न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक साथ 3 हॉरर फिल्मों की सीरीज बनाने की तैयारी में दिनेश विजन

फिल्म के निर्माता दिनेश विजन (Dinesh Vijan) इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद एक साथ 3 हॉरर फिल्मों की सीरीज पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 4:47:43

एक साथ 3 हॉरर फिल्मों की सीरीज बनाने की तैयारी में दिनेश विजन

आगामी 1 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘लुका छिपी (Luka Chuppi)’ के प्रमोशन में जुटे इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन (Dinesh Vijan) इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद एक साथ 3 हॉरर फिल्मों की सीरीज पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही वे गत वर्ष हिट हुई उनकी फिल्म ‘स्त्री (Stree)’ के सीक्वल को भी बनाने जा रहे हैं। दिनेश विजन (Dinesh Vijan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री (Stree)’ ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। यह राजकुमार राव के करियर की पहली ऐसी फिल्म रही जिसने 100 करोड़ का कारोबार किया।

dinesh vijan,luka chuppi,stree,kartik aaryan,kriti sanon,rajkummar rao,varun sharma,bareilly ki barfi,sonu ki titu ki sweety,horror movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

दिनेश विजन की ‘लुका छिपी (Luka Chuppi)’ यंग जनरेशन को लेकर बनाई गई फिल्म है जिसमें उन्होंने युवाओं के शादी से पहले एक-दूसरे को जानने समझने के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रहना बताया है। यह भी एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे पूरे परिवार के साथ एक साथ बैठकर देखा जा सकता है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की जोड़ी इसमें पहली बार नजर आएगी। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘सोनू के टीटू की स्वीटी (Sonu Ke Titu Ki Sweety)’ दी है। वहीं कृति सेनन वर्ष 2017 में आई ‘बरेली की बर्फी (Bareilly Ki Barfi)’ के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी।

dinesh vijan,luka chuppi,stree,kartik aaryan,kriti sanon,rajkummar rao,varun sharma,bareilly ki barfi,sonu ki titu ki sweety,horror movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘स्त्री (Stree)’ के सीक्वल के अतिरिक्त दिनेश विजन दो और हॉरर फिल्मों को बनाने की तैयारी में हैं। इनमें से एक फिल्म में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) एक साथ दिखाई देंगे। वहीं उन्होंने अपनी दूसरी हॉरर फिल्म का नाम तय कर लिया है, जिसे ‘मौंजी’ के नाम से बनाया जाएगा। इन दोनों फिल्मों को फिर ‘स्त्री’ की कहानी से जोड़ा जाएगा और एक हॉरर यूनिवर्स का निर्माण किया जाएगा। जहाँ पहली दो फिल्मों में लीड हीरो और नायिका भूत होगी वहीं दूसरी फिल्म में लीड रोल में हीरोइन होगी और नायक भूत होगा।

dinesh vijan,luka chuppi,stree,kartik aaryan,kriti sanon,rajkummar rao,varun sharma,bareilly ki barfi,sonu ki titu ki sweety,horror movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

दिनेश विजन (Dinesh Vijan) की अपनी आगामी फिल्मों को लेकर जो योजना है उसको देखकर सोच उत्पन्न होती है कि क्या एक ही विषय पर एक साथ इतनी फिल्मों को परदे पर आते देखकर दर्शक इन फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघर जाएगा। हॉरर कॉमेडी एक ऐसा जोनर है जिसे बार-बार और जल्दी जल्दी परदे पर उतारना इस जोनर को खत्म करने जैसा है। वैसे भी भारतीय दर्शक हॉरर फिल्मों के नाम पर हॉलीवुड फिल्मों को देखना ज्यादा पसन्द करता है। यदा कदा ही वह भारतीय हॉरर फिल्मों को पसन्द करता है, जैसा कि उसने गत वर्ष ‘स्त्री (Stree)’ को किया। ऐसे में एक साथ इतनी हॉरर फिल्में बनाना क्या उचित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम