न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावती' रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकती : दीपिका

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकतीं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Nov 2017 11:46:18

'पद्मावती' रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकती : दीपिका

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकतीं, इस फिल्म को वह हर किसी के साथ साझा करना चाहती हैं। वह यहां मुंबई में 'वैन ह्यूसेन एंड जीक्यू फैशन नाइट्स' में शामिल हुईं।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैं बस इतना ही कहूंगी कि चाहे पोस्टर हो या फिल्म का गीत या ट्रेलर हो..सभी के लिए हमें लोगों का प्यार मिल रहा है। मुझे लगता है कि हम सब फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से उत्साहित और अभिभूत हैं और हम इस फिल्म को हर किसी के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा, "यह एक अद्भुत सफर रहा है और वास्तव में हम दिन गिन रहे हैं। हम फिल्म रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकते और हर किसी के साथ इस अनुभव को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।" 'पद्मावती' का करणी सेना और कुछ अन्य हिंदूवादी संगठनों ने इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर विरोध कर रहे हैं। उन्हें अंदेशा है कि इस फिल्म में राजपूत रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच प्रेम प्रसंग, और वह भी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया होगा।

निर्देशक भंसाली हालांकि एक वीडियो जारी कर कह चुके हैं कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है, जिस पर किसी को आपत्ति हो। यह फिल्म देखकर राजपूत समुदाय खुद पर गर्व महसूस करेगा। अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।

भंसाली चाहे कितनी भी सफाई देते रहें, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखें, लेकिन देश में अजब किस्म की जो राजनीति पनपी है, वह कला को 'कला' के नजरिए से नहीं देखती, हंगामा और दंगा-फसाद के मौके तलाशती रहती है। अगले महीने गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए राजनीति करने वाले ऐसे मुद्दे का बेजा फायदा उठा लेना चाहते हैं।

इस फिल्म में दीपिका के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी हैं। अगर कला पर राजनीति भारी न पड़ी, तो यह फिल्म पहली दिसंबर को रिलीज हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती