न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, क्लिक कर जानें पूरी जानकारी

आइये जानते हैं कि साल के पहले चंद्रग्रहण का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Jan 2020 6:58:09

साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, क्लिक कर जानें पूरी जानकारी

आज 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ ही साल का पहला चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा हैं। रात 10:37 बजे शुरू होगा और 02:42 तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा।यह चंद्रग्रहण एक उपछाया है जिसके चलते इसका इतना प्रभाव नहीं पड़ने वाला हैं। लेकिन कुछ राशियों पर इसका प्रभाव भारी पड़ने वाला हैं। ऐसे में आज के दिन दान-पुण्य किया जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं कि साल के पहले चंद्रग्रहण का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला हैं।

मेष राशि

यह ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए मध्‍यम फलदायक होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। हालांकि परिवार में किसी सदस्‍य को कष्‍ट हो सकता है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा का आपको लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए धन का नुकसान हो सकता है। इस समय आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्‍यथा आपका परिवार में या बाहर लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को लेकर सावधान रहें, आपका वहां भी विवाद हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,first lunar eclipse 2020,lunar eclipse effect on zodiac signs

मिथुन राशि

चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि पर ही पड़ने वाला है। यह प्रभाव बहुत अच्‍छा नहीं होगा। हो सकता है आपको मानसिक कष्‍टों से गुजरना पड़े। परिवार में किसी का स्‍वास्‍थ्‍य भी खराब हो सकता है। परिजनों से आपका झगड़ा भी हो सकता है। इस राशि के लोगों के अपने जीवनसाथी से भी झगड़े हो सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण प्रभावशाली रहेगा। इसका कारण यह है कि चंद्रमा कर्क राशि का स्‍वामी है। ग्रहण आपके बारहवें भाव में लगने जा रहा है। इसके चलते आपके खर्च बढ़ सकते हैं। बिना किसी कारण के भी आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इससे आपको कष्‍ट होगा।

सिंह राशि

यह ग्रहण सिंह राशि के ग्‍यारहवें भाव में लगने जा रहा है, इससे आपको अप्रत्‍याशित लाभ हो सकता है। हो सकता है आपकी आय में इजाफा हो जाए। धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार में भी किसी से उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से समय अच्‍छा नहीं है। आपका प्रेमी से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

astrology tips,astrology tips in hindi,first lunar eclipse 2020,lunar eclipse effect on zodiac signs

कन्या राशि

कन्‍या राशि के लिए ग्रहण का असर मिला जुला रहेगा। कार्यालय में अधिकारियों से सामंजस्‍य बना रहेगा लेकिन परिवार में तालमेल बिगड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य की तरफ विशेष ध्‍यान दें, अभी स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। मान-सम्‍मान बना रहेगा, वाणी पर काबू रखें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण नवें भाव में लग रहा है। इस वजह से आपके काम बिगड़ सकते हैं। पराक्रम सामान्‍य रहेगा। परिवार में व्‍यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आपका लोगों से मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण अष्‍टम भाव में लगने जा रहा है। इससे किसी दुर्घटना का बुरा योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के लोग सावधानी बरतें। चंद्र ग्रहण के चलते आपके लिए धन की हानि भी हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहें। परिवार की ओर विशेष ध्‍यान दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,first lunar eclipse 2020,lunar eclipse effect on zodiac signs

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को अपने पारिवारिक जीवन में ध्‍यान देने की जरूरत है। ग्रहण के चलते रिश्‍तों पर प्रभाव पड़ेगा। यदि आप कारोबारी हैं तो आपका अपने कारोबारी साझेदार से भी विवाद हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लिए ग्रहण अच्‍छा परिणाम देगा। आपके शत्रुओं से आपको निजात मिलेगी। आपके विरोधी परास्‍त हो जाएंगे। बाहरी कोई ताकत आपका अहित नहीं कर पाएगी लेकिन आपको सेहत की ओर ध्‍यान देना होगा। पानी से होने वाले रोगों को लेकर सतर्क रहें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फलदायक है। यदि आपकी संतान पढ़ाई कर रही है तो उसे पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक रहेगा। चमकदार सफलता मिल सकती है।

मीन राशि

यह ग्रहण मीन राशि के लोगों के लिए चौथे भाव में लगने जा रहा है। यह मिले जुले परिणाम देगा। एक तरफ आपका स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ रहेगा तो दूसरी तरफ आपको लेनदेन या सौदे में सफलता मिलेगी। भूमि या भवन बेचते समय ध्‍यान रखना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला