न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस के ये 7 कंटेस्टेंट्स भिड़ चुके है दबंग सलमान से

आज हम आपको बताएंगे की बिग बॉस में  सलमान के साथ प्रतिभागियों के हुए विवादों को।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Nov 2017 2:28:36

बिग बॉस के ये 7 कंटेस्टेंट्स भिड़ चुके है दबंग सलमान से

वैसे तो लगभग सभी टीवी शो में थोड़े-बहुत ड्रामे होते रहते हैं। मगर बात जब किसी रियलिटी शो की हो रही हो तो मामला कुछ अलग हो जाता है। उस पर भी वो शो यदि 'बिग बॉस' हो तो आप भूल ही जाओ। यहां हर बात में ड्रामा देखने को मिलता है। मानो इस शो का मकसद ही मसाला परोसना है। इसके हर सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच लगभग हर रोज विवाद होते रहते हैं। अपने बुरे बर्ताव की वजह से कई प्रतिभागियों को शो से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाता है।सुपरस्टार सलमान सप्ताह में केवल दो दिन इस शो में नजर आते हैं,शनिवार और रविवार। इन मौकों पर सलमान घर वालों से बात भी करते हैं। बस इसी दौरान विवाद खड़े हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे सलमान के साथ प्रतिभागियों के हुए विवादों की।

bigg boss 11,Salman Khan,zubair khan,siddhartha bharadwaj,karishma tanna,sapna bhavnani,kushal tandon,priyanka jagga,swami om,bigg boss news

# जुबैर खान - सीजन 11
बिग बॉस 11' के प्रतिभागी जुबैर खान ने पहले ही हफ्ते में अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। जुबैर की बदतमीजी से तंग आकर पहले ही हफ्ते में सलमान ने जुबैर को खूब बातें सुनाई और जुबैर को शो से बाहर निकाल दिया।

bigg boss 11,Salman Khan,zubair khan,siddhartha bharadwaj,karishma tanna,sapna bhavnani,kushal tandon,priyanka jagga,swami om,bigg boss news

#प्रियंका जग्गा- सीजन 10
प्रियंका जग्गा, 'बिग बॉस 10' में सबसे ज्यादा बदतमीज कंटेस्टेंट थी। सलमान ने गुस्से में जग्गा को शो से बाहर निकाल दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि,'अगर आगे से प्रियंका जग्गा इस चैनल पर नजर आई तो मैं कभी इस चैनल के साथ काम नहीं करूंगा।'

bigg boss 11,Salman Khan,zubair khan,siddhartha bharadwaj,karishma tanna,sapna bhavnani,kushal tandon,priyanka jagga,swami om,bigg boss news

#स्वामी ओम- सीजन 10
स्वामी ओम भी 'बिग बॉस 10' के विवादित कंटेस्टेंट थे। सल्लू भाई ने स्वामी ओम की भी खूब क्लास ली थी। सलमान का कहना था कि स्वामी तो बाबा कहलाने के लायक ही नहीं है।

bigg boss 11,Salman Khan,zubair khan,siddhartha bharadwaj,karishma tanna,sapna bhavnani,kushal tandon,priyanka jagga,swami om,bigg boss news

#करिश्मा तन्ना- सीजन 8
बिग बॉस 8' के दौरान सलमान खान और करिश्मा तन्ना के बीच अक्सर ही बहस हुआ करती थी। एक बार सलमान के एक जोक पर करिश्मा नाराज हो गई थी, इससे चिढ़कर सलमान स्टेज छोड़कर चले गए थे।

bigg boss 11,Salman Khan,zubair khan,siddhartha bharadwaj,karishma tanna,sapna bhavnani,kushal tandon,priyanka jagga,swami om,bigg boss news

#कुशाल टण्डन- सीजन 7 '
बिग बॉस 7' के दौरान कुशाल टंडन को भी सलमान खान के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के साथ बुरे बर्ताव के कारण सलमान, कुशाल पर भड़के थे।

bigg boss 11,Salman Khan,zubair khan,siddhartha bharadwaj,karishma tanna,sapna bhavnani,kushal tandon,priyanka jagga,swami om,bigg boss news

#सपना भवनानी-सीजन 6
सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने 'बिग बॉस 6' में सलमान खान के साथ कई बार बहस की थी। उन्होंने सलमान को कई गालियां दी और बंदर भी कहा।

bigg boss 11,Salman Khan,zubair khan,siddhartha bharadwaj,karishma tanna,sapna bhavnani,kushal tandon,priyanka jagga,swami om,bigg boss news

#सिद्धार्थ भारद्वाज-सीजन 5
'बिग बॉस 5' का हिस्सा थे। सिद्धार्थ का साथी प्रतिभागी महक चहल से झगड़ा हो गया था। तब सलमान ने महक का साइड लेते हुए सिद्धार्थ को खूब बातें सुनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन