न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ ऐसा होता हैं जनवरी में जन्मे हुए लोगों का स्वभाव, जानें यहां

इस कड़ी में आज हम आपके लिए जनवरी महीने में पैदा हुए जातक के स्वभाव की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Jan 2020 7:26:45

कुछ ऐसा होता हैं जनवरी में जन्मे हुए लोगों का स्वभाव, जानें यहां

साल 2020 शुरू हो चुका हैं और जनवरी का महिना चल रहा हैं। महीने की शुरुआत के साथ ही जन्मदिन भी शुरू हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति-विशेष के जन्मदिन से भी उसके स्वभ्स्व के बारे में जाना जा सकता हैं। इस कड़ी में आज हम आपके लिए जनवरी महीने में पैदा हुए जातक के स्वभाव की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में। आप बेहद आकर्षक और प्रोफेशनल हैं। भाग्य का चमकीला सितारा हमेशा आपके साथ चलता है। आप अपने गम कभी किसी को नहीं बताते यही वजह है कि दुनिया एक खुशमिजाज व्यक्तित्व के रूप में आपको जानती है।

आप मेहनत में नहीं बल्कि 'कड़ी' मेहनत में विश्वास रखते हैं। काम और करियर को लेकर आपमें एक तरह की दीवानगी पाई जाती है। आप बेहद संस्कारी और आदर्श बच्चे के रूप में समाज पर अपनी छाप छोड़ते हैं। आपको नहीं पता होगा लेकिन कई लोगों के लिए आप प्रेरणास्त्रोत होते हैं। एक बेहद साफ-सुथरी और गरिमामयी छवि वाले जनवरी के जातक अपने हर काम पर खुद ही बारीक नजर रखते हैं। वाणी की देवी आप पर विशेष प्रसन्न होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,people born in january,nature of january born

बातों के आप जादूगर होते हैं। आपको सबको साथ लेकर चलने में खुशी मिलती है। बिखराव आपको पसंद नहीं है। मन आपका कांच की तरह स्वच्छ होता है। आपमें इंसान को पहचानने की विलक्षण शक्ति होती है। बावजूद इसके आप अपने आसपास के लोगों से ही धोखा खा जाते हैं।

अगर आपको किसी से काम निकलवाना है तो उसकी कमियों के प्रति जानबूझ कर आंखे बंद किए रहते हैं। जैसे ही आपका काम निकला आप अगले को कुशलता से किनारे पर भी लगा देते हैं। आप पर कोई हावी नहीं हो सकता क्योंकि आपकी पर्सनेलिटी ही इतनी प्रखर और प्रभावशाली होती है कि सामने वाला अपनी बात को कहने से पहले दो बार सोचने पर बाध्य हो जाता है।

कुछ जनवरी में जन्मे युवाओं में यह कमी पाई जाती है कि पूरी बात सुनने से पहले ही रिएक्ट कर देते हैं। कुछ बंदे कान के कच्चे भी होते हैं। आप यूं तो दोस्तों में कूल और डिसेंट बंदे के रूप में जाने जाते हैं, मगर अगर सबकुछ आपके अनुसार ना हो तो आपका टेंपरामेंट सीमाएं तोड़ने में देर नहीं करता। हर काम आपको समय पर चाहिए लेकिन खुद आप दूसरों के समय की उतनी कद्र नहीं कर पाते हैं।

दिल से आप मासूम होते हैं किसी के प्रति कड़वाहट नहीं पालते लेकिन अगर प्रतिस्पर्धा पर उतर आए तो सामने वाले को पछाड़ कर ही दम लेते हैं। लाइफ के प्रति आपका नजरिया बेहद स्पष्ट होता है। आपको कब, कितना और कैसे चाहिए यह दिमाग में एकदम क्लियर होता है। आप परिस्थितियों के अनुसार मोल्ड हो जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति आपके जीवन में विशेष महत्व रखता है तो उसे सहारा देने में आपका इगो आड़े नहीं आता। धर्मालु इस कदर होते हैं कि कभी-कभी धर्मांध होने की हद तक पहुंच जाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,people born in january,nature of january born

प्यार के मामले में इनके जैसा कमिटेड व्यक्ति मिलना मुश्किल है। हल्के-फुल्के अफेयर जितने चाहे हो सकते हैं लेकिन जिसे एक बार दिल में बसा लिया, तो बस बसा लिया। कुछ किशोर थोड़े कन्फ्यूज्ड पाए जाते हैं ‍और हर किसी से प्यार का वादा कर बैठते हैं, बाद में मैच्योरिटी आने पर बेहद स्मार्टली किसी एक के पल्लू से बiध जाते हैं। अक्सर गलत फैसले लेते हैं ले‍किन यह तय है कि समाज इनके गलत फैसले भूल जाता है।

जनवरी में जन्में युवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आर्मी, चार्टेड अकांउटेंट, लेक्चररशिप या फिर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में जाते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता की दुनिया कायल होती है।

इस माह में जन्मी लड़कियां बेहद रोमांटिक और स्मार्ट होती है। मासूम होने का ढोंग करती हैं पर होती नहीं है। कॉलेज कैंपस में इनके अफेयर्स चटखारे लेकर सुने जा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि हर किसी से इनका नाम जुड़ता है मगर जिससे जुड़ता है वह बहुत जल्दी गलियारों में आ जाता है। ये अपना प्यार छुपाकर नहीं रख सकतीं। इनके रोमांटिक स्वभाव के कारण पार्टनर इनके दीवाने होते हैं। लड़कों को बस में रखने की अदभुत कला जानती है।

जनवरी वाले हर युवा को सलाह है कि थोड़े से स्वार्थी स्वभाव पर कंट्रोल करें। कभी-कभी दूसरों के नजरिये से भी दुनिया देखें। दोस्तों को बेवकूफ समझने की प्रवृत्ति का त्याग करें। किसी का भरोसा ना तोड़ें। भाग्य का सितारा हमेशा आपके साथ है उसे सही वक्त पर पहचानें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला