न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इरफान खान / एक समर्थ अभिनेता का अवसान, बमुश्किल होगा दूसरा ऐसा मिलना

राजस्थान के टोंक जिला स्थित खजुरिया गांव में पैदा हुए इरफान खान ने 1984 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय का प्रशिक्षण लिया। हालांकि इससे पहले वे स्कूल और कॉलेज के दिनों में क्रिकेट खेला करते थे।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 29 Apr 2020 5:31:16

इरफान खान / एक समर्थ अभिनेता का अवसान, बमुश्किल होगा दूसरा ऐसा मिलना

कोरोना वायरस के चलते बंद पड़े फिल्म उद्योग को आज उस वक्त गहरा सदमा लगा जब मुम्बई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल से एक दुखद समाचार मिला। पिछले कुछ दिनों से भर्ती अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया। इस समाचार के फैलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई। इरफान खान बॉलीवुड के ऐसे सितारे थे जिन्होंने अपने अभिनय से न सिर्फ भारतीय अपितु हॉलीवुड फिल्मकारों को अपना प्रशंसक बनाया था।

राजस्थान के टोंक जिला स्थित खजुरिया गांव में पैदा हुए इरफान खान ने 1984 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय का प्रशिक्षण लिया। हालांकि इससे पहले वे स्कूल और कॉलेज के दिनों में क्रिकेट खेला करते थे। इरफान खान का चयन सी.के. नायडू टूर्नामेंट के लिए भी हुआ था। 1988 में मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ के जरिये बड़े परदे पर आए इरफान खान ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया था। ‘सलाम बॉम्बे’ में उनकी भूमिका काफी बड़ी थी लेकिन जब फिल्म एडिट होकर प्रदर्शित हुई तो वे सिर्फ कैमियो करते नजर आए। 1989 में वे अभिनेत्री रूपा गांगुली के साथ बासु चटर्जी की फिल्म ‘कमला की मौत’ में नजर आए।

irrfan khan death,irrfan love story,actor irrfan dies,irrfan khan death news,irrfan khan death video,irrfan khan died,irrfan khan dead,bollywood news

वर्ष 2001 तक कई असफल फिल्मों में नजर आए इरफान खान को पहचान मिली लंदन मूल के निर्देशक आसिफ कपाडिय़ा की फिल्म ‘वारियर्स’ से, जिसे सिर्फ 11 सप्ताह में हिमाचल और राजस्थान में शूट किया गया था।। अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में इस फिल्म ने एक अलग पहचान बनाई। यहीं से इरफान खान ने लोकप्रियता का स्वाद चखा।

इरफान खान एक बेहतर अभिनेता हैं इस बात को सबसे पहले बॉलीवुड के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने पहचाना जिन्होंने उन्हें मुख्य भूमिका में लेकर फिल्म ‘मकबूल’ का निर्माण व निर्देशन किया। इस फिल्म में उनके साथ उस समय के तीन ख्यात सितारों पंकज कपूर, ओमपुरी और नसीरउद्दीन शाह ने काम किया था। साथ में थी तब्बू। मकबूल पूरी तरह से इरफान खान की फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय का ऐसा रंग दिखाया जिससे पूरा बॉलीवुड प्रभावित हुआ। हालांकि इससे पहले 2003 में भी इरफान खान ने तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘हासिल’ में बेहतरीन अभिनय पेश किया था। इस फिल्म में उन्होंने खलनायक रणविजय सिंह की भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त किया था। पिछले छह-सात सालों में उन्होंने कई अच्छी फिल्मों ‘पीकू’, ‘तलवार’, ‘जज्बा’, ‘द लंच बॉक्स’ में बतौर नायक काम किया। वर्ष 2011 मेंं प्रदर्शित हुई तिग्मांशु धूलिया की ‘पानसिंह तोमर’ के लिए जहाँ उन्होंने नेशनल अवार्ड मिला, वहीं दूसरी ओर उनके करियर की सर्वाधिक सफल फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ के लिए उन्होंने 2017 में एक बार फिर से फिल्मफेयर का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

irrfan khan death,irrfan love story,actor irrfan dies,irrfan khan death news,irrfan khan death video,irrfan khan died,irrfan khan dead,bollywood news

उनके अभिनय से सजी अन्तिम फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का प्रदर्शन 13 मार्च 2020 को हुआ था, लेकिन अचानक से कोरोना के चलते पूरा भारत लॉक आउट हो गया जिससे दर्शक इस फिल्म को देखने से वंचित रह गए। यह वर्ष 2017 में आई ‘हिन्दी मीडियम’ का सीक्वल था। हालांकि जिन दर्शकों ने इस फिल्म को देखा है उनका कहना है कि इरफान खान निश्चित तौर पर इस वर्ष भी इस फिल्म में किए अभिनय के लिए पुरस्कार के हकदार हैं।

इरफान खान ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था। इनमें द अमेजिंग स्पाइडर मैन (2012), लाइफ ऑफ पाई (2012), जुरासिक वल्र्ड (2015) और इनफर्नो (2016) हैं।

मात्र 53 वर्ष की उम्र में अचानक इस तरह से उनका इस दुनिया से चले जाना अखरता है। इरफान खान बॉलीवुड के समर्थ अभिनेता थे, जो किसी भी प्रकार की भूमिका को परदे पर जीवंत करने में माहिर थे। इसका अंदाजा हमें उनकी फिल्म ‘जज्बा’ से होता है जिसमें उन्होंने एंग्रीयंग मैन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने नायिका की भूमिका की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका