न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावती' विवाद : योगी सरकार ने कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा जताया

उत्तर प्रदेश सरकार ने मशहूर फिल्म निर्माता एवं निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Nov 2017 1:07:19

'पद्मावती' विवाद : योगी सरकार ने कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा जताया

उत्तर प्रदेश सरकार ने मशहूर फिल्म निर्माता एवं निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था के लिए संकट खड़ा होने का अंदेशा जताते हुए राज्य सरकार ने सेंसर बोर्ड से भी अनुरोध किया है कि कोई भी फैसला लेने से पहले जनभावनाओं का ख्याल रखे।

प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव एन के सिन्हा को पत्र लिखकर प्रदेश सरकार की इस मंशा से अवगत कराया है।

गृह विभाग ने पत्र में कहा कि प्रदेश में तीन चरणों में नगर निकायों के चुनाव हो रहे हैं और एक दिसंबर में मतगणना होनी है। इस वातावरण में फिल्म का प्रदर्शन होने से प्रदेश में व्यापक पैमाने पर अशांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं।

इस पत्र की प्रति केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव को भी भेजी गई है। राज्य सरकार ने अपने पत्र में कहा है कि सत्य, सकारात्मक एवं सद् विचारोन्मुखी कथाओं पर आधारित फिल्में जहां समाज को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित एवं प्रभावित करती हैं। वहीं, ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करते हुए अतिरंजित, असत्य व काल्पनिक कथाओं वाली फिल्में राष्ट्र व समाज में विषाक्त वातावरण पैदा कर सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने के साथ-साथ कानून व व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौतियां उपस्थित करती हैं। पत्र में लिखा है कि अतीत में ऐसे मौके आए हैं, जब इस प्रकार की फिल्मों से बड़े पैमाने पर अराजकता एवं कानून-व्यवस्था की स्थितियां उत्पन्न हुई हैं। प्रमुख सचिव गृह ने पत्र में खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि 9 अक्तूबर को फिल्म के ट्रेलर लांच के बाद से ही विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य संगठनों में रोष दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि फिल्म में कुछ दृश्य ऐसे हैं, जिनका उल्लेख किसी ऐतिहासिक पुस्तक में नहीं है। संगठनों द्वारा फिल्म के प्रदर्शित होने पर सिनेमा घरों में तोड़फोड़ व आगजनी की चेतावनी दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर