तुला 3 नवंबर राशिफल: आज का दिन विशेष, भाग्य साथ दे रहा

By: Pinki Sun, 03 Nov 2019 07:46:27

तुला 3 नवंबर राशिफल:  आज का दिन विशेष,  भाग्य साथ दे रहा

आज का दिन विशेष है और बुद्धिजीवी कार्यों में मन लगेगा। भाग्य साथ दे रहा है। आपकी थेाड़ी सी भी मेहनत अधिक आर्थिक लाभ में बदल सकती है। आज कई लोगों का एक साथ मिलना-बैठना हो सकता है और सामूहिक दावत जैसी परिस्थिति बन सकती है। व्यावसायिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां रहेंगी, जिन्हें अन्य लोगों की मदद से ही हल कर पाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी या सहयोग संधि के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

भूमि-भवन के मामलों में विशेष गति हो सकती है। वाहन बदलने की बात आगे बढ़ेगी। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है। थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो लेनदेन की परिस्थितियों में सुधार हो सकता है परन्तु मजबूरी में कोई ऐसा खर्चा करना पड़ सकता है जिसे आप बिलकुल नहीं करना चाहते। आज पूजा-पाठ में ज्यादा समय निकल सकता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com