न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों का दिन रहेगा भाग्यशाली, लेनदेन में बरतें सावधानी, करें दान-धर्म

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 24 Nov 2019 2:12:18

24 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों का दिन रहेगा भाग्यशाली, लेनदेन में बरतें सावधानी, करें दान-धर्म

मेष

आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। कहीं से भी, कैसा भी पैसा स्वीकार कर लेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी परन्तु आर्थिक परिस्थितियां यथावत बनी रहेंगी। एक तरफ ऋण के पुनर्भुगतान का दबाव रहेगा दूसरी तरफ हाथ में आए हुए धन को लेकर भी चिंता रहेगी और प्रयोग में नहीं ले पाएंगे। घर-परिवार के मामलों में शांति आएगी और प्रगति होगी। कई लोग आपस में मिल बैठ कर समाधान निकालने की चेष्टा करेंगे। किसी विवाद में आपसी समझौता होने की उम्मीद है। दोनों पक्षों को ही झुकना पड़ेगा। जिन लोगों से आप उम्मीद लगाए बैठे हैं उनसे काम नहीं बनेगा और आपको नीचा देखना पड़ सकता है। कानूनी विवाद के मामलों में आपको बहुत सावधानी के साथ चलना चाहिए। छोटी यात्राएं तात्कालिक लाभ दे सकती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,24th november horoscope

वृषभ

महत्व का काम बन सकता है। जिस काम की आप अरसे से प्रतीक्षा कर रहे हैं उसमें गति आ जाएगी। संतान को लेकर मन में प्रसन्नता रहेगी। अगर दूर रहते हैं तो मिलना हो सकता है या दैनिक कामकाज में सहयोग बढ़ेगा। आर्थिक लाभ की परिस्थितियां सुधर रही हैं। आप कोशिश करेंगे तो अधिक लाभ हो सकता है। भागीदारी के मामले में थोड़ा बहुत संशय बना रहेगा परन्तु कामकाज में गति बनी रहेगी। किसी खास विषय में लेनदेन की बातों में थोड़ी बहस हो सकती है। वार्ता कौशल से लाभ को बढ़ा सकते हैं। व्यक्तिगत जिंदगी में सुख बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी के कामकाज में गति आ सकती है और लाभ की मात्रा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में कोई नया दांवपेच चलने की आवश्यकता हो सकती है। यह आपके ऊपर है कि आप बातों को किस तरह से लेते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,24th november horoscope

मिथुुन

यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर देना ही अच्छा है, आज चन्द्रमा अनुकूल नहीं है। घर-परिवार के लोगों से तालमेल बढ़ेगा। घर में चल रही बातों को आप एक निर्णायक मोड़ दे सकते हैं। यात्रा से संबंधित तनाव बना रहेगा, खर्चे भी बढ़ेंगे। आपको व्यावसायिक कार्यों में आवश्यक सहयोग मिल सकता है। यह आपके ऊपर है कि आप सहयोग के लिए क्या शर्तें मानते हैं। भूमि-भवन के मामलों में यदि रुचि लें तो कोई महत्वपूर्ण बात हो सकती है। वाहन सुविधा बढ़ेगी। अन्य घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्चा करेंगे। व्यावसायिक मामलों में आपको अन्य की भावनाओं का ध्यान रखना आवश्यक है। लोग आपसे सहयोग चाहते हैं परन्तु सम्मान भी चाहते हैं। घर-कुटुम्ब के मामलों में थोड़ी सी भी समझदारी किसी विवाद को शांत करने में मदद कर सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,24th november horoscope

कर्क

समय सुधार पर है। किसी मामले में आश्चर्यजनक सफलता मिल सकती है परन्तु उसके लिए विशेष कौशल का प्रदर्शन करना होगा। आपकी कही गई बात विवाद में नहीं फंस जाए, इसका ध्यान रखना होगा। आर्थिक लाभ के किसी नए अवसर को हाथ से नहीं जाने देने में ही बुद्धिमानी है। आज आपका जनसम्पर्क काफी अच्छा रहेगा। भाई-बहिन और घर-परिवार वालों से ज्यादा मिलना होगा। कोई महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला लेना हो तो भी आप ले सकते हैं, आपका मनोबल बना रहेगा। संतान को लेकर मन में चल रही दुविधांए थोड़ी कम हो जाएंगी। मन में चल रहे संशय भी दूर हो सकते हैं। आज कोई खास काम बन जाने की उम्मीद में रहेंगे परन्तु शाम तक ही सफलता की उम्मीद है। कारोबारी यात्रा लाभदायक हो सकती है। यात्रा में अन्य कार्य भी कर लेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,24th november horoscope

सिंह

समय महत्व का बना हुआ है। घर-परिवार के महत्वपूर्ण काम निपटाने की दिशा में काम करेंगे, आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। आज किसी दावत में शिरकत करने का मौका मिल सकता है। जेवर, कपड़े या ऐसी ही वस्तुओं पर खर्चा करेंगे। कोई अचानक खरीद-फरोख्त का कार्यक्रम भी बन सकता है। दैनिक कामकाज में गति एकदम तेज हो जाएगी। आप जिन लोगों से उम्मीद लगाए बैठे हैं, वे आपका सहयोग करेंगे। किसी एक तरफ से आपकी भारी आलोचना भी आएगी परन्तु आप इसकी परवाह नहीं करेंगे। दोपहर की अपेक्षा शाम का समय ज्यादा अच्छा है। कोई पुराने मित्र या पुराने रिश्तेदारों से मिलना होगा। आज पिता की भावनाओं को समझने की चेष्टा करें। वे आपसे ज्यादा समय चाहते हैं और हर बात समझना चाहते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,24th november horoscope

कन्या

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। बाहरी सम्पर्कों का लाभ मिलेगा। अचानक आय हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। आपको कार्य पद्धति में सुधार की सलाह मिल सकती है। काम करते समय दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें, कहीं ऐसा न हो कि आप अपने आस-पास के लोगों की भावनाओं को समझ ही ना पाएं। किसी चल रही वार्ता में सफलता की उम्मीद है। वार्ता आपके पक्ष में जाएगी। खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज गरिष्ठ भोजन मिलेगा और शरीर पर उसका प्रभाव भी रहेगा। अपने सहयोगियों से आज ज्यादा काम ले सकते हैं। घर या व्यवसाय दोनों की जगह काम का माहौल बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में बॉस प्रसन्न रहेंगे और कार्य की प्रकृति में बदलाव का इशारा कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,24th november horoscope

तुला

भागदौड़ और यात्रा का विचार त्याग दें। ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं हैं और कष्ट हो सकता है। कामकाज की परिस्थितियों में सुधार तो होगा परन्तु दबाव भी बहुत ज्यादा रहेगा। आप जटिल परिस्थितियों से बाहर निकलने की चेष्टा करें। आज धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। धार्मिक खर्चा या दान की मात्रा बढ़ेगी, बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आर्थिक लाभ के लिए आप जिस नीति पर चल रहे हैं, उसमें आंशिक सफलता मिलेगी। आपको आवश्यक मार्गदर्शन लेने की आवश्यकता है। आपको अपनी कार्य प्रणाली में भी हल्का सा परिवर्तन करने की आवश्यकता है। यदि किसी मामले में जिद का रास्ता अपनाया तो एक-दो सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। खर्चों को कम करने की चेष्टा आप करेंगे परन्तु उसमें सफलता नहीं मिलेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,24th november horoscope

वृश्चिक

नित्य-प्रति के काम करते-करते अचानक किसी खास मामले में रुचि लेने लगेंगे। आर्थिक लाभ कमाना ही प्रथम उद्देश्य हो जाएगा। आपको सफलता भी मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में बाधाएं रहेंगी। किसी न किसी अन्य व्यक्ति की मदद लेनी ही पड़ेगी। कहीं न कहीं से धन प्रबन्ध करना पड़ेगा। बाहरी शहरो ंसे आय बढ़ेगी परन्तु आपको अपना काम निकालने के लिए कहीं न कहीं से धन प्रबन्ध करते रहना पड़ेगा। संतान के लिए अच्छा समय है। आप चाहें तो उनकी किसी योजना का समर्थन कर सकते हैं। घर-परिवार से संतान के संबंध आज अच्छे ही रहेंगे, सम्पर्क लगातार बना ही रहेगा। पिता के कामकाज में लाभ होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,24th november horoscope

धनु

अपने दैनिक कार्य बहुत सावधानी के साथ करें। जिस काम में आप आशा लगाए बैठे हैं, उसमें अड़चन आ सकती है। दोपहर से पहले-पहले काम निपटा लें तो कुछ मदद मिल सकती है। छोटी यात्राओं का लाभ मिल सकता है परन्तु यात्रा का खर्चा किसी अन्य से डाल देने पर ही बचत में आएंगे। आज आपको ऐसे व्यावसायिक सौदे नहीं करने चाहिए, जिसमें नुकसान का भय हो। ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं हैं और परिस्थितियों को यथावत चलने देने में ही बुद्धिमानी है। आज दोपहर बाद घर-परिवार के लोगों से मिलना होगा। कठिनाइयों के होते हुए भी वार्तालाप का स्तर अच्छा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,24th november horoscope

मकर

अर्थ लाभ के लिए कोई नया मार्ग तलाश करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधारने की आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं परन्तु अनावश्यक खर्चे भी सिर पर बहुत रहेंगे। आपको बिना योजना नहीं चलना चाहिए और आज सिर पर आए हुए अचानक खर्चे को भी रोक देना चाहिए। आज घर में किसी न किसी बात को लेकर असंतोष चलता रहेगा। व्यवसाय में मन लगाने में ही सार है। बाहर की यात्राओं को स्थगित कर दें परन्तु स्थानीय सम्पर्क से कुछ लाभ हो सकता है। संतान के लिए शुभ समय है, वे अपनी पढ़ाई-लिखाई या व्यवसाय में अच्छे रहेंगे और आपसे निकट सम्पर्क बनाए रखेंगे। व्यवसाय के मामलों में यद्यपि समय कठिन है फिर भी विरोधियों से मुकाबले में बने रहेंगे। सगाई-सम्बन्ध के प्रस्ताव हों तो आज विचार न करके किसी और दिन के लिए स्थगित कर दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,24th november horoscope

कुंभ

कामकाज की परिस्थितियां बहुत कठिन हो जाएंगी। आज दिनभर भागदौड़ करेंगे और अपने जनसम्पर्क का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। एक-दो व्यक्तियों को लेकर आप मन ही मन परेशान रहेंगे और किनारा करने की सोच लेंगे। यदि ज्यारा ही अड़चन ही रही तो आप किसी चलते हुए काम को बीच में ही छोडऩे की सोच सकते हैं। नौकरी में समय अच्छा गुजरेगा। बॉस प्रसन्न रहेंगे। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। बकाया काम को निपटाने के लिए विशेष अभियान चला सकते हैं। किसी एक काम के पूरा हो जाने पर मन बहुत प्रसन्न रहेगा और आप जोश के साथ किसी अन्य काम को पूरा करने में लग जाएंगे। व्यवसाय में विरोधी लोगों से तालमेल बैठा कर चलने में ही फायदा है। इससे काफी समय तक परेशानियां नहीं रहेंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,24th november horoscope

मीन

निजी रिश्तों को लेकर मन में प्रसन्नता रहेगी। आप जितना चाहते हैं, उससे ज्यादा आपकेा मिलेगा। आज पूरे मनोयोग के साथ नए उत्तरदायित्व को निभाने के लिए मेहनत करेंगे और सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए किसी नए फार्मूले को विचार-विमर्श करेंगे। भागीदारी के मामलों में स्थिति यथावत रहेगी और आपके विशेष प्रयासों से जटिलता में कमी आएगी। संतान के मामले में मन में थोड़ा-थोड़ा तनाव रहेगा और किसी विषय को लेकर मन में संशय बना रहेगा। मन ही मन विरोध की भावनाएं भी हो सकती हैं। नौकरी में अधीनस्थ लोगों से अच्छा काम ले पाएंगे। कोई अन्य सहयोगी भी मिल सकता है। इन दिनों धार्मिक भावनाएं प्रबल होंगी। जीवनसाथी से तालमेल बढ़ेगा। यदि अविवाहित हैं तो रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार