न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह निभाई जाती है किन्नरों के अंतिम संस्कार की प्रथा

किन्नरों के अंतिम संस्कार की प्रथा अपनेआप में अनोखी होती हैं और जश्न के साथ मनाई जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 7:06:15

इस तरह निभाई जाती है किन्नरों के अंतिम संस्कार की प्रथा

किसी भी व्यक्ति के परलोक गमन पर अंतिम संस्कार की प्रथा निभाई जाती हैं। हर धर्म में अंतिम संस्कार की प्रथा अपने अनुरूप संपन्न की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन्नरों के अंतिम संस्कार की प्रथा अपनेआप में अनोखी होती हैं और जश्न के साथ मनाई जाती हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह की जाती हैं किन्नरों के अंतिम संस्कार की प्रथा को संपन्न।

यूं करते हैं आत्‍मा को आजाद

किन्‍नर समाज की पूरी दुनिया ही अलग होती है। उनके रहन-सहन से लेकर अंतिम संस्‍कार तक सबकुछ अलग ही होता है। यही वजह है कि जब किन्‍नर समाज में किसी की मृत्‍यु होती है तो सबसे पहले उसकी आत्‍मा का आजाद करने की प्रक्रिया की जाती है। इसके लिए दिवंगत के शव को सफेद कपड़े में लपेट दिया जाता है। साथ ही ख्‍याल रखा जाता है कि शव पर कुछ भी बंधा हुआ न हो। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि द‍िवंगत की आत्‍मा आजाद हो सके।

astrology tips,astrology tips in hindi,transgender funeral,funeral tradition

मौत पर मनाते हैं जश्‍न करते हैं दान

किन्‍नर समाज में किसी की मौत होने पर जश्‍न मनाने का र‍िवाज है। कहा जाता है कि यह किन्‍नर रूपी नर्क जीवन से मुक्ति मिलने के लिए किया जाता है। सभी किन्‍नर शव के पास खड़े होकर उसकी मुक्ति के लिए अपने आराध्‍य देव अरावन को धन्‍यवाद देते हैं। साथ ही प्रार्थना करते हैं कि दोबारा उसे किन्‍नर रूप में जन्‍म न दें। इसके अलावा दान-पुण्‍य किया जाता है। ताकि पुण्‍य प्रताप से भी दिवंगत किन्‍नर को दोबारा इस योन‍ि में जन्‍म न मिले।

शव को पीटते हैं चप्‍पल-जूतों से

जानकारी के मुताबिक किन्‍नर समुदाय शव यात्रा निकालने से पहले शव को जूते-चप्‍पलों से पीटते हैं। इसके अलावा किन्‍नरों की शवयात्रा कभी भी दिन के समय नहीं निकाली जाती। यह हमेशा रात को ही न‍िकालते हैं। इसके पीछे यह कहा जाता है कि अगर किसी गैर किन्‍नर ने किन्‍नर का शव देख लिया तो वह द‍िवंगत किन्‍नर दूसरे जन्‍म में फिर से किन्‍नर ही बनेगा। उसकी मुक्ति के लिए ही रात में शवयात्रा न‍िकाली जाती है।

किन्‍नर ऐसे करते हैं अंतिम संस्‍कार

किन्‍नरों का अंतिम संस्‍कार काफी गुपचुप तरीके से किया जाता है। कहा जाता है कि किन्‍नरों को भी जलाया नहीं जाता। इनके समुदाय में भी शवों को दफनाने की परंपरा चली आ रही है। अंतिम संस्‍कार के बाद एक हफ्ते तक समूचा किन्‍नर समुदाय भूखा ही रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका