न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोगों को पसंद नहीं आई शाहिद की वाइफ मीरा राजपूत की ऐक्टिंग, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

हाल ही में मीरा ने एक एड शूट किया है। ऐसा पहली बार है जब मीरा राजपूत ने कैमरा फेस किया हो लेकिन इस वीडियो में उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Aug 2018 2:43:04

लोगों को पसंद नहीं आई शाहिद की वाइफ मीरा राजपूत की ऐक्टिंग, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही एक एक्टर नहीं हों लेकिन उनके फैंस की संख्या लाखों में है। इंस्टाग्राम पर मीरा राजपूत के 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं वहीं सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई फैन पेज भी हैं। हाल ही में मीरा ने एक एड शूट किया है। ऐसा पहली बार है जब मीरा राजपूत ने कैमरा फेस किया हो लेकिन इस वीडियो में उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा। उनके चेहरे पर इतना कॉन्फिडेंस और चमक है जिसे देखकर लगता है वे पहले कई बार ऐसा कर चुकी होंगी। दरअसल, मीरा ने टीवी के लिए एक कमर्शियल एड शूट किया है जिसमें वे स्किन प्रोडक्ट की खासियत बता रही हैं। इसके साथ ही वह बताती नज़र आ रही हैं कि कैसे एक क्रीम की वजह से उनकी स्किन निखर गई।

bollywood,shahid kapoor,Mira Rajput,trolled

लेकिन मीरा राजपूत का यह ऐड कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। भले ही उस ऐड में मीरा काफी कॉन्फिडेंट नज़र आ रही हों, लेकिन लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया ऐसे प्रॉडक्ट को इंडॉर्स करने के लिए ट्रोल कर दिया, जिसमें केमिकल हैं।

bollywood,shahid kapoor,Mira Rajput,trolled

मीरा राजपूत की ऐक्टिंग की भी सोशल मीडिया यूज़र्स ने आलोचना की। मीरा राजपूत ने यह ऐड अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और इसी पर लोगों ने खूब कॉमेंट किए। कुछ लोगों ने कॉमेंट किए कि उस प्रॉडक्ट में रैटिनॉल होता है तो फिर यह प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए मददगार कैसे हो सकती है? वहीं कुछ लोगों ने मीरा का सलाह दी के वह इस तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को इंडॉर्स न करें।

bollywood,shahid kapoor,Mira Rajput,trolled

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने मीरा को याद दिलााया कि एक बार उन्होंने ही कहा था कि अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए वह मड (mud) का इस्तेमाल करती हैं। कुछ लोगों ने मीरा की ऐक्टिंग की भी आलोचना की और कहा कि ऐक्टिंग उनके लिए नहीं बनी है और उन्हें यह नहीं करनी चाहिए।

बता दें कि मीरा और शाहिद एक बार से फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। वैसे शाहिद ऑन स्क्रीन जितने मसखरे और कैजुएल नजर आते हैं रियल लाइफ में मीरा की उतनी ही केयर करते हैं। वह मीरा की हर छोटी से छोटी जरुरत का ध्यान रखते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ में आ रही इस खुशी को लेकर शाहिद और मीरा काफी एक्‍साइटेड नजर आ रहे हैं। हाल ही में इंस्‍टाग्राम ने एक नया फीचर शुरू किया है जिसमें लोग एक दूसरे से सवाल-जवाब कर सकते हैं। इसी फीचर के जरिए मीरा राजपूत से एक शख्‍स ने इंस्‍टाग्राम पर पूछा, ‘इस बार लड़का या लड़की?’। इस सवाल का मीरा राजपूत ने जवाब दिया, ‘पता नहीं और इससे फर्क भी नहीं पड़ता!!’उनके मुताबिक, वो इस जिम्मेदारी से जल्द से जल्द फ्री होना चाहती हैं। इसके बाद वो अपने करियर में ध्यान देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक