न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस -3 की प्रतिभागी, 39 साल, 80 फिल्में, 7 टीवी शो और पुरस्कार सिर्फ एक

हिन्दी फिल्म उद्योग में पिछले 39 वर्षों से लगातार सक्रिय रहने, 80 फिल्में, 7 टीवी में काम करने के बावजूद

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Nov 2017 11:34:05

बिग बॉस -3 की प्रतिभागी, 39 साल, 80 फिल्में, 7 टीवी शो और पुरस्कार सिर्फ एक

हिन्दी फिल्म उद्योग में पिछले 39 वर्षों से लगातार सक्रिय रहने, 80 फिल्में, 7 टीवी में काम करने के बावजूद सिर्फ एक बार पुरस्कृत होकर स्वयं को गौरवान्वित करने वाली अभिनेत्री हैं पूनम ढिल्लो, जिन्होंने वर्ष 1977 में 16 वर्ष की आयु में मिस फेमिना इंडिया का खिताब जीता और 17 वर्ष की आयु में यश चोपडा जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ अपना फिल्म करियर शुरू किया।

अपनी पहली फिल्म 'त्रिशूल' में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, संजीव कुमार, राखी और हेमामालिनी के साथ परदे पर नजर आने वाली पूनम ढिल्लो ने अपने 39 साल के फिल्म करियर में सर्वाधिक फिल्में बॉलीवुड के पहले सुपर सितारे राजेश खन्ना के साथ कीं। वर्ष 1979 में मनमोहन कृष्ण के निर्देशन में बनी यश चोपड़ा निर्मित 'नूरी' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री लिए फिल्म फेयर अवार्ड हेतु नामित होने वाली पूनम ढिल्लो ने राजेश खन्ना के साथ रेड रोज, दर्द, निशान, जमाना, अवाम और जय शिव शंकर जैसी फिल्मों में बतौर नायिका काम किया। 80 और 90 के दशक में उन्होंने हिन्दी फिल्मों के हर चर्चित सितारे के साथ काम किया।

राजकुमार कोहली निर्देशित विरोधी (1992) में अरमान कोहली की माँ की भूमिका में नजर आने वाली पूनम ढिल्लो को 5 साल तक फिर कोई फिल्म में काम नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने 1995 में टीवी की दुनिया में कदम रखा और जीटीवी के शो 'अंदाज' में वे नजर आईं। इसके बाद उन्होंने चुस्त दुरूस्त, शोबिज इंडिया, किटी पार्टी और एक नई पहचान के साथ वर्ष 2009 में बिग बॉस सीजन 3 में भाग लिया। कलर्स टीवी के इस रियलिटी शो में पूनम ढिल्लो सैकण्ड रनर अप रही थीं। 2013-2014 में सोनी टीवी के कार्यक्रम 'एक नई पहचान' के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार अपनी झोली में डाला। अपने 36 साल के करियर (1978-2014) में यह उनका एक मात्र पुरस्कार रहा है। पिछले तीन सालों से पूनम ढिल्लों फिल्मों से दूर हैं।

वर्तमान में वे अपने दो बच्चों के साथ एकांकी जीवन बिता रही हैं। पिछले कुछ समय से उनकी बेटी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसके चलते वे खासी चर्चाओं में हैं। अपनी फिल्म 'कसम' के निर्माता अशोक ठाकरिया के साथ वर्ष 1988 में विवाह करने वाली पूनम ढिल्लो ने 1997 में अशोक ठाकरिया से तलाक ले लिया। अशोक ठाकरिया हिन्दी फिल्मों के जाने माने फिल्म निर्माता हैं जिन्होंने दिल, बेटा, इश्क, राजा, मस्ती, ग्रेट मस्ती, ग्रेट ग्रैड मस्ती और धमाल जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। अपने समय की बेइंतहा खूबसूरत पूनम ढिल्लो की बेटी भी सुन्दर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड