न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्भाग्य का कारण बनती हैं भोजन के समय की गई यह भूल

हम आपको बता दें की भोजन करने से जुड़े यह नियम आपके सौभाग्य से जुड़े होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 May 2020 6:26:06

दुर्भाग्य का कारण बनती हैं भोजन के समय की गई यह भूल

हर घर में बड़े-बुजुर्गों का साया होना बहुत जरूरी हैं जो कि आपको सही-गलत की राह दिखा सकें और जीवन में प्रगति दिलाने का काम करें। आपको कई बार खाना खाते समय बुर्गों ने सीख दी होगी कि खाना किस तरह खाना चाहिए या किस तरह इंसान को भोजन करना चाहिए। हम आपको बता दें की भोजन करने से जुड़े यह नियम आपके सौभाग्य से जुड़े होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भोजन करने के नियमों से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं भोजन के समय की गई कौनसी भूल आपके दुर्भाग्य का कारण बनती हैं।

- भोजन करने से पहले अपने गुरू, देवी-देवता या अपने पूर्वजों का ध्यान जरूर करना चाहिए और पहला टुकड़ा उनको समर्पित करना चाहिए। फिर इस टुकड़े को पशु-पंक्षियों को खिला दें। अगर आप जमीन पर बैठकर खाना खा रहे हैं तो प्लेट को हमेशा चौकी या आसन पर रखें, फिर भोजन करें। कभी भी जमीन पर प्लेट ना रखें।

- खाना कभी भी चबड़चबड़ करके नहीं खाना चाहिए। भोजन हमेशा शांति में और बिना आवाज के करना चाहिए। आवाज करके भोजन करना अपशगुन माना जाता है। साथ ही व्यक्ति रोगी भी रहता है और उस घर में कभी लक्ष्मी का वास भी नहीं होता है।

- खाना कभी भी जल्दबाजी में नहीं खाना चाहिए। जल्दबाजी में खाया गया खाना हमेशा नुकसान देता है। मान्यता है कि इस तरह भोजन प्रेतयोनि में चला जाता है, यानी भोजन शरीर को नहीं लगता है। साथ ही इससे पेट में सूजन, जलन आदि चीजों की शिकायत होने लगती हैं। इसलिए खाने को हमेशा आराम से चबाकर खाना चाहिए। इस तरह खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,misfortune by meal mistake

- भोजन का हमेशा सम्मान करना चाहिए। कभी भी बिस्तर पर बैठकर, हाथ में थाली लेकर, लेटकर या फिर खड़े होकर खाना नहीं खाना चाहिए, ऐसा करने से अन्न देवता का अपमान होता है। भोजन हमेशा बैठकर और हाथ-पैर धोकर ही करना चाहिए। इस तरह भोजन करना शुभ माना जाता है और देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।

- शास्त्रों के अनुसार, कभी भी भोजन की बुराई नहीं करनी चाहिए, इससे अन्न का अपमान होता है। अगर रुचि ना हो या भोजन पसंद ना हो तो अन्न को प्रणाम करके क्षमा मांग लें। शास्त्रों में कहा गया है कि भोजन करते समय बीच में नहीं उठना चाहिए। बीच में उठकर फिर भोजन करना जूठन खाना और देवी अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है। इससे भोजन शरीर को नहीं लगता है। यह भी ध्यान रखें कि भोजन कभी भी बर्बाद ना हो।

- अगर आप मेज और कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहे हैं तो कभी भी पैरों को झुलाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से अन्न का अपमान होता है और मान्यता है कि घर में नकारात्मक शक्तियों का भी वास होता है।

- वास्तु के अनुसार, हमेशा उत्तर की दिशा में मुख करके भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आयु बढ़ती है साथ में लक्ष्मी देवी की कृपा बनी रहती है क्योंकि उत्तर दिशा में लक्ष्मी का वास माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार