न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावती' विवाद : करणी सेना का 1 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान

राजपूत करणी सेना ने संजय लीला भंसाली की फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होने पर उस दिन 'भारत बंद' रखने का आह्वान किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Nov 2017 6:49:51

'पद्मावती' विवाद : करणी सेना का 1 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान

फिल्म 'पद्मावती' को लेकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के उत्तेजक बयान के बाद बुधवार को श्री राजपूत करणी सेना ने संजय लीला भंसाली की फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होने पर उस दिन 'भारत बंद' रखने का आह्वान किया है। राजपूत समुदाय के संगठन श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक व संरक्षक लोकेंद्र सिंह कलवी ने यहां मीडिया को बताया, "रिलीज की तारीख के पहले हम गुरुग्राम, पटना, लखनऊ, भोपाल सहित देश भर में रैली करेंगे।"

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुसलमानों सहित सभी समुदायों ने करणी सेना का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा, "हमने फिल्म को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की मांग की है। हम अब फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग (रिलीज पूर्व दिखाया जाना) नहीं चाहते हैं। हम सिर्फ इसके प्रतिबंध की मांग करते हैं।"

कलवी ने दावा किया कि सिनेमेटोग्राफी अधिनियम के मुताबिक, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिलने के बाद भी सरकार किसी फिल्म की रिलीज पर तीन महीने रोक लगा सकती है और इस रोक को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। कलवी ने कहा, "हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।" उन्होंने दीपिका पादुकोण के उस बयान कि 'फिल्म की रिलीज को कुछ भी नहीं रोक सकता' भड़काऊ बताया।

padmavati,karni sena,deepika padukone,sanjay leela bhansali,ranveer singh,shahid kapoor,bollywood,bollywood gossips

करणी सेना के कार्यकताओं ने मंगलवार को राजस्थान के कोटा के एक थिएटर में 'पद्मावती' का ट्रेलर दिखाए जाने की खबरों पर वहां तोड़-फोड़ मचाई।

कलवी ने कहा कि भंसाली की टीम ने उन्हें कुछ महीने पहले लिखित रूप से आश्वासन दिया था कि राजपूत संगठनों को विश्वास में लेने के लिए रिलीज के पहले फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

padmavati,karni sena,deepika padukone,sanjay leela bhansali,ranveer singh,shahid kapoor,bollywood,bollywood gossips

इससे पहले जनवरी में भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए जयपुर में करणी सेना के कार्यकताओं ने उनके साथ मारपीट की थी।

राजस्थान महिला आयोग की प्रमुख सुमन शर्मा ने सीबीएफसी प्रमुख प्रसून जोशी को फिल्म देखने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि फिल्म के जरिए महिला के सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं हुआ हो, एक पत्र लिखकर आग्रह किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन