न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhanteras 2019: जाने धनतेरस के दिन क्‍या खरीदें और क्‍या नहीं, पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। माना जाता है। इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान अमृत का कलश लेकर देवताओं के वैद्य धनवंतरि प्रकट हुए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Oct 2019 9:38:30

Dhanteras 2019:  जाने धनतेरस के दिन क्‍या खरीदें और क्‍या नहीं, पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

दिवाली (Diwali) से दो दिन पूर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी को धनतेरस Dhanteras 2019 का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार धनतेरस पर भगवान धनवंतरि, कुबेर व यमराज की पूजा होती है। इस दिन आटे का दीपक जलाकर देवताओं की आराधना करने से कृपा बरसती है। इसके बाद नरक चौदस, छोटी दीपावली, महालक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजन और भाईदूज के साथ महापर्व का समापन होगा। इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान अमृत का कलश लेकर देवताओं के वैद्य धनवंतरि प्रकट हुए थे। स्वास्थ्य रक्षा और आरोग्य के लिए इस दिन धनवंतरि देव की उपासना की जाती है। इस दिन लोग मूल्यवान धातुओं का और नए बर्तनों-आभूषणों की खरीददारी करते है। उन्हीं बर्तनों तथा मूर्तियों आदि से दीपावली की मुख्य पूजा की जाती है।

धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। माना जाता है। इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान अमृत का कलश लेकर देवताओं के वैद्य धनवंतरि प्रकट हुए थे। स्वास्थ्य रक्षा और आरोग्य के लिए इस दिन धनवंतरि देव की उपासना की जाती है। इस दिन को कुबेर का दिन भी माना जाता है और धन सम्पन्नता के लिए कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन लोग मूल्यवान धातुओं का और नए बर्तनों-आभूषणों का क्रय करते हैं। उन्हीं बर्तनों तथा मूर्तियों आदि से दीपावली की मुख्य पूजा की जाती है। आज पूरे देश में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है।

dhanters 2019,happy dhanters,dhanters 2019,date and time,dhanteras manane ka tareeka,how to celebrate dhanteras,laxmi puja,kuber puja,kuber mantra,diwali celebration,diwali 5 day celebration,astrology

धनतेरस के दिन क्या जरूर खरीदें?

- सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है

- धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है और उन्‍हें चांदी अति प्रिय है। ऐसे में इस दिन चांदी खरीदना अच्‍छा माना जाता है

- धातु का बर्तन अगर पानी का बर्तन हो तो ज्यादा अच्छा होगा

- गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन दोनों अलग-अलग होनी चाहिए

- खील-बताशे और मिट्टी के छोटे दीपक खरीदें, एक बड़ा दीपक भी जरूर खरीदें

- चाहें तो अंकों का बना हुआ धन का कोई यंत्र भी खरीदें

- इसकी पूजा धनतेरस के दिन कर सकते हैं

- इस दिन व्‍यापारी नए बही-खाते खरीदते हैं, जिनकी पूजा दीपावली के मौके पर की जाती है।

- घर की जरूरत का दूसरा सामान जैसे कि फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्‍सर-ग्राइंडर, डिनर सेट और फर्नीचर भी खरीद सकते है

- धनतेरस के दिन कौड़‍ियां खरीदकर रखें और शाम के समय इनकी पूजा करें

- मां लक्ष्‍मी को धनिया अति प्रिय है। धनतेरस के दिन धनिया के बीज जरूर खरीदने चाहिए।

- धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदनी चाहिए, झाड़ू दरिद्रता को दूर करती है

धनतेरस के दिन क्‍या न खरीदें?

- धनतेरस के दिन कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए

- धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए

- इस दिन नुकीली चीजें जैसे कि कैंची और चाकू नहीं खरीदना चाहिए

dhanters 2019,happy dhanters,dhanters 2019,date and time,dhanteras manane ka tareeka,how to celebrate dhanteras,laxmi puja,kuber puja,kuber mantra,diwali celebration,diwali 5 day celebration,astrology

धनतेरस पर किस मनोकामना की पूर्ति के लिए क्या खरीदें?

- आर्थिक लाभ के लिए पानी का बर्तन

- कारोबार में विस्तार और उन्नति के लिए धातु का दीपक

- संतान सम्बन्धी समस्या के लिए थाली या कटोरी

- स्वास्थ्य और आयु के लिए धातु की घंटी

- घर में सुख शांति और प्रेम के लिए खाना पकाने का

धनतेरस के दिन किस प्रकार पूजा उपासना करें?

- संध्याकाल में उत्तर की ओर कुबेर और धनवंतरि की स्थापना करें, दोनों के सामने एक एक मुख का घी का दीपक जलाएं

- कुबेर को सफेद मिठाई और धनवंतरि को पीली मिठाई चढ़ाएं

- पहले "ॐ ह्रीं कुबेराय नमः" का जाप करें, फिर "धन्वन्तरि स्तोत्र" का पाठ करें फिर प्रसाद ग्रहण करें

- पूजा के बाद दीपावली पर कुबेर को धन स्थान पर और धन्वन्तरि को पूजा स्थान पर स्थापित करें

dhanters 2019,happy dhanters,dhanters 2019,date and time,dhanteras manane ka tareeka,how to celebrate dhanteras,laxmi puja,kuber puja,kuber mantra,diwali celebration,diwali 5 day celebration,astrology

धनतेरस पर पूजा और खरीदारी का मुहूर्त क्या होगा?

- दोपहर 12:00 से 01:30 के बीच में खरीदारी करें

- या रात्रि 09:00 से 10:30 के बीच खरीदारी करें

- इसी समय में पूजन करना भी शुभ होगा

- प्रातः 10:30 से 12:00 के बीच पूजन और खरीदारी न करें।

धनतेरस के दिन क्‍या सावधानियां बरतें?

- धनतेरस के दिन स्‍वच्‍छ घर में ही भगवान धन्‍वंतरि, माता लक्ष्‍मी और मां कुबेर का स्‍वागत करें।

- बर्तन खरीदने के बाद घर लाते समय उसे खाली न लाएं उसके साथ कुछ मीठा जरुर लेकर आएं।

- इस दिन उधार लेना या उधार देना सही नहीं माना जाता है।

- धनतेरस के दिन तिजोरी में अक्षत रखे जाते हैं। ध्‍यान रहे टूटे हुए अक्षत होने चाहिए

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला