न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Dec 2019 6:25:33

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

मेष

आज का दिन लाभ का रहेगा। कारोबारी यात्रा को लाभदायक बना सकते हैं। दिनभर मौज-मस्ती और खाने-पीने में दिन बिताएंगे परन्तु व्यवसाय की बात आते ही सक्रिय हो जाएंगे। आपके विरोधी लोग थोड़ा सा परेशान चल रहे हैं और कोई इस तरह की गतिविधि कर सकते हैं, जिससे कि आपको परेशानी हो परन्तु ऐसा होगा नहीं। माता-पिता के लिए दिन अच्छा है, आपको उनके साथ ज्यादा समय मिलेगा और जरूरी बातें कर पाएंगे। घर-परिवार के सामूहिक मामलों में रुचि बढ़ेगी और किसी समस्या का हल भी आप कर पाएंगे। व्यर्थ-प्रपंच में नहीं पड़ें और दूसरों की समस्याओं में भी अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करें। आपका स्वयं का तनाव बढ़ेगा। ऋण स्थितियों को लेकर थोड़ी समस्या रहेगी। समय पर भुगतान करना जरूरी है। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए समय अनुकूल है।

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

वृषभ

आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थितियां ठीक-ठीक रहेंगी। लाभ कमाने के किसी विशेष अवसर को भुना पाएंगे। उधार वसूली के लिए अनुचित साधनों का प्रयोग करना अच्छा नहीं है, बेहतर हो कि आप किसी अन्य की मदद ले लें। संतान के मामलों में आप थोड़ा सा सावधानी से चले और इस कारण से अन्य लोगों से विवाद में नहीं आएं। समय आपका साथ दे रहा है परन्तु विवादों की सम्भावनाएं बनी हुई हैं। आज प्रात: से ही मन में उत्साह रहेगा और आप प्रात: से ही किसी होने वाली उपलब्धि को लेकर आवेश में रहेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी रहेगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज दवाइयों पर कुछ ज्यादा खर्चा हो सकता है परन्तु घर में सुख-सुविधाएं बढऩे के अवसर है।

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

मिथुुन

आज बहुत अधिक खर्चे होने की सम्भावना है। कुछ खर्चे तो मजबूरी के हैं, जिन पर आपका कोई नियंत्रण नहीं नहीं रहेगा। अन्य लोगों के ऊपर भी खर्चा कर सकते हैं। दैनिक लाभ बढेगा और ऋणों के पुनर्भुगतान में आपको मदद रहेगी। कामकाज बहुत बकाया है और भागदौड़ में ही आपका दिन बीत जाएगा। फि भी दो या तीन काम सम्पन्न कर लेने की प्रसन्नता आपको रहेगी। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। भाई-बहिनों से आप सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं परन्तु वास्तविक रूप में उनसे सहयोग मिलने की सम्भावना कम ही है। आज सिरदर्द या रक्तचाप संबंधी समस्या सता सकती है परन्तु संध्या के बाद समय थोड़ा अनुकूल रहेगा और नींद भी गहरी आएगी। किसी रिश्तेदार की मदद करने का दिन है।

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

कर्क

व्यर्थ की भाग-दौड़ धन खर्च कराएगी। स्थानीय यात्राओं को लेकर आप उत्साहित हो सकते हैं परन्तु कोई बड़ा काम नहीं बनेगा, हो सकता है यात्राएं स्थगित करनी पड़ें। किसी अन्य मार्ग से अर्थ प्राप्ति हो सकती है। आपको बहुत श्रम करना पड़ेगा। किसी विशेष मामले में कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं परन्तु बाद में पछताना भी पड़ेगा। संतान की योजनाओं को आप रूप दे सकते हैं। वे जिस ढंग से बात को प्रस्तुत करें आप अपने ही ढंग से निष्कर्ष निकालें तो अच्छा रहेगा। स्थितियों का विश्लेषण करके काम करने में ही आपको ज्यादा फायदा है। नौकरी के सिलसिले में अधीनस्थ लोगों की तरफ से कुछ परेशानी आ सकती है। लोगों की अपनी ही समस्या भी रहेंगी परन्तु वे आपको प्रभावित नहीं करेंगी। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन अच्छा है।

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

सिंह

काम-काज के सिलसिले में आज अपार सहयोग मिलेगा। जो लोग आपका साथ नहीं दे रहे वे भी अनुकूल हो जाएंगे। आर्थिक लाभ का कोई नया मार्ग मिल सकता है परन्तु उसके लिए पहले कुछ खर्चा करना पड़ेगा। खान-पान में बड़ी अनियमितता बरतेंगे और किसी दावत में भी आप लापरवाही बरतेंगे। पिता के लिए आज का दिन अच्छा है, उनके व्यापार व्यवसाय में लाभ हो सकता है, उनकी सार्वजनिक प्रशंसा भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा प्रयोग करना चाहें तो समय अनुकूल चल रहा है। भूमि-भवन को लेकर कोई विशेष चर्चा कर सकते हैं। आज वाहन सुविधा अच्छी रहेगी परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें।

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

कन्या

समय अनुकूल चल रहा है। नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी राय का आदर कियसा जाएगा। किसी विशेष योजना को सामने लाएंगे तो उस पर काम करने की आज्ञा मिल सकती है। चल रहे व्यवसाय में थोड़ी अड़चनें रहेंगी। आपको अन्य लोगों का सहयोग लेनी ही पड़ेगी। आज कुछ काम तो टेलीफोन वार्ताओं से ही हो जाएंगे। कुछ नए लोगों को जोडऩे में सफल हो जाएंगे। आज उसका प्रारम्भ कर सकते हैं। निजी रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में साथी की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं विशेष रहेंगी। घर में दवाओं का प्रयोग बढ़ रहा है, आज भी आपको ज्यादा ध्यान देना होगा। आर्थिक लाभ इतना नहीं होगा, जितनी कि आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट चल रही है, जिसके निवारण के लिए आपकेा पूजा-पाठ का स्तर बढ़ा देना चाहिए।

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

तुला

काम-काज के तरीकों में थोड़ा सा बदलाव लाना जरूरी है। कार्य-प्रणाली में परिवर्तन करने के अलावा आप एक-दो ऐसे काम को छोड़ दें जिनसे आलोचना होती है। जिन लोगों पर आप भरोसा करके चल रहे हैं, वे पार नहीं ले जाएंगे। आपको कार्यनीति में परिवर्तन करना ही पड़ेगा। आज आप कठोर श्रम करेंगे और उसका अच्छा परिणाम भी आएगा परन्तु शाम तक तनाव बहुत अधिक रहेगा। कानूनी मामलों में ज्यादा ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अन्य विवादों में भी आप सावधान रहें। आज कोई ऐसा भुगतान प्रापत हो सकता है, जिसकी आपको पहले से ही उम्मीद थी। आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। थोड़ा ध्यान उन लोगों पर भी लगाएं जो आपके आसपास हैं तो ज्यादा अच्छा परिणाम आएगा। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

वृश्चिक

आर्थिक दबाव लगातार बना हुआ है। पैसा इधर से आएगा और उधर जाएगा। कोई न कोई दैनिक आय होती रहेगी परन्तु फिर भी जोड़-तोड़ करना ही पड़ेगा। आय की मात्रा ठीक-ठीक रहेगी। कोई एक प्रमुख मामला आज हाथ से निकल सकता है। आज भाग-दौड़ का दिन नहीं है, आप स्थानीय यात्रा कर सकते हैं। बाहर की यात्राओं का त्याग कर सकते हैं। भाई-बहिन से मन-मुटाव बना रहेगा। संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आप कोशिश तो करें परन्तु कोई लाभ नहीं है। सरकारी लोगों से आज मदद मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। किसी काम के लिए सिफारिशें करनी पड़ सकती हैं। लेन-देन की स्थितियां ठीक रहेंगी और आप जिस ढंग से चाहेंगे, धन प्रबंध हो सकता है। वाहन सावधानी से चलावें।

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

धनु

काम-काज में तेजी आएगी। तेज गति से काम करने में गलतियां छूटेंगी। आपको दोपहर तक ही पता चल जाएगा कि कहां गलतियां हो रही हैं। घर-परिवार में कोई बड़ा खर्चा दिख रहा है। अनुपात से अधिक खर्चों के कारण आपको विशेष प्रयास करने ही पड़ेेंगे। भागीदारी के मामलों में आपको अत्यंत सावधानी से काम लेना चाहिए। आज विवाद का अवसर है, किसी बात को लेकर असहमति रहेगी, इसे आगे नहीं बढऩे दें। एक तरफ आपके काम-काज में कौशल बढ़ेगा तथा आपका महत्व बढ़ेगा दूसरी तरफ संबंधों में बिगाड़ होने को लेकर आपको चिंता रहेगी। विवाद के किसी मामले में समझौते की बात चल सकती है। आपका नरम रुख ही समझौता करा सकता है। आज किसी अन्य काम में सफलता मिलेगी, आपकी प्रतिभा के कारण समाधान निकल आएगा।

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

मकर

समय विशेष लाभ का बना हुआ है। लाभ कमाने की अंधी दौड़ में आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। उचित साधनों का प्रयोग ही शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ को लेकर जो स्थितियां बन रही हैं, वे बनी रहेंगी। संतान को लेकर जो योजनाएं चल रही हैं, उनके सफलता की उम्मीद है। आज छोटे-मोटे विवाद की स्थिति आ सकती है। एक-दो लोग आपकी अपेक्षा पर खरे नहीं उतरेंगे, जिसके कारण मन में क्रोध की भावना रहेगी। परिवार के कुछ सदस्यों के खराब रुख के कारण आप खुद भी थोड़ा किनारा कर लेंगे या इस संबंध में अपनी नीतियों में परिवर्तन लाने की सोचेंगे। शत्रुओं पर इस समय आप भारी पड़ेंगे परन््रतु अनावश्यक विवादों बचने की चेष्टा करें। आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन अच्छा है। आप चाहें तो कोई कारोबारी यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के परिणाम अच्छे रहेेंगे।

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

कुंभ

समय सुधार पर है परन्तु व्यवसाय की स्थिति विचित्र बनी हुई है। आज भी ऐसा लगेगा कि जैसे बहुत कुछ मिलने वाला है परन्तु हर काम में देरी चल रही है। आज किसी विशेष बात को लेकर मन में बड़ा भ्रम बना रहेगा और आप कोई निर्णय भी नहीं कर पाएंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी, घर में भी कुछ अतिरिक्त खर्चा कर सकते हैं। मातृ पक्ष की ओर से स्थिति थोड़ी सी चिंताजनक रहेगी और कोई न कोई बात चलती रहेगी। संतान के लिए समय अच्छा है और वे पढ़ाई-लिखाई या व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक है और थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है। वात-विकार या रक्त विकार से विशेष परेशानी रहेगी। संधिवात का उपाय कर लेना चाहिए। निजी रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों पर बनेगा आर्थिक दबाव, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

मीन

आज खर्चे का दिन है। अनुपात से अधिक खर्चे होंगे। बिना योजना के भी खर्चा करेंगे। घर-परिवार में स्थितियां अच्छी रहेंगी। दैनिक लाभ बढ़ाने की चेष्टा सफल हो सकती है परन्तु इसके लिए कोई नए उपाय भी करने पड़ेंगे। आज यात्रा विचार त्याग दें। स्थानीय स्तर पर भागदौड़ रहेगी। दूसरे दफ्तरों से अपना काम बनाने में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है परन्तु फिर भी पुराने मददगार मदद करेंगे। संतान यदि व्यवसाय करती है तो किसी महत्वपूर्ण निर्णय का अवसर आ सकता है। समय ठीक है इसलिए किसी भी निर्णय को कर सकते हैं, कोई हानि नहीं है। मातृ पक्ष की ओर से विशेष चिंता रहेगी। शारीरिक और मानसिक दोनों समस्याओं का समाधान आपके स्वयं के व्यवहार में छिपा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
शुभेंदु-भूपेंद्र सिर्फ फ्रंटफुट पर, TMC में टूट की असली स्क्रिप्ट के पीछे आंध्र के BJP सांसद का नाम?
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
एम्स भोपाल में लापरवाही! ब्लड कैंसर से जूझ रहे 3 वर्षीय बच्चे को लगा गलत इंजेक्शन, हुई मौत; दो नर्सिंग अधिकारियों पर FIR
एम्स भोपाल में लापरवाही! ब्लड कैंसर से जूझ रहे 3 वर्षीय बच्चे को लगा गलत इंजेक्शन, हुई मौत; दो नर्सिंग अधिकारियों पर FIR
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
तीन भारतीयों की मौत पर भड़के एस जयशंकर,मार्को रूबियो को फोन कर सुनाई खरी-खोटी
तीन भारतीयों की मौत पर भड़के एस जयशंकर,मार्को रूबियो को फोन कर सुनाई खरी-खोटी
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा