न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2019: रावण अपने पूर्वजन्म में था भगवान विष्णु का द्वारपाल, जानें इससे जुडी पौराणिक कथा

राक्षस योनी में जन्म लेने वाला रावण अपने पूर्वजन्म में भगवान विष्णु का द्वारपाल था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Oct 2019 7:18:46

Diwali 2019: रावण अपने पूर्वजन्म में था भगवान विष्णु का द्वारपाल, जानें इससे जुडी पौराणिक कथा

लंका के राजा रावण को सभी जानते हैं जो कि अधर्म के लिए जाना जाता था और प्रभु श्रीराम ने उसका वध कर सत्य को जीत दिलाई। लेकिन क्या आप जानते हैं राक्षस योनी में जन्म लेने वाला रावण अपने पूर्वजन्म में भगवान विष्णु का द्वारपाल था। इससे जुड़ी कथाएँ पुरानों में उपस्थित हैं। आज हम आपको इसे से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि आखिर क्यों भगवान विष्णु का द्वारपाल राक्षस योनी में पैदा हुआ।

एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु के दर्शन हेतु सनक, सनंदन आदि ऋषि बैकुंठ पधारे परंतु भगवान विष्णु के द्वारपाल जय और विजय ने उन्हें प्रवेश देने से इंकार कर दिया। ऋषिगण अप्रसन्न हो गए और क्रोध में आकर जय-विजय को शाप दे दिया कि तुम राक्षस हो जाओ। जय-विजय ने प्रार्थना की व अपराध के लिए क्षमा माँगी। भगवान विष्णु ने भी ऋषियों से क्षमा करने को कहा। तब ऋषियों ने अपने शाप की तीव्रता कम की और कहा कि तीन जन्मों तक तो तुम्हें राक्षस योनि में रहना पड़ेगा और उसके बाद तुम पुनः इस पद पर प्रतिष्ठित हो सकोगे। इसके साथ एक और शर्त थी कि भगवान विष्णु या उनके किसी अवतारी-स्वरूप के हाथों तुम्हारा मरना अनिवार्य होगा।

यह शाप राक्षसराज, लंकापति, दशानन रावण के जन्म की आदि गाथा है। भगवान विष्णु के ये द्वारपाल पहले जन्म में हिरण्याक्ष व हिरण्यकशिपु राक्षसों के रूप में जन्मे। हिरण्याक्ष राक्षस बहुत शक्तिशाली था और उसने पृथ्वी को उठाकर पाताल-लोक में पहुँचा दिया था। पृथ्वी की पवित्रता बहाल करने के लिए भगवान विष्णु को वराह अवतार धारण करना पड़ा था। फिर विष्णु ने हिरण्याक्ष का वध कर पृथ्वी को मुक्त कराया था। हिरण्यकशिपु भी ताकतवर राक्षस था और उसने वरदान प्राप्तकर अत्याचार करना प्रारंभ कर दिया था। भगवान विष्णु द्वारा अपने भाई हिरण्याक्ष का वध करने की वजह से हिरण्यकशिपु विष्णु विरोधी था और अपने विष्णुभक्त पुत्र प्रह्लाद को मरवाने के लिए भी उसने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फिर भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार धारण कर हिरण्यकशिपु का वध किया था। खंभे से नृसिंह भगवान का प्रकट होना ईश्वर की शाश्वत, सर्वव्यापी उपस्थिति का ही प्रमाण है।

त्रेतायुग में ये दोनों भाई रावण और कुंभकर्ण के रूप में पैदा हुए और विष्णु अवतार श्रीराम के हाथो मारे गए। तीसरे जन्म में द्वापर युग में जब भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया, तब ये दोनों शिशुपाल व दंतवक्त्र नाम के अनाचारी के रूप में पैदा हुए थे। इन दोनों का भी वध भगवान श्रीकृष्ण के हाथों हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके को कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर; पीस बॉन्ड पर साइन करने के बाद होंगे रिहा
अभिजीत दीपके को कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर; पीस बॉन्ड पर साइन करने के बाद होंगे रिहा
फेक सर्वे से बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश का मायावती ने लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं से बोलीं- दुष्प्रचार से रहें सावधान
फेक सर्वे से बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश का मायावती ने लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं से बोलीं- दुष्प्रचार से रहें सावधान
गुरु गोचर 2026: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, मेष समेत इन राशियों पर पड़ सकता है असर
गुरु गोचर 2026: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, मेष समेत इन राशियों पर पड़ सकता है असर
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, रात में खाई थी मैगी; फूड पॉइजनिंग की आशंका
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, रात में खाई थी मैगी; फूड पॉइजनिंग की आशंका
दिल्ली में प्रदर्शन जारी रहे तो व्यापारियों को लगेगी बड़ी चपत, CTI का दावा- दिवाली तक 10,000 करोड़ पार हो सकता है नुकसान
दिल्ली में प्रदर्शन जारी रहे तो व्यापारियों को लगेगी बड़ी चपत, CTI का दावा- दिवाली तक 10,000 करोड़ पार हो सकता है नुकसान
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
फराह खान ने माथे पर टीका लगाने से किया इनकार, फिर किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
फराह खान ने माथे पर टीका लगाने से किया इनकार, फिर किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई