न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एवेंजर्स: एंड गेम’ की टिकट दरों में बेतहाशा वृद्धि, 2500 सिनेमाघरों में होगा प्रदर्शन

‘एवेंजर्स: एंड गेम’ के लिए भारत में दीवानगी अपने चरम पर है। दर्शकों की इस फिल्म के प्रति दीवानगी को देखते हुए सिनेमाघरों में इसकी टिकट दरों में जबरदस्त इजाफा किया गया है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 24 Apr 2019 4:16:57

‘एवेंजर्स: एंड गेम’ की टिकट दरों में बेतहाशा वृद्धि, 2500 सिनेमाघरों में होगा प्रदर्शन

‘एवेंजर्स: एंड गेम’ के लिए भारत में दीवानगी अपने चरम पर है। दर्शकों की इस फिल्म के प्रति दीवानगी को देखते हुए सिनेमाघरों में इसकी टिकट दरों में जबरदस्त इजाफा किया गया है। भारत में किसी फिल्म के टिकट इतने महंगे कभी नहीं बिके, जितनी कीमत पर ‘एवेंजर्स एंड गेम’ के टिकट बेचे जा रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, देश के बड़े शहरों में फिल्म का एक टिकट 2400 रुपये तक बिक रहा है, जो सबसे महंगा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रदर्शन के दिन सुबह के सारे शोज हाउसफुल हो चुके हैं। हालांकि मुंबई में आईमैक्स में एक टिकट की कीमत 1700 के आस-पास है। मुंबई के मलाड इलाके में स्थित आइनॉक्स में दोपहर 1.30 बजे से रात 9 बजे के शो की टिकटें 1200 रुपये तक में बेची जा रही हैं। अंधेरी के पीवीआर में एक टिकट का दाम 200 से 1000 रुपये तक रखा गया है।

avengers endgame,avengers endgame ticket price,avengers endgame india,hollywood,hollywood news

फिल्म को लेकर दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एडवांस बुकिंग शुरू होते ही एक ही दिन में फिल्म के 10 लाख टिकट बिक गये। टिकट बुक करने वाली वेबसाइट बुक माई शो और पेटीएम का दावा है कि हर एक सेकंड में 18 टिकट बिके हैं। ‘एवेंजर्स एंड गेम’ भारत और अमेरिका में 26 अप्रैल को प्रदर्शित की जा रही है, जबकि यूके में 25 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। वहीं, चीन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, फ्रांस, सिंगापुर और यूएई में 24 अप्रैल को ही प्रदर्शित हो गई है। 22 अप्रैल को लॉस एंजेलिस में फिल्म का वल्र्ड प्रीमियर रखा गया था, जिसमें एवेंजर्स की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई थी। जिन लोगों ने फिल्म देखी है, उनके मुताबिक यह मार्वल यूनिवर्स की बेहतरीन फिल्म है।

avengers endgame,avengers endgame ticket price,avengers endgame india,hollywood,hollywood news

भारत में इस फिल्म को अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में 2डी, 3डी और आइमैक्स फॉरमेट में प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फिल्म को लगभग 2500 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि आम तौर पर हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को 2000 स्क्रीन्स तक प्रदर्शित किया जाता है। कहा जा रहा है कि जिस तरह से इसकी मांग बढ़ती जा रही है उसे देखते हुए इसके सिनेमाघरों में वृद्धि की जाएगी। 26 अप्रैल को बॉलीवुड की कोई हिन्दी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है, ऐसे में इसके सिनेमाघरों में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम