न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों की नाक बताएगी उनका स्वभाव, जानें कैसे लगाए इसका पता

हम आपके लिए पुरुषों की नाक से उनके व्यक्तितव के बारे में पता करने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Nov 2019 7:50:39

पुरुषों की नाक बताएगी उनका स्वभाव, जानें कैसे लगाए इसका पता

जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि समुद्र शास्त्र एक ऐसी विद्या हैं जिसकी मदद से किसी भी व्यक्ति की शारीरिक संरचना से उसके स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। इसमें शरीर के विभिन्न अंगों के बारे में बताया गया हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पुरुषों की नाक से उनके व्यक्तितव के बारे में पता करने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। यदि आप किसी पुरुष के स्वाभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो अगली बार उसकी नाक पर अवश्य ध्यान दीजिएगा। तो आइये जानते हैं इन कैसे पता करें पुरुषों की नाक से उनके स्वभाव के बारे में।

छोटी नाक वाले पुरुष

छोटी नाक वाले पुरुष अक्सर अपने में ही मस्त रहते हैं। ये लोग दूसरे लोगों से ज्यादा मतलब नहीं रखते। यह लोग तब तक किसी से नहीं झगड़ते जब तक इन्हें कोई इन्हें परेशान न करें। जब ऐसे लोगों को एक बार गुस्सा आ जाता है तो यह किसी भी हद तक किसी का भी अहित कर सकते हैं। जिसकी वजह से छोटी नाक वाले लोगों से अन्य लोगों की कम ही बनती हैं। इन लोगों को अक्सर इनके परिवार, रिश्तेदार और मित्र अहंकारी समझते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,personality by nose,nose of men

मोटी नाक वाले पुरुष

ऐसे लोग जिनकी नाक मोटी होती है। वह चाहें देखने में अच्छे न लगें। लेकिन इस प्रकार के लोग शब्दों का मायाजाल बुनने में बहुत माहिर होते हैं। इनकी बातों को लोग अक्सर ध्यान से सुनते हैं और इन्हीं की बातों में खो जाते हैं। किस शब्द का प्रयोग कब करना है ऐसे लोग भलि भांति जानते हैं। ये लोग जीवन में अत्याधिक सफल होते हैं और मान- सम्मान की प्राप्ति करते हैं। लेकिन इस प्रकार के कुछ लोगों में अहम की भावना भी जाग्रत हो जाती है। जिसकी वजह से इन्हें समाज में तिरस्कार का सामना भी करना पड़ता है।

टेढ़ी नाक वाले पुरुष

इस प्रकार के पुरुष बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। जब भी कभी परिस्थिति खराब होती है तो ऐसे लोगों को ही उस परिस्थिति को संभालने के लिए बुलाया जाता है। लेकिन कई बार लोग इन्हें गलत भी समझ लेते हैं। ये लोग परिस्थिति को न हीं संभालते हैं बल्कि हारी हुई बाजी को सम्मान के साथ जीतातें भी है। इन लोगों में लिडरशिप की कमीं होती है। लेकिन यह लोग एक सर्पोटर का रूप अच्छी प्रकार से निभाते हैं।

सीधी नाक वाले पुरुष

जिन पुरुषों की नाक सीधी होती है। समुद्र शास्त्र के अनुसार उन्हें जानना काफी मुश्किल होता है। इस प्रकार के लोग किसी को आसानी से अपनी दिल की बातें नहीं बताते। यह लोग कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने आपको शांत रखते हैं। ऐसे लोग ज्यादातर प्रेम के मामले में असफल रहते हैं। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में ये हमेशा ही सक्सेस रहते हैं। इन लोगों को लंबी रेस का घोड़ा माना जाता है। इनके अंदर क्या चल रहा है यह बात किसी को भी नहीं पता होती।

चपटी नाक वाले पुरुष

वह पुरुष जिनकी नाक चपटी होती है। वह कम उम्र में ही सफलता अर्जित कर लेते हैं। ऐसे लोग कला और खेल के क्षेत्र में अधिक पाए जाते हैं और इन क्षेत्रों में यह लोग अत्याधिक सफल भी होते हैं। यह लोग स्वाभाव से बहुत ही ईमानदार, सीधे और सरल किस्म के लोग होते हैं। यह लोग जीवन में सफल अवश्य ही होते हैं। इनकी वजह से न केवल इन्हें बल्कि इनके परिवार को समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग किसी का भी बुरा न तो सोचते और न हीं करते। इन्हें गुस्सा भी बहुत कम ही आता है।

तोते जैसी नाक वाले पुरुष

वे पुरुष जिनकी नाक तोते के समान होती है। वह तीखे और तेज तररार किस्म के लोग होते हैं। ये लोग जब तक जीवन में सफल नहीं होते तब तक यह लोग शांत नहीं बैठते। इस प्रकार के लोग दिल के साफ होते हैं और जो लोग इनके नेचर के खिलाफ इनसे व्यवहार करते हैं उन्हें ये अपना दुश्मन समझते हैं। ये लोग अपने मन की करने वाले होते हैं और समाज की परवाह किए बिना वह सभी काम करते हैं जो इन्हें करना होता है। यह लोग जीवन में अपने संघर्ष के दम पर आगे बढ़ते हैं और कामयाब होते हैं।

उठी नाक वाले पुरुष

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन पुरुषों की नाक उठी हुई होती है। वह अधिक जोशीले और ऊर्जावान किस्म के होते हैं। इन लोगों की नाक पर हमेशा गुस्सा रहता है। स्वाभाव से इन्हें रूखा कहा जा सकता है। लेकिन ये लोग दिल के साफ होते हैं। इन लोगों के प्रेम संबंधों में अक्सर धोखा मिलता है। वहीं इसके अलवा इनका सबसे बड़ा अवगुण इनका अंहकार होता है। क्योंकि ऐसे पुरुषों में थोड़ी सी ही सफलता प्राप्त करने के बाद बहुत जल्दी अंहकार आ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला