न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुंभ संक्रांति : राशिनुसार करें ये उपाय, बुरे प्रभाव से होगा बचाव

आज हम आपको राशिनुसार किए जाने वाले कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपको अशुभ प्रभाव से बचाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Feb 2020 7:36:30

कुंभ संक्रांति : राशिनुसार करें ये उपाय, बुरे प्रभाव से होगा बचाव

आज 13 फरवरी 2020 को दोपहर 3 बजकर 18 मिनट पर सूर्य कर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा हैं। सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश को कुंभ संक्रांति कहते हैं। साल में 12 संक्रांति आती हैं जिसमे सूर्य बारी-बारी से हर राशि में प्रवेश करता है। आज कुंभ संक्रांति का असर सभी राशियों पर पड़ने वाला हैं। इसलिए आज हम आपको राशिनुसार किए जाने वाले कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपको अशुभ प्रभाव से बचाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष राशि

हनुमान चालीसा का पाठ करें और गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। सफेद रंग का सुरमा आंखों में लगाएं।

वृष राशि

गाय को हरा चारा खिलाएं और विष्णु लक्ष्मी का पूजन करें। गले में सोने का सूर्य धारण कर सकते हैं। प्रतिदिन शाम को घी का दीपक जलाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,kumbha sankranti 2020,sun

मिथुन राशि

सूर्य के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए प्रतिदिन सूर्य भगवान को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें। कन्याओं को भोजन कराएं।

कर्क राशि

रविवार के दिन गौमाता को गुड़ और गेहूं खिलाएं और सोमवार को शिवजी को जल चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। प्रतिदिन बड़ के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

सिंह राशि

रविवार के दिन अनामिका अंगुली में तांबे की अंगूठी में माणिक्य रत्न पहनें या प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। यात्रा के समय अपने मुंह में कोई मीठी वस्तु रखें।

कन्या राशि

मां चंडी की पूजा करना या उनका स्त्रोत पढ़ना चाहिए। कन्याओं को भोजन कराना चाहिए। बुधवार को कोई नमकीन चीज न खाएं।

तुला राशि

प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। पिता को खुश रखें और उन्हें कोई भेंट दें। सुगन्धित इत्र या सेंट का उपयोग करें। पवित्र बने रहें।

astrology tips,astrology tips in hindi,kumbha sankranti 2020,sun

वृश्चिक राशि

रविवार को लाल धागे में पिरोकर एक सोने का बना सूरज गले में पहनें या हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें। मेहमानों को मिठाई जरूर खिलाएं।

धनु राशि

रविवार के दिन अनामिका अंगुली में तांबे की अंगूठी में माणिक्य रत्न पहनें। प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें या गीता का पाठ या कृष्ण नाम जपें।

मकर राशि

भगवान श्रीगणेश जी की उपासना करें। शनिवार को छायादान करें। माता लक्ष्मी के मंदिर में कमल का फूल चढ़ाएं। अंधे-अपंगों, सेवकों और सफाईकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें उन्हें दान दें।

कुंभ राशि

रविवार के दिन गेंहूं और गुड़ का दान करना चाहिए। शनिवार के दिन छाया दान करना चाहिए। भगवान भैरव की उपासना करें।

मीन राशि

माथे पर प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और प्रतिदिन सूर्य भगवान को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें। घर में गुड़ घी या गुग्गल की धूप-दीप दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके को कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर; पीस बॉन्ड पर साइन करने के बाद होंगे रिहा
अभिजीत दीपके को कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर; पीस बॉन्ड पर साइन करने के बाद होंगे रिहा
फेक सर्वे से बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश का मायावती ने लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं से बोलीं- दुष्प्रचार से रहें सावधान
फेक सर्वे से बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश का मायावती ने लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं से बोलीं- दुष्प्रचार से रहें सावधान
गुरु गोचर 2026: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, मेष समेत इन राशियों पर पड़ सकता है असर
गुरु गोचर 2026: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, मेष समेत इन राशियों पर पड़ सकता है असर
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, रात में खाई थी मैगी; फूड पॉइजनिंग की आशंका
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, रात में खाई थी मैगी; फूड पॉइजनिंग की आशंका
दिल्ली में प्रदर्शन जारी रहे तो व्यापारियों को लगेगी बड़ी चपत, CTI का दावा- दिवाली तक 10,000 करोड़ पार हो सकता है नुकसान
दिल्ली में प्रदर्शन जारी रहे तो व्यापारियों को लगेगी बड़ी चपत, CTI का दावा- दिवाली तक 10,000 करोड़ पार हो सकता है नुकसान
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
फराह खान ने माथे पर टीका लगाने से किया इनकार, फिर किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
फराह खान ने माथे पर टीका लगाने से किया इनकार, फिर किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई