न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Dec 2019 6:19:11

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

मेष

आज महत्वपूर्ण काम करने का दिन है। शिक्षा से संबंधित कोई कार्य या किसी से मिलना-मिलाना हो या अपना पक्ष प्रस्तुत करना हो तो आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी के मामले में थोड़ा सा सावधान होकर चलें, आपके खिलाफ कोई चुगली कर सकता है। आज काम के औसत घंटे अधिक होंगे, जिसके कारण दोपहर बाद आपको उसके परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अगर कोई यात्रा करनी हो तो दोपहर तक तो कर सकते हैं, शाम के बाद यात्रा नहीं करें और पूर्व दिशा में बिलकुल भी यात्रा नहीं करें। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा और आप इधर-उधर से धन प्रबंध की कोशिश करते रहेंगे। शाम के समय थोड़ा बहुत खर्चा घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर कर सकते हैं। मित्रों के साथ थोड़ा टाइम बिताएंगे और खाना-पीना भी उनके साथ ही होगा।

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

वृषभ

समय अच्छा है। परिस्थितियां आपके पक्ष में बन रही हैं। आज जो मेहनत कर रहे हैं, वह शाम तक या कल तक आर्थिक लाभ में परिवर्तित हो सकती है। खर्चे अत्यधिक रहेंगे, आप चाहकर भी खर्चों को रोक नहीं पाएंगे। किसी व्यक्ति की कार्य प्रणाली से आप परेशान रहेंगे और मन ही मन नाराज भी रहेंगे। कोई उपाय सम्भव नहीं है। आप अपने काम को दक्षता पूर्वक करते रहिए, इसी में आपकी भलाई है। नए जनसम्पर्क आपके लिए लाभकारी हैं और आगे उन्हीं से काम पड़ेगा। नौकरी में या व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। साझा भाव से काम करने में लाभ है, चाहें छोटे-मोटे मतभेद चलते रहें। किसी खास मामले में लिखने-पढऩे की कार्यवाही में सावधानी बरतनी है और किसी भी शर्त को स्वीकार करने से पहले कई बार सोच लें।

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

मिथुुन

समय सुधार पर है परन्तु बढ़ते हुए खर्चों को रोकने में परेशान हो जाएंगे। आय बढ़ रही है। आज खर्चे भी अधिक होंगे परन्तु रचनात्मक खर्चे अधिक होंगे। यात्रा कार्यक्रम बन सकते हैं, लम्बी यात्रा के योग हैं। व्यवसाय के मामले में एक जगह टिक कर काम करना मुश्किल हो जाएगा। कार्य भार अत्यधिक होने से समय पर कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे, जिसके कारण बाहरी सम्पर्कों पर असर आएगा। जीवनसाथी को लेकर मन में तरह-तरह के भाव आएंगे। उन पर व्यवसाय का दबाव है और मानसिक तनाव बना है। आज घर-परिवार के सभी लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। माता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी और पिता भी थोड़ा आर्थिक दबाव में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में औसत से कुछ अधिक खर्चा करेंगे। कारोबारी यात्रा पूर्वी दिशा में नहीं करें।

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

कर्क

समय लाभ का बना हुआ है। एक तरफ कामकाज में जटिलता बढ़ेगी और कई मामलों में आपकी जवाबदेही बढ़ेगी तो दूसरी तरफ आप बकाया काम को तेज गति से निपटा कर लाभ कमाने की कोशिश करेंगे। किसी व्यावसायिक मामले में थोड़ी सी वार्ता के बाद भी उसे अपने अनुकूल बना लेंगे और आप अधिक फायदे में रहेंगे। संतान की समस्याएं धीरे-धीरे सुलझेंगी परन्तु उन्हें स्वास्थ्य से संबंधी चिंता भी रहेगी। पारिवारिक मामलों में अत्यन्त सावधानी बरतें और कलह नहीं बढ़ जाए, इसका ध्यान रखें। भाई-बहिन के यह समय अच्छा है और आपसी मतभेद के बाद भी किसी मामले में साथ ही रहेंगे और मिलजुल कर निर्णय करेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों पर आप ध्यान देंगे तो उसके अच्छे परिणाम आएंगे। जो अविवाहित हैं उनके सगाई-संबंध की बातों में गति आ जाएगी।

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

सिंह

थोड़ी सी मेहनत से आज बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपका हर प्रयास कामयाबी में बदल जाएगा और थोड़ी सी मेहनत से काम बनने लगेगा। नौकरी या व्यवसाय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जिस काम को करेंगे, उसी में पूछ हो जाएगी। आज कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है या रचनात्मक कार्य करने को मिल सकता है। चन्द्रमा चूंकि इतने अनुकूल नहीं हैं, इसलिए नई शुरुआत को बाद के लिए स्थगित कर दें, पुराने चलते हुए काम को आज ही कर सकते हैं। बाहर की यात्रा भी स्थगित कर देना बेहतर है। साझेदारी के मामलों में थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है या घर में भी थोड़ी बहुत कलह का वातावरण हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा परन्तु मानसिक तनाव बना रहेगा। पिता के लिए भी आज का दिन शुभ है।

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

कन्या

कामकाज में बहुत गति आ जाएगी। आज आपको तेजगति से निर्णय लेने पड़ेंगे, जिससे कि बकाया काम समय पर निपट जाएं। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास आप कर रहे हैं उसके परिणाम बाद में आएंगे परन्तु उसका अनुमान आज ही लग जाएगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की चर्चा मित्रों के बीच में आ जाएगी। आज कोई धार्मिक कार्य भी करेंगे या किसी पुण्य कार्य में भाग लेंगे। जीवनसाथी के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों का हो सकता है। संघर्ष के बीच में भी कोई राहत मिल सकती है। कामकाज में कौशल बढ़ाने के लिए कोई नया प्रयोग कर सकते हैं और बाहर के किसी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं, यदि आप उन्हें व्यावसायिक यात्राओं में बदल सकें। आपके कामकाज की आज प्रशंसा रहेगी।

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

तुला

आज रचनात्मक कार्यों में मन अधिक लगेगा। कई दिनों से सोची हुई किसी बात को अमल में लाने की कोशिश करेंगे। आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा। आज कामकाज में बिखराव सा नजर आएगा और इस कारण से खर्चे अधिक होंगे। किसी एक विशेष काम को अच्छी तरह से सम्पन्न कर लीजिए जिससे कि उसमें सफलता पहले मिल जाए। आपको तकनीकी लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। नौकरी में आज आपके कामकाज की प्रशंसा रहेगी और आपके प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया जाएगा। वाहन संबंधी सुख-सुविधा बनी रहेगी। घर में कुछ साधारण सा परिवर्तन कर सकते हैं। इंटीरियर संबंधी कोई परिवर्तन करेंगे या कोई छोटी खरीद-फरोख्त करेंगे। अचानक लाभ का कोई रास्ता खुल सकता है परन्तु उसके लिए पूजा-पाठ का स्तर उठाना होगा।

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

वृश्चिक

आज कोई रचनात्मक कार्य करेंगे, जिसका लाभ आपको मिल सकता है। व्यावसायिक कौशल बढ़ाने के लिए आप तकनीकी लोगों का सहयोग ले सकते हैं। कोई पुरानी उधारी वसूल करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के लिए समय थोड़ा कष्टप्रद है, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी और दवाइयां भी खानी पड़ेंगी। किसी बात पर असहमति होते हुए भी कामकाज रुकेगा नहीं, उस पर अधिक ध्यान देंगे। किसी गलती को सुधारने के लिए विशेष प्रयास कर सकते हैं। वाहन संबंधी सुख-सुविधा बनी रहेगी। खर्चा कुछ ज्यादा ही होगा। आज सार्वजनिक रूप से कुछ कहने-सुनने का मौका मिल सकता है और बड़े व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिल सकता है। संतान की चिंताओं में कुछ कमी आएगी तथा वे आपके साथ अपना सहयोग बढ़ा सकते हैं।

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

धनु

आज का दिन महत्वपूर्ण हो गया है। बकाया कामों को निपटाने के कारण अच्छी परिस्थितियां हो गई हैं। किसी काम के सम्पन्न हो जाने का संतोष आपको रहेगा। भागीदारी के मामलों में तनाव की परिस्थितियां बनी रह सकती हैं, यह आपके ऊपर है कि तनाव को कैसे रोकें? आर्थिक लाभ की हर परिस्थिति में खर्चा पहले जुड़ा हुआ है। ऐसा खर्चा करना पड़ेगा, जिसे आप नहीं चाहते हों। सरकारी लोगों से कामकाज बनाने में थोड़ा असुविधा रहेगी। किसी और जगह भी काम बनाने के लिए अनावश्यक खर्चा करना पड़ेगा। आर्थिक दबाव यथावत रहेगा। एक तरफ कहीं से कोई लाभ हो सकता है तो दूसरी तरफ से धन प्रबंध के लिए भारी कोशिश करनी होगी। आज यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें और कोई निमंत्रण मिलता है तो वहां अवश्य जाएं।

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

मकर

विवाद के विषयों से दूर रहना ही श्रेष्ठ है। कानूनी विवाद में भी आप अच्छी स्थिति में रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करेंगे तो लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी। हर तरह से लाभ कमाना उचित नहीं है, कोई अनुचित माध्यम हो तो उसे त्याग देना ही उचित है। संतान के लिए शुभ समय चल रहा है। अपनी परेशानियों के बीच में भी उनकी शिक्षा या व्यवसाय में गति तेज हो जाएगी। आपके अधीनस्थ लोग भी आज अच्छा काम करके देंगे। आज आपको अधिक उत्तरदायित्व का काम दिया जा सकता है, जिसे आप समय रहते पूरा कर लेंगे और कार्य प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। आसपास भागदौड़ करके कोई काम बना लेंगे। छोटी यात्राओं के परिणाम भी अच्छे जा सकते हैं। व्यक्तिगत रिश्तों में थोड़ा बहुत तनाव रहेगा, आपकी व्यवहार कुशलता ही रक्षा करेगी।

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

कुंभ

काफी मेहनत के बाद भी कामकाज में अड़चन बनी हुई है। नौकरी या व्यवसाय में और अधिक कौशल का प्रदर्शन करना पड़ेगा। किसी व्यक्ति की गलती से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। दूसरे दफ्तरों से काम निकालने में थोड़ी-थोड़ी अड़चन आएगी। किसी दूसरे की नादानी से आपके कामकाज पर असर आएगा। अपने सहयोगियों से काम लेने में आपको परेशानी रहेगी। मतभेद का कोई कारण हो सकता है। आज कोई नया काम मिल सकता है, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने काम में भी कोई संशोधन करना पड़ सकता है। मित्रों, सहयोगियों के साथ समूह में बैठकर कोई चर्चा हो सकती है या कोई दावत हो सकती है। ऋण परिस्थितियों में कोई खास सुधार नहीं होगा परन्तु कोई आर्थिक सुविधा बनी रह सकती है। छोटी यात्राएं लाभ दे सकती हैं परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें।

9 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन बेहद महत्व का, कम मेहनत में बड़ी सफलता के आसार

मीन

किसी खास समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। आप और अधिक आशावादी हो जाएंगे। आज प्रतिभा के आधार पर कार्य करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। साझेदारी के मामलों में धीरे-धीरे गति आएगी। आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंचने की चेष्टा करेंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। बाहरी शहरों से सम्पर्क होगा या लाभ की परिस्थितियां बनेंगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते-लेते भी मन में थोड़ा संकोच रहेगा, अच्छा हो कि और अधिक चिंतन करें और निर्णय स्थगित कर दें। आज का काम कल करने में ज्यादा लाभ है। जीवनसाथी के लिए थोड़ा सा कठिन समय है परन्तु उनके काम रुकेंगे नहीं। आज लोगों से आवश्यक सहयोग मिल जाएगा और दैनिक कामकाज में शुरु से ही गति बनी रहेगी। छोटी यात्राएं कर सकते हैं परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु BJP में हलचल तेज, अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलें हुईं तेज
तमिलनाडु BJP में हलचल तेज, अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलें हुईं तेज
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; पूरी सूची जारी
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; पूरी सूची जारी
14 जून से शुरू होगा शूल योग, इन 4 राशियों के लिए कठिन रह सकता है समय, बरतें विशेष सावधानी
14 जून से शुरू होगा शूल योग, इन 4 राशियों के लिए कठिन रह सकता है समय, बरतें विशेष सावधानी
क्या हवाई सफर होगा सस्ता? अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल के दामों में भारी गिरावट
क्या हवाई सफर होगा सस्ता? अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल के दामों में भारी गिरावट
AI का भारी-भरकम बिल देखकर कंपनियों की हालत खराब, एक महीने में 4200 करोड़ रुपये का खर्च
AI का भारी-भरकम बिल देखकर कंपनियों की हालत खराब, एक महीने में 4200 करोड़ रुपये का खर्च
'एयरपोर्ट पर मिलो, फिर बड़ा प्लान…' अभिजीत दीपके की भारत वापसी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन का ऐलान; जानिए पूरा एजेंडा
'एयरपोर्ट पर मिलो, फिर बड़ा प्लान…' अभिजीत दीपके की भारत वापसी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन का ऐलान; जानिए पूरा एजेंडा
7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला नया Ultra स्मार्टफोन लॉन्च, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला नया Ultra स्मार्टफोन लॉन्च, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
हरियाणवी हिट ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का भोजपुरी ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाया नया वर्जन
हरियाणवी हिट ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का भोजपुरी ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाया नया वर्जन
OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल
OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल
'पापा हमेशा घर पर रहते हैं…' बच्चों की इस बात ने बॉबी देओल को तोड़ दिया, शराब की लत और मुश्किल दौर का खुलासा
'पापा हमेशा घर पर रहते हैं…' बच्चों की इस बात ने बॉबी देओल को तोड़ दिया, शराब की लत और मुश्किल दौर का खुलासा
'ऐसे माहौल में रहना शर्मनाक', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कपिल सिब्बल का बयान गरमाया, भाजपा ने किया पलटवार
'ऐसे माहौल में रहना शर्मनाक', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कपिल सिब्बल का बयान गरमाया, भाजपा ने किया पलटवार
AC को लगातार कितने घंटे तक चलाना सुरक्षित है? ज्यादा देर चलाने पर क्या आग लगने का खतरा हो सकता है?
AC को लगातार कितने घंटे तक चलाना सुरक्षित है? ज्यादा देर चलाने पर क्या आग लगने का खतरा हो सकता है?
बाथरूम के जंग लगे नल कैसे साफ करें, आसान घरेलू उपायों से पाएं नई जैसी चमक
बाथरूम के जंग लगे नल कैसे साफ करें, आसान घरेलू उपायों से पाएं नई जैसी चमक
4 दिन में ही छा गई 2 घंटे 18 मिनट की थ्रिलर, सस्पेंस इतना खतरनाक कि IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग; दर्शकों के उड़ गए होश
4 दिन में ही छा गई 2 घंटे 18 मिनट की थ्रिलर, सस्पेंस इतना खतरनाक कि IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग; दर्शकों के उड़ गए होश