न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 दिसंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन मानसिक चिंताओं से भरा, यात्रा हो सकती है कष्टदायक

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Dec 2019 6:55:32

5 दिसंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन मानसिक चिंताओं से भरा, यात्रा हो सकती है कष्टदायक

मेष

आज समय थोड़ा सा कठिन है। व्यक्तिगत जीवन में कोई समस्या आ सकती है। व्यवहार संबंधी कोई गलती भारी पड़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से किसी खास मामले में आपकी पकड़ थोड़ी ढीली रहेगी, जिसकी वजह से हाथ में आई हुई बात निकल सकती है। सफलता के लिए थोड़ा मेहनत करनी पड़ेगी, किसी अन्य का सहयोग भी लेना पड़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो दिन ठीक जाएगा। आपकी सलाह मानी जाएगी, आपका सम्मान बढ़ेगा। वाक्-पटुता से आप एक-दो समस्याओं को हल कर लेंगे। भागीदारी के मामलों में अत्यंत सावधानी से व्यवहार करें। आपके अज्ञान का लाभ दूसरे उठा सकते हैं। इस समय यात्रा करना उचित नहीं है, यात्रा सफल नहीं रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,5th december horoscope

वृषभ

आज दिनभर लेन-देन के मामले प्रमुखता से छाए रहेंगे। आप लोगों से मांगेगे, लोग आपसे मांगेगे। वाक्-पटुता से आप अपना काम चलाते रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा, उस गति से नहीं आएगा, जिस गति से आप कामना कर रहे हैं। खर्चे की गति ज्यादा होगा। किसी के मिथ्या व्यवहार से आपको मन ही मन बहुत कष्ट होगा। जीवनसाथी से सौहाद्र्र बढ़ेगा। घरेलू जीवन में दिन अच्छा जाने वाला है। अपनी आवश्यकताओं पर ठीक-ठीक खर्चा करेंगे। साझेदारी के मामलों में किसी नए फार्मूले पर विचार करने की आवश्यकता करनी पड़ सकती है। कागजी कार्यवाही में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। शत्रुओं से सावधान रहें और दूरी बनाए रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,5th december horoscope

मिथुुन

संतान की समस्या प्रमुखता से रहेगी। उनके खर्चे या आदतों को लेकर आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जाएगा, कोई अचानक प्राप्ति होना सम्भव है। आपकी कार्य कौशल में वृद्धि होगी। नए लोगों का सहयोग मिलेगा। भुगतान समस्या यथावत बनी रहेगी। किसी नए मार्ग से धन प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं। घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्षेत्र में सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो बहुत सावधानी के साथ कार्य करें। कोई व्यक्ति आपकी स्थिति कमजोर करने में लगा हुआ है। कारोबारी यात्रा का त्याग करना ही उचित है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,5th december horoscope

कर्क

आज वे लोग आपकी अपेक्षा खरे नहीं उतरेंगे, जिनसे आपको बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। बातुनी व्यक्तियों से दूर रहने की चेष्टा करें। कार्य से लाभ तो होगा ही परन्तु सीधे ही आपके हाथ में नहीं आएगा। अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आप विशेष प्रयास करेंगे। मनोवैज्ञानिक दृष्टि से आज आप उन लोगों पर भारी पड़ेंगे जो आपको नीचा दिखाना चाह रहे हैं। अधीनस्थ लोगों को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंता रहेगी। उनकी अपनी समस्याएं हैं परन्तु आपका काम नहीं रुकेगा। घर-कुटुम्ब की समस्याओं से निजात पाने की कोशिश करेंगे। लोग आपका कहना मानेंगे और किसी समझौते के मार्ग पर पहुंच जाएंगे। भाग-दौड़ बहुत ज्यादा रहेगी पर दूर की यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,5th december horoscope

सिंह

आज किसी एक चिंता से मुक्ति मिल जाएगी। जिस बात का एक अर्से से इंतजार कर रहे हैं, उसके बारे में कोई न कोई शुभ सूचना मिल जाएगी। काम-काज की गति में सुधार आएगा और आप मनचाहे ढंग से अपने काम को अंजाम दे सकेंगे। मन में बहुत उत्साह रहेगा और आत्म-विश्वास बना रहेगा। आज आर्थिक दृष्टि से कोई खास लाभ नहीं होगा। यात्रा विचार बन सकते हैं परन्तु सोच-समझकर यात्रा करें। पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। सुख-सुविधाओं को लेकर थोड़ा सा चिंता रहेगी और कैसे क्या किया जाए, इसी उधेड़-बुन में सारा दिन निकल जाएगा। दाम्पत्य जीवन में स्थिति यथावत रहेगी। तनाव के अंजाने कारण बने रहेंगे। नौकरी या व्यवसाय में सम्मान बढ़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,5th december horoscope

कन्या

आज का दिन शानदार है, जब आप अपनी किसी बात को मनवाने में सफल हो जाएंगे। व्यवसाय में स्थितियां थोड़ी आसान हो जाएंगी। आप एक बड़ी उलझन से मुक्त हो जाएंगे। माता की तरफ से चिंताएं बनी रहेंगी। व्यवसाय के मामले में आप विरोधी लोगों पर भारी पड़ेंगे। काम-काज को सहज ढंग से कर पाएंगे। सभी लोगों की राय आपके पक्ष में रहेगी। घर में वातावरण कुछ और तरह का रहेगा और घर से बाहर एकदम विपरीत वातावरण रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में किसी नई सूचना से आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। बड़े लोग या आपसे वरिष्ठ लोग आपका साथ देंगे और मार्गदर्शन करेंगे। खर्चा बढ़ेगा परन्तु आय भी बढ़ेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,5th december horoscope

तुला

मानसिक चिंताओं के बीच में भी अपना काम अच्छी तरह करेंगे। कोई न कोई चिंता बनी रहेगी। उसका समाधान भी करते रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किएजा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे। नौकरी में कोई समस्या आ सकती है। साझेदारी के मामलों में थोड़ा सावधान रहने की आवश्कयता है, किसी बात पर परस्पर सहमति नहीं हो पाएगी। निजी रिश्तों में सावधानी से व्यवहार करें अन्यथा उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं परन्तु भुगतान समस्या फिर भी बनी रहेगी। आज कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,5th december horoscope

वृश्चिक

यात्रा कष्टदायक हो सकती है। वाहन संबंधी समस्या सामने आएगी। व्यवसाय में कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। नवीनता लाने के लिए अन्य लोगों का सहयोग लेना पड़ेगा। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगा परन्तु किसी बात को लेकर आपसी मतभेद भी रहेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में आप सावधानी के साथ चलें, आपके मन के अनुकूल कोई बात आने ही वाली है। किसी खास समस्या का समाधान आज नहीं मिल पाएगा, लगातार तनाव में रहेंगे। खर्चा बहुत होगा और दिनभर खर्चे की पूर्ति में लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किसी बड़े उपाय पर विचार करेंगे। ऋण भुगतान आसानी से कर पाएंगे। जीवनसाथी के मिजाज को समझकर चलें, वाणी पर नियंत्रण लाभ दे सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,5th december horoscope

धनु

नौकरी में प्रतिष्ठा को बहुत ज्यादा महत्व देंगे। आपकी आज्ञापालन नहीं होने पर आप कुछ ज्यादा ही उखड़ जाएंगे। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक मामलों में आप थोड़ा सा सावधानी के साथ काम करें। आज धोखा-फरेब की हल्की सी गुंजाइश है। बातों में आकर कोई व्यावसायिक निर्णय नहीं करें, समस्या हो सकती है। आर्थिक लाभ की मात्रा अचानक बढ़ सकती है। आपके वार्ता कौशल पर निर्भर करेगा कि आपको कितना लाभ होगा। निरर्थक खर्चे परेशान करेंगे। गुप्त खर्च की भी सम्भावना है। ऋण के लेन-देन में सुविधा रहेगी। आज जितनी आय होगी, देनदारी उससे अधिक होगी। नौकरी में थोड़ी चिंता रहेगी, किसी की चुगली से मन ही मन परेशान रहेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,5th december horoscope

मकर

अपनी वर्तमान स्थिति को लेकर मन में असंतोष सा रहेगा। आज काम-काज में मन नहीं लगेगा। माता और पिता से संबंधित समस्याओं से परेशान रहेंगे। एक जगह टिक कर काम नहीं कर पाएंगे। यात्रा का दबाव रहेगा। छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें। भूमि विवाद से दूर रहने की चेष्टा करें, इससे लाभ नहीं होने वाला। संतान के लिए दिन शुभ रहेगा, वे साधारण रूप से सफल रहेंगे परन्तु बड़े मामले उनकी पकड़ से बाहर रहेंगे। आपके काम के घंटे आज ज्यादा रहेंगे और थकान के कारण काम-काज बीच में ही छोड़ देने की इच्छा रहेगी। भोजन में लापरवाही नहीं बरतें। एसिडिटी की समस्या बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,5th december horoscope

कुंभ

आर्थिक लाभ के लिए कुछ ज्यादा ही प्रयास करने पड़ेंगे। आज जिस व्यक्ति पर भरोसा कर रहे हैं, आज वह निर्धारित काम नहीं करेगा। जिस पर संदेह हो, उसके साथ आपको काम नहीं करना चाहिए। निजी मामलों में आपको बहुत ही विनम्रता से काम लेना है। रिश्तों को सम्भाल कर रखने में आपको दिक्कत आएगी। काम-काज में और अधिक कौशल की आवश्यकता पड़ेगी। आज जनसम्पर्क बहुत अधिक होगा, नए तरह के लोग मिलेंगे। काम-काज की सुविधा बढ़ेगी। भागीदारी के मामलों में धीरज से काम लेना अच्छा रहेगा। वाणी में क्रोध परेशान कर सकता है। काम-काज का दबाव आज बहुत ज्यादा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,5th december horoscope

मीन

आज यात्रा विचार त्याग दें। यात्रा का उद्देश्य सफल नहीं होगा। काम-काज की गति तेज हो जाएगी। आपका जनसम्पर्क बढ़ेगा। सरकारी लोगों से काम निकालने में अब आसानी रहेगी। आर्थिक लाभ का कोई नया अवसर मिल सकता है परन्तु लाभ सीधे ही हाथ में नहीं आएगा। केवल आश्वासन पर भरोसा करना आज ठीक नहीं है। आज भुगतान संबंधी समस्या बनी रहेगी। इतना लाभ नहीं होगा, जितना कि खर्चा है। लेन-देन की समस्या को अच्छे व्यवहसर से ही हल का यकते हैं। घर-परिवार में अच्छा निर्णय करने का मौका मिलेगा। किसी की खुशी के लिए कोई त्याग कर सकते हैं। आज गुरुजनों से या वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा या थोड़ी मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार