न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सियासी 'शतरंज' का मोहरा बनी 'पद्मावती', नुकसान से बचने के लिए करवाया 160 करोड़ का बीमा

तीन सप्ताह बाद 1 दिसम्बर को निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावती' का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Nov 2017 5:44:56

सियासी 'शतरंज' का मोहरा बनी 'पद्मावती', नुकसान से बचने के लिए करवाया 160 करोड़ का बीमा

तीन सप्ताह बाद 1 दिसम्बर को निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावती' का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म का शुरूआत से ही राजस्थान में राजपूत समाज द्वारा विरोध किया जा रहा है। करणी सेना नामक राजपूत संगठन ने इसका विरोध तब से शुरू कर दिया था, जब संजय लीला भंसाली ने इसकी घोषणा की थी। उसके बाद जब जयपुर में इसकी शूटिंग की जा रही थी, तब राजपूत संगठनों ने बहुत तोडफ़ोड़ की, यहाँ तक की संजय लीला भंसाली की पिटाई भी की गई। इन दिनों इस फिल्म का राजस्थान में जबरदस्त विरोध हो रहा है। हाल ही में चित्तौडग़ढ़ में इसके विरोध में राजपूत समाज के साथ आम जनता यहाँ तक के नेता भी सडक़ों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म में महारानी पद्मावती को बदनाम करने की कोशिश की गई है। पद्मावती के रूप में दीपिका पादुकोण को नाचते गाते देखकर राजपूत समाज भी गुस्से में है।

राजस्थान में इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर हो रहे विरोध ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। शनिवार 4 नवम्बर को केन्द्रीय पेयजल व स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने इस पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर खुला खत लिखा। उन्होंने लिख फिल्मों में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। अलाउद्दीन खिलजी की रानी पद्मावती पर बुरी नजर थी और इसके लिए उसने चित्तौड़ को नष्ट कर दिया था। वे इस विषय पर तटस्थ नहीं रह सकतीं। विवाद सुलझाने के लिए इतिहासकार, फिल्मकार, आपत्ति करने वाले समुदाय के प्रतिनिधि एवं सेंसर बोर्ड मिलकर कमेटी बनाएँ और फैसला करें। हालांकि सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी पिछले दिनों स्पष्ट तौर पर कह चुकी हैं कि फिल्म प्रदर्शन को लेकर कोई समस्या नहीं हो, इसके लिए सरकार ध्यान रखेगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने तो यह कह दिया कि सरकार ध्यान रखेगी लेकिन जिस प्रदेश में इस फिल्म को लेकर इतना बवाल मच रहा है वहाँ की सरकार ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जरूर हो रही है कि सरकार अपने वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए इस पर तटस्थ रहना चाहती है।

वहीं दूसरी ओर 'पद्मावती' की रिलीज को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन से निर्माता परेशान हैं। निर्देशक भंसाली को धमकियाँ मिल रही हैं। तेजी से बढ़ रहे विरोध से फिल्म को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए भंसाली ने 'पद्मावती' की इंश्योरेंस पॉलिसी करवाई है, इसके तहत उन्हें 160 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कवर मिला है। इस फिल्म के प्रदर्शन के आसपास विरोध और तेज हो जाएंगे। ऐसे में लोग सिनेमा में जाकर फिल्म देखने का जोखिम कम लेंगे। इसका सीधा असर फिल्म के कारोबार पर भी पड़ेगा। राजस्थान में सिनेमा हॉल के मालिकों को पहले ही धमकियाँ मिल चुकी हैं। सेंसर बोर्ड दोनों पक्षों में राजीनामा करवाने की कोशिश में जुटा हुआ है। वहीं करणी सेना और कुछ नेताओं का कहना है कि फिल्म प्रदर्शन से पहले उन्हें दिखायी जानी चाहिए।

इस इंश्योरेंस पॉलिसी के मुताबिक फिल्म प्रदर्शित होने के बाद अगर टिकट बेचने के दौरान किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन, झगड़ा या फिर तोडफ़ोड़ होती है तो इस नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस कम्पनी उठाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती