न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर से आपकी तरक्की को मिलेगी गति, जानें कैसे

वास्तु में ऐसा ही महत्व रखती हैं दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर जो सकारात्मकता लाते हुए करियर में सफलता के सूचक होते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Jan 2020 7:26:51

दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर से आपकी तरक्की को मिलेगी गति, जानें कैसे

हर व्यक्ति अपने जीवन में खूब मेहनत करता हैं और सफलता की ख्वाहिश रखता हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि कई लोगों को मेहनत के अनुरूप सफलता हासिल नहीं हो पाती है। इसकी वजह आपके आसपास स्थित वास्तुदोष भी हो सकते हैं। ऐसे में आप कुछ वास्तु उपाय की मदद से अच्छे संजोग बिठाकर व्यापार में तरक्की के साथ-साथ घर-परिवार में भी सुख-शांति से रह सकते हैं। वास्तु में ऐसा ही महत्व रखती हैं दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर जो सकारात्मकता लाते हुए करियर में सफलता के सूचक होते है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

बिजनेस में लाभ हेतु

तरक्की और हमेशा ऊर्जावान बने रहने के लिए ऑफिस की दक्षिण दिशा में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाएं।ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी या मालिक, जब उनकी नजर बार-बार इन पर पड़ती है तो इसका सकारात्मक असर उनकी कार्यप्रणली पर पड़ता है। यह आपके कार्यों में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में भी सहायक होते हैं। याद रहे कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर होना चाहिए। जहाँ भी आप दौड़ते हुए घोड़ों की प्रतिमा या तस्वीर लगा रहे हो तो इस बात का ध्यान अवश्य रहें कि घोड़े लगाम में बंधे हुए न हो। व्यापार में लाभ के लिए दुकान में तस्वीर के अलावा तांबा,पीतल या चांदी से बनी दौड़ते हुए घोड़े की प्रतिमा रख सकते हैं।

धन आगमन के लिए

घर में धन की आवक बनी रहे,इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर, घर के अंदर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती है, घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही जीवन प्रसिद्धि और यश मिलता है। तस्वीर खरीदते समय ध्यान रहे कि घोड़ों का मुख प्रसन्न मुद्रा में हो, वे आक्रोश वाले न हों।

बना रहेगा प्रेमभाव

घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्यार बना रहे,इसके लिए घर के ड्राइंग रूम में साथ दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ होगा। पति-पत्नी के रिश्तों में यदि कड़वाहट रहती हो,या दोनों में प्यार कम है, तो शयनकक्ष में धातु के बने घोड़े का जोड़ा रखना लाभकारी होगा। इससे प्यार,सहयोग और मेलजोल की भावना बढ़ती है।

नहीं रहेगा कर्ज

यदि आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो घर के उत्तर-पश्चिम में घोड़ों के जोड़े की प्रतिमा भी रख सकते हैं,इससे आपको फायदा हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी टूटी -फूटी एवं धुंधली तस्वीर घर में न रखें। इस प्रकार भी नहीं रखें जिसमें घोड़े अलग-अलग दिशा में जा रहे हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका