न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Nov 2019 6:01:43

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

मेष

आज दिनभर प्रसन्न रहेंगे, प्रसन्नता का कोई कारण मिल भी जाएगा। जिस काम के लिए आप काफी दिन से प्रयास कर रहे हैं, उस दिशा में प्रगति होगी। भाग्य आपका साथ दे रहा है। थोड़ी सी मेहनत से काम भी सधेगा और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जो लोग आपसे भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, वे आपकी मदद करेंगे और कोशिश करेंगे कि किसी न किसी तरह से आपसे जुड़े रहें। भाई-बहिनों के साथ व्यवहार अत्यंत सहज रहेगा और कोई सार्थक वार्ता हो सकती है। विरोधियों की हरकतों पर ध्यान रखें, आक्षेप जैसी कोई बात आ सकती है परन्तु आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। आर्थिक लाभ का कोई नया अवसर मिले तो उसे भुना लेना ही ठीक है। छोटी यात्राएं कर सकते हैं। आज घर परिवार के साथ मौज-मस्ती का दिन है। मित्रों के साथ भी समय बिता सकते हैं।

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

वृषभ

समय महत्व का हो चला है। जिन लोगों को आपसे अपेक्षाएं हैं, वे आपका काम करके देंगे परन्तु वार्ता के कौशल से उन लोगों से वादा करा लेना ठीक रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी। मन में कभी-कभी असुरक्षा की भावना रहेगी परन्तु इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तो आगे के लिए स्थान सुरक्षित है। आज स्थानीय भागदौड़ तो रहेगी परन्तु बाहर की यात्रा का कार्यक्रम टाल देना ही उचित है। दैनिक कामकाज में गति लाने के लिए आपको तेज गति से निर्णय लेने होंगे, इसका तुरन्त लाभ मिलेगा। आज शाम तक एक बिगड़ा हुआ सा काम बन जाने की सम्भावना है। किसी ऐसे व्यक्ति से सहयोग मिलेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

मिथुुन

आज ग्रह स्थिति थोड़ी सी कठिन है। कानूनी विवादों से सावधान रहें। कोई नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपनी आलोचना से सावधान रहें और उचित समाधान निकालने की चेष्टा करें। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा सुधार पर है। अगर धन प्राप्ति होती है तो ऋण के पुनर्भुगतान में रुचि लेना ठीक रहेगा। स्थानीय भागदौड़ बहुत रहेगी, एक जगह टिक कर काम ही नहीं कर पाएंगे। बाहरी यात्रा का लाभ मिल सकता है यदि उसे व्यवसायिक यात्रा में बदल दें। सरकारी लोगों से आज काम निकालना आसान रहेगा। नए लोगों से परिचय आपको लाभ दे सकता है। आपसी लाभ की वार्ता कर पाएंगे और लाभ लेने-देने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। आज कोई अप्रिय बात सामने आने पर भी आपको शांति बनाए रखना ही ठीक है। धीरज रखेंगे तो अपने-आप समाधान निकल आएगा।

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

कर्क

बाहर के शहरों से आय बढ़ेगी। आपके कठिन प्रयास रंग लाएंगे और आय का स्तर उठेगा। आज छोटे-छोटे कई निर्णय एक साथ करेंगे जिसके कारण कामकाज की गति बढ़ेगी और आगे की चाल मिलेगी। ऋण के लेनदेन को लेकर मन में चिंता रहेगी परन्तु समाधान निकल आएंगे और आपका पूरा दिन इन्हीं बातों में बीतेगा। संतान को लेकर मन आश्वस्त नहीं रहेगा कि क्या करें और क्या न करें? परिस्थितियां संतोषजनक नहीं है परन्तु कोई उपाय भी नजर नहीं आ रहा है। अधिक आर्थिक लाभ के लिए आप कोई जोखिम भरा काम करने को तैयार हो जाऐंगे और आपको मिलेगी। साझा भाव से काम करने में लाभ है। मित्र अच्छा सहयोग देंगे। आज किसी छोटी-मोटी दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। व्यक्तिगत रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

सिंह

यात्रा के कार्यक्रम सोच-समझकर बनाएं। पूर्व दिशा में फिर भी यात्रा नहीं करें। यात्रा संबंधी अड़चनें आ सकती हैं या बीच यात्रा में कष्ट आ सकता है। आज भागदौड़ करने का लाभ मिल सकता है। आपके कामकाज की जगह पर अच्छा माहौल रहेगा। किसी नए प्रस्ताव को स्वीकार कर लें तो लाभ में रहेंगे। आज कामकाज के औसत घंटे काफी अधिक रहेंगे और थकान भी रहेगी। घर-परिवार के विवादों में आप सावधानी से व्यवहार करें, पक्षपात का आरोप लग सकता है। आज खर्चा बहुत ज्यादा होगा। आप बहुत कोशिश करके भी आप खर्चे को रोक नहीं पाएंगे। अपनी सम्पूर्ण कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की सोचेंगे। पिता के लिए आज का समय अच्छा है। उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उनके व्यवसाय में लाभ होगा। आपको पिता की तरफ से सहयोग मिलेगा।

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

कन्या

कामकाज में थोड़ी बाधा बनी रहेगी। आज अति व्यस्त हो जाएंगे और दैनिक कामकाज बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। अपने आसपास चल रहे कामकाज की समीक्षा कर लेना उचित रहेगा। क्योंकि कोई महत्वपूर्ण काम पीछे छूट रहा है। आज बड़े लोगों से मिलना हो सकता है। नौकरी में अतिरिक्त उत्तरदायित्व रहेगा। टेलीफोन वार्ताएं बहुत सार्थक परिणाम दे सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की सम्भावनाएं हैं। किसी बड़े खर्चे से निपटने के लिए विशेष प्रयास कर सकते हैं। आज पूर्व दिशा में यात्रा न करें परन्तु अन्य दिशाओं की यात्राएं लाभ दे सकती हैं। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में और मधुरता आएगी। साझेदारी के मामले लाभ दे सकते हैं। आपका जनसम्पर्क कोई नया लाभ दे सकता है। आज काम के घंटे अधिक रहेंगे और उसका लाभ शीघ्र ही मिलेगा।

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

तुला

भाग्य आपका साथ दे रहा है। ऐसे व्यक्तियों से सहयोग मिलने की उम्मीद है जिनसे पहले कभी नहीं मिला। व्यावसायिक मामलों में थोड़ा सावधानी के साथ आगे बढऩे की जरूरत है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में गति आएगी। वाहन सुविधा या अन्य सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। आपकी प्रमुख बाधा भी दूर हो जाएगी। अत्यधिक खर्चे का समय चल रहा है। आपने अगर सावधानी नहीं बरती तो इससे आगे दिक्कत होने वाली है। नौकरी करते हैं तो बॉस से अच्छे संबंध रहेंगे और आपको यश, प्रतिष्ठा मिल सकती है। आज खानपान में बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। लापरवाही से शारीरिक कष्ट बढ़ेगा। संतान को लेकर मन में चल रही दुविधा कम होगी। उनके अपने प्रयास भी अच्छा परिणाम लाएंगे। आज यात्रा निषेध करना ही उचित रहेगा।

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोई अचानक लाभ हो सकता है। आप जितना श्रम कर रहे हैं, उसका उचित लाभ मिलने की सम्भावना है। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा। बात आगे बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो आज ही ले लें, कल थोड़ी सी समस्या रहेगी। दूसरे शहरों में कार्य विस्तार होगा और आपके लिए गए निर्णय अच्छा परिणाम देंगे। भाग्य में अवरोध बने हुए हैं। किसी महत्वपूर्ण अवसर को पाने के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा। कोई ऐसा व्यक्ति सहयोग करने वाला है, जिससे आपको उम्मीद नहीं थी। सरकारी लोग या बड़ी कम्पनियां आपको मदद कर सकती हैं। आपका अकेले प्रयास करना उचित नहीं है, आप साझा भाव से काम करें और अन्य लोगों को साथ लेकर चलें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

धनु

जीवन संघर्ष बढ़ेगा परन्तु आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। बाधाअेां के बीच में भी आपका कोई काम बनेगा। माता-पिता से संबंधित चिंताएं रहेंगी। दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा और किसी खास बाधा का निवारण भी नहीं कर पाएंगे। आप अपने संबंधों को लेकर अधिक सतर्कता बरतें। कोई महत्वपूर्ण संबंध बिगडऩे लगे तो आपको नरमी का रुख अपना लेना चाहिए। आर्थिक दबाव यथावत बना रहेगा। बहुत प्रयास करके भी आवश्यक संसाधन नहीं जुटा पाएंगे। किसी काम को करने के लिए आपको अधिक मोहलत मिल सकती है। आपकी विनम्रता आपका काम बना सकती है और रुपए-पैसे का अभाव काम को बिगडऩे नहीं देगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं परन्तु उनके तुरन्त परिणाम नहीं आएंगे।

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

मकर

आज अत्यधिक व्यस्त रहेंगे और व्यस्तता के बीच भी निजी मित्रों या रिश्तेदारों के लिए समय निकाल पाएंगे। पिता पक्ष के लोगों से तालमेल बैठाने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। एक तरफ पिता के स्वास्थ्य में नरमी रहेगी तो दूसरी तरफ उनके कार्य व्यवसाय में भी थोड़ी बहुत समस्याएं रहेंगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी परन्तु आलोचना भी सुननी पड़ेगी। संतान को लेकर चल रही योजनाओं में गति आएगी। वे आपकी मदद करेंगे और आप उनकी मदद करेंगे। भाग्यबल से आपको कोई नया अवसर मिल सकता है। यह आपके ऊपर है कि आप उसे कितना भुना पाते हैँ। विरोधियों के विरुद्ध आप कोई कदम उठा सकत ेहैं। परन्तु अपना काम बहुत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता है।

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

कुंभ

आज यात्रा ना करें तो अच्छा है। यात्रा के अनुकूल परिणाम नहीं आएंगे। सरकारी लोगों से काम बनाने में आज बाधा रहेगी। यदि बड़ी कम्पनियों से आपका काम है तो भुगतान प्राप्त करने में थोड़ी कठिनाई रहेगी। निजी जीवन की घटनाओं को सार्वजनिक करने की गलती नहीं करें। यदि नौकरी करते हैं तो आज अतिरिक्त जिम्मेदारी आएगी और कार्य भार भी काफी रहेगा। अधीनस्थ लोगों से काम लेने में थोड़ी सी परेशानी रहेगी। विवाद की परिस्थितियां को हल हालत में टाल दें। आज स्वास्थ्य नरम रहेगा। खानपान की लापरवाही कष्ट दे सकती है। मातृ पक्ष से तालमेल बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी परन्तु माता के साथ अधिक निकाल पाएंगे। ऋण परिस्थितियां यथावत रहेंगी। कहीं से कोई मदद मिलने के भी संकेत हैं। आज यात्रा कार्यक्रम का त्याग कर दें।

23 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के कामकाज में आएगी बाधा, यात्रा टालने में भलाई, लेनदेन से बचें

मीन

निजी रिश्तों में थोड़ा सा सुधार आएगा। वार्ता से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आपको जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में भी साझेदारी में अच्छे परिणाम आ सकते हैं। दैनिक आय बढ़ेगी और अधिक आय बढऩे के भी संकेत हैं। भाग्य से नए अवसर मिल सकते हैं। यह आपके ऊपर है कि आप उन्हें कितना भुना पाएं। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। उनके परीक्षा परिणाम या उनका व्यवसाय सभी में अच्छा रहेगा। आज महत्वपूर्ण फैसले लेने का दिन है। आप चाहें तो अपने दम पर ही किसी वार्ता को पार ले जा सकते हैं। भाई-बहिन या माता से निकटता बढ़ेगी और मतभेद के कारणों को दूर करने की चेष्टा करेंगे। छोटी यात्राएं तो करनी पड़ सकती हैं परन्तु बड़ी यात्राओं में अवरोध रहेगा। मित्रों या रिश्तेदारों के साथ कुछ समय गुजार सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु BJP में हलचल तेज, अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलें हुईं तेज
तमिलनाडु BJP में हलचल तेज, अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलें हुईं तेज
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; पूरी सूची जारी
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; पूरी सूची जारी
14 जून से शुरू होगा शूल योग, इन 4 राशियों के लिए कठिन रह सकता है समय, बरतें विशेष सावधानी
14 जून से शुरू होगा शूल योग, इन 4 राशियों के लिए कठिन रह सकता है समय, बरतें विशेष सावधानी
क्या हवाई सफर होगा सस्ता? अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल के दामों में भारी गिरावट
क्या हवाई सफर होगा सस्ता? अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल के दामों में भारी गिरावट
AI का भारी-भरकम बिल देखकर कंपनियों की हालत खराब, एक महीने में 4200 करोड़ रुपये का खर्च
AI का भारी-भरकम बिल देखकर कंपनियों की हालत खराब, एक महीने में 4200 करोड़ रुपये का खर्च
'एयरपोर्ट पर मिलो, फिर बड़ा प्लान…' अभिजीत दीपके की भारत वापसी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन का ऐलान; जानिए पूरा एजेंडा
'एयरपोर्ट पर मिलो, फिर बड़ा प्लान…' अभिजीत दीपके की भारत वापसी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन का ऐलान; जानिए पूरा एजेंडा
7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला नया Ultra स्मार्टफोन लॉन्च, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला नया Ultra स्मार्टफोन लॉन्च, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
हरियाणवी हिट ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का भोजपुरी ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाया नया वर्जन
हरियाणवी हिट ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का भोजपुरी ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाया नया वर्जन
OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल
OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल
'पापा हमेशा घर पर रहते हैं…' बच्चों की इस बात ने बॉबी देओल को तोड़ दिया, शराब की लत और मुश्किल दौर का खुलासा
'पापा हमेशा घर पर रहते हैं…' बच्चों की इस बात ने बॉबी देओल को तोड़ दिया, शराब की लत और मुश्किल दौर का खुलासा
'ऐसे माहौल में रहना शर्मनाक', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कपिल सिब्बल का बयान गरमाया, भाजपा ने किया पलटवार
'ऐसे माहौल में रहना शर्मनाक', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कपिल सिब्बल का बयान गरमाया, भाजपा ने किया पलटवार
AC को लगातार कितने घंटे तक चलाना सुरक्षित है? ज्यादा देर चलाने पर क्या आग लगने का खतरा हो सकता है?
AC को लगातार कितने घंटे तक चलाना सुरक्षित है? ज्यादा देर चलाने पर क्या आग लगने का खतरा हो सकता है?
बाथरूम के जंग लगे नल कैसे साफ करें, आसान घरेलू उपायों से पाएं नई जैसी चमक
बाथरूम के जंग लगे नल कैसे साफ करें, आसान घरेलू उपायों से पाएं नई जैसी चमक
4 दिन में ही छा गई 2 घंटे 18 मिनट की थ्रिलर, सस्पेंस इतना खतरनाक कि IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग; दर्शकों के उड़ गए होश
4 दिन में ही छा गई 2 घंटे 18 मिनट की थ्रिलर, सस्पेंस इतना खतरनाक कि IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग; दर्शकों के उड़ गए होश