न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पढ़ाई के साथ राशि अनुसार करें ये उपाय, बोर्ड परीक्षा में मिलेंगे अच्छे अंक

आज हम आपके लिए राशिनुसार किए जाने वाले कुछ उपायों लेकर आए हैं जिनकी मदद से परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Feb 2020 7:51:47

पढ़ाई के साथ राशि अनुसार करें ये उपाय, बोर्ड परीक्षा में मिलेंगे अच्छे अंक

इसी महीने से बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली हैं और स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स की चिंता भी साफ देखी जा सकती हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत करते हैं और अच्छे अंक लाने की चाहत करते हैं। ऐसे में मेहनत के साथ आप शस्त्रों में बताए गए उपाय भी कर सकते हैं ताकि ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल हो। इसलिए आज हम आपके लिए राशिनुसार किए जाने वाले कुछ उपायों लेकर आए हैं जिनकी मदद से परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष

इस वर्ष प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का व्रत रखें। यदि व्रत रखना संभव न हो सके तो हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। इस दौरान हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से आपको शिक्षा ही नहीं अन्य क्षेत्र में भी कामयाबी हासिल होगी।

वृष

इस वर्ष प्रत्येक शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई, चावल की खीर, या फिर बताशे प्रसाद के रूप में बांटें। इसके बाद उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपको पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,remedy to good marks,board examination 2020

मिथुन

इस वर्ष आप बुधवार के दिन गणेश जी की आराधना करें। आप चाहें तो बुधवार का व्रत भी रख सकते हैं। इसके साथ ही बुधवार को कोई हरा वस्त्र शरीर पर ज़रुर धारण करें। इससे आपकी बुद्धि तेज होगी और आप गणित, सांख्यिकी और वाणिज्य जैसे विषयों में सफलता अर्जित करेंगे।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए सोमवार के दिन शिवजी को प्रसन्न करना होगा। प्रत्येक सोमवार को शिव का गंगा जल से अभिषेक करें। ऐसा नित्य करने से आपको एजुकेशन सेक्टर में सफलता मिलेगी।

सिंह

इस वर्ष आप रोजाना सूर्य की उपासना करें। हालाँकि इसके लिए आपको जल्दी सुबह उठना होगा और फिर सूर्योदय के समय तांबे के पात्र से सूर्य को जल चढ़ाना भी आपके लिए अति लाभकारी होगा। रविवार के दिन आदित्य हृय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या

कन्या राशि के जातकों का स्वामी बुध ग्रह है। इसलिए आपको इस वर्ष बुध ग्रह का आशीर्वाद पाने के लिए आपको बुध ग्रह से जुड़े उपाय करना होगा। इसके लिए आप गौ माता को हरा चारा अथवा हरी सब्ज़ियां खिलाएं और उनकी पीठ पर 3 बार हाथ फेरें। ऐसा करने से आपको शिक्षा क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

तुला

तुला राशि के जातक हृदय से कोमल होते हैं। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कुछ आप चीटियों को रोजाना आंटा खिलाएं। शुक्रवार के दिन अपने शरीर पर कोई गुलाबी रंग का वस्त्र पहनें तथा इत्र लगाएं। ये उपाय आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी दिलाएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,remedy to good marks,board examination 2020

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलवार के दिन बंदरों को गुण एवं चना खिलाने से मंगल ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाने से भी आपको लाभ प्राप्त होगा।

धनु

धनु राशि के जातक को इस वर्ष पढ़ाई में सफलता पाने के लिए एक सरल उपाय करना होगा। गुरुवार के दिन माथे पर चंदन या फिर हल्दी का तिलक लगाएँ। साथ ही पीले वस्त्र धारण करें। इससे आपको आपको एजुकेशन क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर

इस वर्ष आपको प्रत्येक शनिवार को छाया पात्र का दान करना चाहिए। इसके लिए किसी मिट्टी अथवा लोहे के पात्र में सरसों का तेल भरकर अपनी छाया देखें और उसे दान कर दें।

कुंभ

नए साल में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको शनि ग्रह से जुड़े हुए उपाय करने होंगे। इस वर्ष शनिवार के दिन लोहे के पात्र में सरसों का तेल भरकर अपनी छाया देखें और उसे दान कर दें। ऐसा करना आपके लिए लाभकारी होगा।

मीन

इस वर्ष आपको केले का पेड़ लगाना चाहिए और बृहस्पतिवार के दिन उसे जल चढ़ाकर उसकी पूजा करनी चाहिए। इससे आपको कामयाबी मिलेगी और आप परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका