न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'करीब करीब सिंगल' पुरानी दुनिया का आकर्षण है : इरफान

अभिनेता इरफान खान का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में पुरानी दुनिया का आकर्षण है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Nov 2017 5:28:51

'करीब करीब सिंगल' पुरानी दुनिया का आकर्षण है : इरफान

अभिनेता इरफान खान का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में पुरानी दुनिया का आकर्षण है और इसकी कहानी लोगों को जीना सिखाती है। इरफान ने बुधवार को यहां फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, "यह साथ जीने और साथ मरने की प्रेम कहानी नहीं है। यह आपको जीना सिखाती है। यह पारिवारिक फिल्म है। पूरा परिवार एक साथ बैठकर यह फिल्म देख सकता है। इसमें पुराने जमाने का आकर्षण और रोमांस है। मुझे लगता है कि जब लोग फिल्म देखेंगे तो यह उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगी और वे भी रोमांटिक हो उठेंगे।"

इरफान अपनी पत्नी और फिल्म-निर्माता सुतापा सिकंदर और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री पार्वती के साथ उपस्थित हुए। उन्होंने कहा, "प्रत्येक फिल्म की रिलीज से पहले बैचेनी तो होती ही है। चिंता इस पेशे का हिस्सा है। इसलिए यह कुछ समय साथ रहती है, फिर चली जाती है।"

पावर्ती ने इसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है। इरफान के साथ फिल्म में काम के बारे में पूछे जाने पर पार्वती ने कहा, "उनके साथ काम का अनुभव शानदार रहा है। उनके साथ काम करना एक्टिंग स्कूल जाने जैसा है।"

बता दे, 'करीब करीब सिंगल' जर्मनी, आस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड में रिलीज होने जा रही है। इरफान ने एक बयान में कहा, "विश्व स्तर पर दर्शकों के बीच फिल्म की पहुंच देखकर आपको अच्छा लगता है। 'लंच बॉक्स' जैसी रोमांटिक फिल्म ने भी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। 'हिंदी मीडियम' भी हर जगह पसंद की गई। एक अभिनेता के तौर पर यह अच्छा लगता है कि आपके काम को नए बाजारों में देखा जा रहा है।"

तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म 'करीब करीब सिंगल' शुक्रवार को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन