेकर संजय लीला भंसाली ने लिया बड़ा फैसला

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के निर्माताओं ने कहा है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से हरी झंडी मिलने के बाद ही वे किसी को यह फिल्म दिखाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Nov 2017 5:49:55

रिलीज़ से पहले 'पद्मावती' को लेकर संजय लीला भंसाली ने लिया बड़ा फैसला

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के निर्माताओं ने कहा है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से हरी झंडी मिलने के बाद ही वे किसी को यह फिल्म दिखाएंगे।

वायाकॉम 18 मोशन पिक्च र्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अजीत अंधारे ने आईएएनएस से एक ईमेल साक्षात्कार में कहा, "उद्योग में स्थापित प्रक्रिया और परिपाटी के अनुसार हम सीबीएफसी को फिल्म दिखाने जा रहे हैं। एकबार सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने के बाद कोई संदेह नहीं रह जाएगा कि यह फिल्म दिखाएं या न दिखाएं।"

वायाकॉम 18 मोशन पिक्च र्स ने भंसाली प्रोडक्शन के साथ 'पद्मवती' का निर्माण किया और यह भारत में फिल्म वितरित करेगा। भाजपा सहित कुछ हिंदूवादी संगठनों का दावा है कि इस फिल्म में इतिहास का गलत वर्णन है और राजपूत रानी पद्मवती का गलत ढंग से चित्रण किया गया है। जबकि भंसाली का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है, सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है, यह फिल्म देखकर राजपूत समुदाय भी वाह-वाह कहेगा और खुद पर गर्व करेगा।

सीबीएफसी में शामिल भाजपा के एक सदस्य ने भंसाली को 'देशद्रोह' के लिए दंडित करने का आग्रह किया है और कहा है कि इस फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया जाना चाहिए। जबकि सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा है कि बोर्ड भंसाली को अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखता है।

इतना ही नहीं, राजनीति से जुड़े कुछ लोग गुजरात चुनाव के मद्देनजर इस फिल्म की रिलीज की तारीख में देरी चाहते हैं और कई ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें लगता है कि फिल्म रिलीज होने से पहले इतिहासकारों को दिखाई जानी चाहिए। राजस्थान सरकार फिल्म देखने के लिए एक समिति गठित करने की भी योजना बना रही है।

यह पूछने पर कि फिल्म कब तब सेंसर बोर्ड से पास होने की संभावना है? उन्होंने कहा, "हम सीबीएफसी द्वारा जल्द पास किए जाने के लिए उत्साहित हैं, ताकि तय योजना के अनुसार 1 दिसंबर को रिलीज हो सके।" फिल्म के लिए राजनीतिक बवाल पर उनके रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हमने पहले ही स्पष्ट किया है कि कथित रूप से चित्रण संबंधी सभी चिंताए निराधार हैं। संजय ने व्यक्तिगत रूप से एक वीडियो जारी कर आश्वस्त किया था कि फिल्म में महारानी और राजपूत वीरों की गरिमा और परंपराओं का बखान है। इसमें आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है।"

अफवाह है किनिर्माताओं ने रानी पद्मावती और आक्रमणकारी अलाउद्दीन खिलजी के बीच रोमांटिक सीक्वेंस दिखाया है। वहीं भंसाली ने इस बात का खंडन किया। अजीत अंधारे ने बताया, "सभी वितरक हमारे साथ हैं। फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जो किसी की भी चिंता का कारण बनें। यह एक फिल्म है, जब यह रिलीज होगी तो राजस्थान को इस पर गर्व होगा।"

यह पूछे जाने पर कि सेंसर प्रमाणन हासिल करने के बाद फिल्म के विस्तृत रिलीज का लक्ष्य बना रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, "हमें सीबीएफसी और इसके अध्यक्ष (प्रसून जोशी) पर पूरा भरोसा है और आशा है कि हम समय पर फिल्म जारी कर सकेंगे और इसका समर्थन किया जाएगा और लोगों को व्यापक रूप से यह पसंद आएगी, जिससे व्यवसाय मजबूत होगा। हमने फिल्म को अत्यंत ईमानदारी और अखंडता के साथ बनाया है।"

'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अब देखना यह है देश के बदले हुए माहौल में कला जीतती है या राजनीति।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती