धनु 29 दिसंबर राशिफल: आज दिनभर थोड़ा सा तनाव रहेगा, यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें

By: Pinki Sun, 29 Dec 2019 08:31:17

धनु 29 दिसंबर राशिफल: आज दिनभर थोड़ा सा तनाव रहेगा,  यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें

आज दिनभर थोड़ा सा तनाव रहेगा। एक तरफ कामकाज की अधिकता रहेगी तो दूसरी तरफ आवश्यक सहयोग भी नहीं मिल पाएगा। सरकारी लोगों से कामकाज निकालने में दिक्कत आएगी। बड़ी कम्पनियों से भुगतान प्राप्ति में भी थोड़ी दिक्कत आएगी। आपको विवाद के विषयों को अभी स्थगित कर देना चाहिए और समस्याओं को एक-एक करके हल करना चाहिए। आज यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें, यात्रा शुभ फल नहीं देगी। वाहन संबंधी परेशानी रहेगी, खर्चा भी हो सकता है। घर में माहौल में थोड़ा सा तनाव रह सकता है, अच्छा हो कि आप अपने व्यावसायिक कामकाज में अधिक मन लगाएं। यदि नौकरी करते हों तो साधारण व्यवहार में अधिक शिष्टाचार बरतना जरूरी है, मुंह से निकली कोई बात दूर तक मार करेगी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com