न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुन्दरता के साथ-साथ अध्यात्मिक और स्वास्थ्य लाभ भी है पायल पहनने के

पायल पहनने के पीछे के उन्हीं आध्यात्मिक और स्वास्थ्य कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन आध्यात्मिक और स्वास्थ्य कारणों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 24 Apr 2018 5:02:55

सुन्दरता के साथ-साथ अध्यात्मिक और स्वास्थ्य लाभ भी है पायल पहनने के

आपने अक्सर देखा होगा कि महिलाएं अपने दैनिक जीवन में कई गहने धारण करती हैं। जिसमें से सबसे विशेष होती है पायल। क्योंकि पायल की छन-छन किसी भी महिला के पांवों की सुन्दरता बढाती हैं और उनके क़दमों की आहट को दर्शाती हैं। पायल किसी भी महिला की ख़ूबसूरती बढ़ाने में बहुत काम आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं के पायल पहनने के पीछे सुन्दरता बढ़ाने के अलावा अध्यात्मिक और स्वास्थ्य कारण भी होता हैं। आज हम आपको पायल पहनने के पीछे के उन्हीं आध्यात्मिक और स्वास्थ्य कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन आध्यात्मिक और स्वास्थ्य कारणों के बारे में।

सामान्य रूप से यह माना जाता कि पायल से जो आवाज होती है उससे कई दैवीय शक्तियाँ प्रभावित होती हैं। ये दैवीय शक्तियाँ प्रभावित होने पर घर की सुख – शांति तथा कृपा बनाये रखती हैं। यहाँ हम आपको पुरानी परम्पराओं के अनुसार बताएँगे कि स्त्रियाँ पायल क्यों पहनती हैं।

anklet,spiritual reason,astrology,mythology

प्राचीन समय से ही यह परम्परा चली आ रही है कि स्त्रियों का पायल पहनना अति आवश्यक है। पुरानी परम्परा के अनुसार स्त्रियों को शादी के बाद बिना पायल पहने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती। प्राचीन काल में पायल की आवाज लोगों के लिए स्त्री के आने का एक संकेत था जिससे लोगों को यह पता चल जाता था की कोई स्त्री आ रही है। पायल की छम – छम की आवाज से किसी का भी ध्यान आकर्षित हो सकता है।

पुरानी परम्परा के अंतर्गत पायल की मधुर आवाज को संगीत का दूसरा रूप माना गया है। पुरानी परम्परा के अनुसार ऐसा कहा गया है कि जिस घर की स्त्रियाँ पायल पहनती हैं उस घर की सुख शांति हमेशा बनी रहती है तथा वातावरण भी पवित्र रहता है। पायल पहनने से घर पर देवी देवताओं की कृपा हमेशा बनी रहती है, यही कारण है कि पुरानी परम्परा के अनुसार स्त्रियों के लिए पायल पहनना अति आवश्यक माना गया है।

पायल पहनना स्त्रियों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभदायक माना गया है। साधारण पायल की अपेक्षा सोने तथा चांदी से निर्मित पायल स्त्रियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक होती है। सोने चांदी से निर्मित पायल पहनने से पैरों की हड्डियाँ मजबूत होती हैं। आयुर्वेद में कुछ दवाईयां ऐसी होती हैं जो सोने चांदी के भस्म को मिलाकर बनाई जाती हैं। जिस प्रकार सोने चांदी के भस्म से निर्मित दवाइयां स्त्रियों के लिए लाभदायक होती हैं उसी प्रकार पायल पहनने से भी स्त्रियों के स्वास्थ्य को बहुत लाभ प्राप्त होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?