न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज है हरियाली तीज का व्रत, जानें इसके नियम, विधि और शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज व्रत का फायदा पाने के लिए जरूरी हैं कि इससे जुड़े नियमों का ध्यान रखा जाए और विधिपूर्वक पूजा की जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Aug 2019 5:28:23

आज है हरियाली तीज का व्रत, जानें इसके नियम, विधि और शुभ मुहूर्त

सावन का महीना बरसात के साथ ही अपने साथ त्यौंहारों की सौगात भी लेकर आता हैं। आज सावन शुक्ल तृतीया को महिलाओं के द्वारा हरियाली तीज का व्रत रखा जाता हैं और इसमें भगवान शिव व पार्वती माता की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार आज ही के दिन शिव-पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। आज के दिन महिलाओं के द्वारा सोलह श्रृंगार कर पूजा की जाती हैं और व्रत रखा जाता हैं। इस व्रत का फायदा पाने के लिए जरूरी हैं कि इससे जुड़े नियमों का ध्यान रखा जाए और विधिपूर्वक पूजा की जाए। तो आइये जानते हैं हरियाली तीज व्रत के नियम, विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी।

astro tips,astro tips in hindi,hariyali teej vrat,hariyali teej vrat worship,hariyali teej vrat rules

हरियाली तीज के व्रत के नियम

​- महिलाओं को व्रत रखने के दौरान जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।
- व्रत करते समय किसी का भी बुरा नहीं सोचना चाहिए।
- व्रत करने वाली महिला को पति से लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिये। नहीं तो व्रत अधूरा रह जाता है।
- अगर आप इस व्रत को रख रही हैं तो किसी बुजुर्ग का अपमान न करें।
- व्रत में सोना नहीं चाहिये। यहां तक कि रात को भी सोना वर्जित है। रात के वक्‍त भजन-कीर्तन किया जाता है।

astro tips,astro tips in hindi,hariyali teej vrat,hariyali teej vrat worship,hariyali teej vrat rules

हरियाली तीज व्रत की पूजा-विधि
हरियाली तीज के दिन सुबह ही स्नान करना चाहिए। इस दिन पूजा करने का शुभ मूहर्त सुबह ही माना जाता है। स्नान करने के बाद पूजा घर साफ करना चाहिए उसके बाद गंगा जल से घर का शुद्धिकरण करना चाहिए। सुहागन स्त्रियों को स्नान करने के बाद पूरे 16 श्रृंगार करने चाहिए। कहते हैं इस दिन सुहागन महिलाएं अगर 16 श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की सच्चे मन से पूजा करे तो भगवान शिव उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

- इस दिन सुहागिन महिलाओं के मायके से मिठाइयां तथा श्रृंगार का सामान आता है।
- पूजा करने के लिये महिलाएं सबसे पहले किसी मंदिर या खुले स्‍थान पर एकत्रित होकर मां - पार्वती की प्रतिमा को रेशमी वस्त्र और गहने से सजाती हैं।
- इसके बाद अर्धगोले का आकार बनाकर मां की मूर्ति बीच में रख कर पूजा की जाती है।
- इन्‍हीं महिलाओं में एक महिला सभी को कथा सुनाती है।
- जिसके बाद महिलाएं मां पार्वती से पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
- उसके बाद सुहागिन महिलाएं अपनी सास के पांव छूकर उन्हें सुहागी देती हैं।

हरियाली तीज 2019 का शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज दिनांक 3 अगस्त दिन शनिवार को प्रारम्भ हो रही है। इसका शुभ मुहूर्त: शनिवार दोपहर 03:37 से रात 10:21 बजे तक का है। इस शुभ मुहूर्त: में महिलाएं शिव जी और माता पार्वती की पूजा कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!