न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थिएटर नहीं, जून में OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बम’, इतने करोड़ में डील फाइनल!

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते कई फिल्मों की रिलीज टाली जा चुकी है। ऐसे में कई बड़ी फिल्मों को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज करने की बात चल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 May 2020 11:40:35

थिएटर नहीं, जून में OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बम’, इतने करोड़ में डील फाइनल!

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते कई फिल्मों की रिलीज टाली जा चुकी है। ऐसे में कई बड़ी फिल्मों को ओटीटी (OTT) प्लैटफॉर्म पर रिलीज करने की बात चल रही है। अब खबर है कि अक्षय कुमार की बहुचर्चित हॉरर कॉमेडी ‘लक्ष्मी बम’ अब थिएटर में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जून महीने में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माताओं ने 'लक्ष्मी बम' के डिजिटल प्रीमियर का फैसला किया है। इन लोगों की पिछले तीन सप्ताह से ओटीटी प्लैटफॉर्म के अधिकारियों से बात चल रही थी। सूत्रों के अनुसार, फिल्म जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि सिनेमाघर सिंतबर से पहले खुलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में बड़े बजट की फिल्मों को रोकने से नुकसान होगा।

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने फिल्म से जुड़े एक सूत्र के हवाले से लिखा है, 'अक्षय कुमार, विजय सिंह (फॉक्स स्टार स्टूडियो) और तुषार कपूर (प्रोड्यूसर) पिछले 3 हफ्तों से डिज्नी+हॉटस्टार के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे थे और 4 मई को हुई मीटिंग में सभी की सहमति से आखिरकार तय किया गया कि वे अपनी फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे।'

फिल्म 'लक्ष्मी बम' का मुख्य शूटिंग पिछले साल नवंबर में पूरी हो चुकी है, जिसमें कुछ पैच-वर्क और रीशूटिंग फरवरी में किए गए। इस समय डायरेक्टर राघव लॉरेंस फिल्म की फाइनल एडिटिंग और पोस्ट प्रॉडक्शन पर काम कर रहे हैं। वहीं, अक्षय भी अपना डबिंग टेप डिजिटली उन्हें कुछ दिनों में सौंप देंगे।

इतने करोड़ में डील फाइनल

मेकर्स ने स्टार नेटवर्क और फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स के लिए डील फाइनल कर लिया है। 'म्यूजिक राइट्स से होने वाली इनकम के अलावा डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स को मिलाकर ये डील तकरीबन 90 से 100 करोड़ रुपये में हुआ है। इस डील का बड़ा हिस्सा अक्षय की जेब में जाएगा क्योंकि वह फिल्म के एक्टर होने के अलावा प्रोड्यूसर भी हैं।'

हालांकि, ‘लक्ष्मी बम’ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के मालिक परेशान

यह पहला मौका होगा जब बड़ी बजट की फिल्म का डिजिटल प्रीमियर होगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, बड़ी फिल्मों के ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने की खबरों से मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के मालिक परेशान हैं। उन्होंने फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से अपील की थी कि इस संकट के समय में हम लोगों का समर्थन करें और फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव