न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसे रिकॉर्ड जो विराट कोहली को तोड़ने में मुश्किलें आ सकती है

भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने खेल को अलग स्तर पर ले जा चुके हैंलेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं शायद कोहली उन्हें कभी भी ना तोड़ पाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Nov 2017 2:29:53

ऐसे रिकॉर्ड जो विराट कोहली को तोड़ने में मुश्किलें आ सकती है

भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने खेल को अलग स्तर पर ले जा चुके हैं। भारत के कप्तान विराट कोहली दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। इस समय कोहली के नाम का डंका पूरे विश्व भर में बज रहा है। उनके नाम कई बड़े-बड़े रिकार्ड दर्ज हैं। एक आक्रामक युवा व्यक्तित्व वाले कोहली ने काफी संयम अपनाया और क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में दमदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी अच्छे से उठाई और अपनी बल्लेबाजी व फिटनेस में गजब की तब्दीली करते हुए सभी प्रतिस्पर्धियों के लिए स्तर स्थापित किया। वह तीनों पारूपों के महान बल्लेबाज हैं। लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं शायद कोहली उन्हें कभी भी ना तोड़ पाएं। आइए नजर डाले ऐसे रिकॉर्डों के बारे में जिनको ताडऩा कोहली के लिए होगा मुश्किल।

virat kohli,indian cricket team,indian  captain,cricket matches records

# सबसे ज्यादा वनडे रन, 18426 : अभी ये रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है। 9 सालों में विराट (2008 में डेब्यू) ने 179 वनडे में 7755 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 53 का है। यदि वो अगले 9 साल तक भी मौजूदा औसत इतने ही वनडे खेलते हैं, तो भी कुल 15,510 रन बना पाएंगे। वहीं, भविष्य में 53 का एवरेज बरकरा रखना भी संभव नहीं है।

# सचिन का टेस्ट में 15921 रनों का रिकॉर्ड : सचिन तेंदुलकर ने अपने समय में कई बड़े बड़े खिलाडिय़ों के रिकॉर्डों को पछाड़ा है। उन्होंने भारत की और से 200 टेस्ट मैच खेले हैं, जो किसी एकेले खिलाड़ी के लिए खेलना लगभग ना के बराबर है। सचिन ने 200 टेस्ट मैच खेल कर 15921 रन बनाए हैं। वहीं कोहली ने अब तक 56 टेस्ट मैच खेल कर 4491 रन बनाए हैं। वह सचिन से लगभग काफी पीछे हैं। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं की कोहली सचिन का यह रिकॉर्ड तोडऩे में नाकाम रह सकते है।

virat kohli,indian cricket team,indian  captain,cricket matches records

# वन-डे की एक पारी में 264 रन के रिकॉर्ड : वन-डे की एक पारी में व्यक्तिगत रूप से 264 रन की पारी का रिकॉर्ड तोड़ना विराट कोहली के लिए नामुमकिन सा प्रतीत होता है। कोहली के टीम साथी रोहित शर्मा के नाम ही एक पारी में 264 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आते हैं और तकनीकी रूप से उन्हें ओपनर्स से कम गेंदें खेलने को मिलती है। वह हालांकि, क्रीज पर जमने के लिए थोड़ा समय लेते हैं, लेकिन वह छक्कों से अधिक चौके जड़ने पर विश्वास रखते हैं। 264 रन का रिकॉर्ड तोड़ना है तो कोहली को शुरुआत से आक्रामक बल्लेबाजी करना होगी, जो कि थोड़ा मुश्किल काम नजर आता है।

# सचिन का 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड : सचिन ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 200 टेस्ट मैच खेलें हैं। सबसे ज्याद टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम है। कोहली ने अब तक 56 टेस्ट मैच खेले हैं। उनकी उमर 28 साल हो गई है। अगर वो 6 यां 7 साल और खेलते हैं फिर भी वो 200 टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। इससे साफ जाहिर होता है कि सचिन का ये रिकॉर्ड कोहली नहीं तोड़ सकते।

virat kohli,indian cricket team,indian  captain,cricket matches records

# टेस्ट मैच की एक पारी में नाबाद 400 रन : टेस्ट मैचों में शुरुआती समय में संघर्ष करने वाले कोहली अब लाल गेंद के खिलाफ परिपक्व बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उनकी महानता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरे शतक जमाए हो। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन चार्ल्स लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में नाबाद 400 रन की पारी खेली थी, जो रिकॉर्ड अब भी बरक़रार है और लंबे समय तक इसके बरक़रार रहने की उम्मीद है। कोहली द्वारा इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाने की कई वजह हैं। सबसे पहली बात तो वह इतनी लंबी पारी शायद ही खेल सके। वह आक्रामक व्यक्तित्व वाले बल्लेबाज हैं और उनका मानना है कि गेंदबाज आपको टेस्ट मैच जिताकर देता है। इसको ध्यान में रखते हुए वह लंबी बल्लेबाजी नहीं करना चाहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन