न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पद्मावती’ विवादों के बीच 'राजा रावल रतन सिंह' का नया पोस्टर रिलीज़

विवादों के बीच फिल्म ‘पद्मावती’ का एक और नया पोस्टर आज रिलीज हो गया हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Nov 2017 3:53:33

‘पद्मावती’ विवादों के बीच 'राजा रावल रतन सिंह' का नया पोस्टर रिलीज़

विवादों के बीच फिल्म ‘पद्मावती’ का एक और नया पोस्टर आज रिलीज हो गया हैं। इस पोस्टर में शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। रिलीज पोस्टर में आप साफ देख सकते है, शाहिद के सर पर राज मुकुट हैं और वो सिंहासन पर विराजे दिख रहे हैं। इस पोस्टर के साथ ही शाहिद का फिल्म में शाही अंदाज भी सामने आ गया हैं। आपको बता दें, इससे पहले पद्मावती का एक और पोस्टर रिलीज़ किया था जिसमे दीपिका खुले बालों में गहनों में लदी हुई नजर आ रही हैं। इस नए पोस्‍टर पर रिलीज डेट 30 नवंबर लिखी हुई है। दरअसल यह फिल्‍म दुबई और यूएई में एक दिन पहले यानी 30 नवंबर को रिलीज होगी। दीपिका इस पोस्‍टर में चारों और लाल रंग की साड़ी पहने महिलाओं से घिरी नजर आ रही हैं।

बता दें, फिल्म में शाहिद पद्मावती के पति राजा रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस रोल के लिए उन्होंने उनके लुक और बॉडी में काफी मेहनत और बदलाव किया था।

फिल्म में पद्मावती के किरदार में दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में रणवीर सिंह दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। साथ ही फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शन और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने मिलकर कर रहे है।

padmavati,new poster release,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,bollywood,bollywood gossips

बता दें, फिल्म को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा हैं। हाल ही में भाजपा के नेता अर्जुन गुप्ता ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर फिल्म 'पद्मावती' के निर्देशक संजय लीला भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ करने के लिए देशद्रोह का मुकदमा चलाने की गुजारिश की है।

उत्तर भारतीय मोर्चा, भाजपा के महासचिव अर्जुन ने कहा, "कुछ लोग पैसा कमाने और अपना व्यवसाय चमकाने के लिए 'घिनौना' काम कर रहे हैं।" अर्जुन ने कहा कि भंसाली ने फिल्म 'पद्मावती' के जरिए रानी पद्मावती के त्याग एवं बलिदान को कलंकित किया है।

padmavati,new poster release,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,bollywood,bollywood gossips

उन्होंने कहा, "न कि सिर्फ राजपूत समुदाय बल्कि पूरा देश इसके खिलाफ खड़ा है। इतिहास से छेड़छाड़ करने के लिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई फिल्मकार ऐसा करने से बचे। अर्जुन ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से फिल्म को प्रमाण पत्र नहीं देने की भी अपील की है।

वही दूसरी तरफ़ संजय लीला ने एक विडियो शेयर किया है जिसमे उन्होंने कहाँ है कि 'एक अफवाह की वजह से विवादों में फंसी है पद्मावती, मैंने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं की हैं। मैंने फिल्म को ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी से बनाई है। मैं रानी पद्मावती के जीवनी से हमेशा की प्रभावित रहा हूं। अगर आपको लगता हैं मैंने फिल्म में रानी ‘पद्मावती’ और अलाउदीन खिलजी के बीच कोई ड्रीम सीक्वंस दर्शाया गया है। तो ये गलत हैं मैंने ऐसा कुछ नही किया हैं।‘ ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती