न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

21 नवंबर राशिफल: इन 4 राशि वालों के आर्थिक हालात को लेकर बनेगी चिंता, कानूनी पचड़ों से रहें दूर

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Nov 2019 6:26:10

21 नवंबर राशिफल: इन 4 राशि वालों के आर्थिक हालात को लेकर बनेगी चिंता, कानूनी पचड़ों से रहें दूर

मेष

काम का दबाव बहुत ज्यादा है, जिसके कारण आप यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। आज भागदौड़ काफी रहेगी और लाभ हो सकता है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा से परहेज करें। व्यवसाय में विरोधी लोगों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे और दिनभर क्रोध में रहेंगे। मुख्य काम से भी आपका ध्यान थोड़े समय के बंटा हुआ है। आज गाड़ी सावधानी से चलावें और कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिससे आपके ऊपर कोई लांछन आए। कानूनी विवाद में आपको पहल करके कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे कि तुरन्त लाभ मिले। विवादों को आगे के लिए टाल देना ठीक नहीं है, अभी ग्रह स्थिति अच्छी नहीं है। पारिवारिक मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी। सम्बन्ध सुधरेंगे और घर-परिवार के लोगों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,21th november horoscope

वृषभ

यात्रा कार्यक्रम टाल दें। आज यात्रा के लिए अनुकूल दिन नहीं है। संतान की तरफ से मन में थोड़ी चिंता रहेगी परन्तु उनके लिए अनुकूल अवसर है। कोई व्यावसायिक उपलब्धि हो सकती है। संतान की एक प्रमुख समस्या के समाधान के लिए आप विशेष प्रयास करेंगे और सफलता मिल जाएगी। आज भागीदारी के मामलों में कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। अचानक उपलब्धि के भी संकेत हैं। धन लाभ तभी बढ़ेगा जब धन की हानि या खर्चे घटेंगे, आपको इस दिशा में विशेष कोशिश करनी चाहिए। आज स्थानीय भागदौड़ बहुत रहेगी और दोपहर बाद एक चलते हुए काम को बीच में छोड़ देना पड़ेगा। आज संध्या के बाद की टेलीफोन वार्ताएं परिणाम दे सकती हैं, यदि आप उन्हें आज के आज निर्णय के स्तर पर पहुचा सकें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,21th november horoscope

मिथुुन

अत्यधिक खर्चों सेपरेशान रहेंगे। आज सुबह से ही ऋण के पुनर्भुगतान की चिंता लगी रहेगी और सारा दिन उसी पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। व्यवसाय में अपने आसपास चल रही शत्रु गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी है। एक तरफ आपको लाभ्ज्ञ होगा तो दूसरी तरफ आपको नुकसान पहुंचाने में सफल हो जाएगी। शत्रुओं के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में कोई बड़ा तनाव उभकर सामने आएगा। आप अपने वार्ता कौशल से ही तनाव को घटा सकते हैँ परन्तु तनाव के कारण मौजूद रहेंगे। कानूनी विवादों को आगे नहीं बढऩे दें और उनका समाधान हाथ के हाथ करते चलें। आज वाहन में परिवर्तन की बात आ सकती है और इस दिशा में आप निर्णायक कदम उठा सकते हैं। कोई छोटी यात्रा कर सकते हैं और खानपान या मनोरंजन पर खर्चा कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,21th november horoscope

कर्क

आज का दिन शानदार रहेगा। किसी खास समाचार की उम्मीद में रहेंगे। दोपहर तक न केवल आर्थिक लाभ होगा बल्कि आपके मन की इच्छा भी पूरी हो जाएगी। अधिक लाभ प्राप्ति के लिए यदि कोई साहसी निर्णय लेना पडे तो ले लीजिए क्योंकि उससे तुरन्त ही लाभ होगा। आज साझा भाव से काम करने में लाभ है। मित्रों केसाथ अधिक तालमेल रहेगा और भागीदारी के सार्थक परिणाम आएंगे। संतान को लेेकर मन में चल रही दुविधा दूर हो जाएगी क्योंकि वे अपने संबंध में अपना निर्णय आज ही ले लेंगे और आपके ऊपर ज्यादा भार नहीं आएगा। यह उनके प्रमोशन का या आर्थिक लाभ का समय है। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। सगाई संबंध की बातें परवान चढ़ेंगी। आज आने वाले प्रस्ताव बहुत अच्छे होंगे और आप उन्हें स्वीकार कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,21th november horoscope

सिंह

कानूनी विवादों से दूर रहें यह आपको कष्ट देने वाले हेँ। आज अचानक कहीं से लाभ प्राप्ति हो तो ऋण चुकाने की बात पहले सोचें। कार्यशैली के बारे में एक नीतिगत निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि वरिष्ठ लोगों से या पिता से आवश्यक मार्ग दर्शन ले लेवें और जो करना है, उसे जल्दी लागू कर दें। आज बाहर की यात्राओं से परहेज करें और मजबूरी में ही यात्रा करें परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा फिर भी नहीं करें। शाम के बाद यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं है। आज किसी सभा सोसायटी में सम्मान का अवसर मिल सकता है या आपकी सार्वजनिक प्रशंसा हो सकती है। आप इसका लाभ उठाएं और अपने जनसम्पर्क को व्यवसाय में बदलने की चेष्टा कर सकते हैं। शाम को परिवार में माहौल कुछ अच्छा नहीं रहेगा। माता के लिए थोड़ा कष्टकारक समय है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,21th november horoscope

कन्या

आज का दिन शुभ है परन्तु दोपहर होते-होते लाभ का अवसर हाथ से निकल सकता है। इसलिए सुबह पहले ही वादा ले लें या लिखा पढ़ी कर लें। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। कोई बाहरी मदद मिलने के संकेत हैं, अर्थ लाभ की परिस्थितियां सुधरेंगी और भाग्यबल से कोई नई उपलब्धि भी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए थोड़ा कठिन समय है और उन्हेंं स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज किसी दावत का निमंत्रण मिल सकता है, उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। भाई-बहिनों से संबंध सामान्य रहेंगे और उनसे वार्ता के लिए अधिक समय भी मिलेगा। दोपहर से पहले छोटी यात्राएं कर सकते हैं परन्तु दोपहर के बाद यात्रा के लिए रवाना नहीं हों। पूर्व की दिशाओं की यात्राओं से परहेज रखें। सरकारी लोगों से कामकाज में थोड़ी अड़चन बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,21th november horoscope

तुला

कामकाज में सामान्य सा गतिरोध बना रहेगा। जिन लोगों के भरोसे आप बैठे हुए हैं, वे समय पर काम करके नहीं देंगे। भावी योजनाओं को ध्यान में रखकर आपको अभी से उचित निर्णय ले लेना चाहिए। अधिक संसाधनों के लिए आज पूरी कोशिश करेंगे और दोपहर बाद आंशिक सफलता मिल भी जाएगी। आर्थिक दृष्टि से जो चल रहा है, उसे सम्भाले। थोड़ी सी कोशिश से ही काम बन जाएगा। बड़े दफ्तरों से या संस्थाओं से भुगतान प्राप्त करने में आसानी रहेगी। आज आध्यात्मिक मामलों में प्रगति होगी, कोई नई अनुभूति हो सकती है। अच्छे लोगों से मिलना होगा और अच्छा साहित्य पढऩे को मिल सकता है। किसी विवाद में कई बातें आपके पक्ष में जाएंगी और आपके पक्ष में लोगों की राय बनेगी। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,21th november horoscope

वृश्चिक

समय बहुत बलवान है और आज आपका हर दाव पूरा पड़ेगा। आप जिस ढंग से चाहते हैं, उसी भांति परिणाम आएंगे। घटनाओं को नियंत्रित करने में सफल हो जाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। किसी बड़े कार्य को साधने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे और आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा। मित्र मददगार रहेंगे परन्तु आर्थिक मदद से भी ज्यादा और क्षेत्रों में भी मदद मिलेगी। नई योजनाओं पर काम करते समय यह ध्यान रखें कि ऐसे व्यक्तियों का सहयोग लें जो आपके साथ लम्बे समय तक काम करें। आजकल में किसी पुराने व्यक्ति से हिसाब चुकाना पड़ सकता है। शत्रु अपना काम करेंगे और आपकी ग्रह स्थिति बलवान है और आपका कुछ भी नहीं बिगेड़ेगा। ऋण के लेनदेन में थोड़ी आसानी रहेगी, पुनर्भुगतान की सुविधा मिलेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,21th november horoscope

धनु

किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले परिस्थितियों को तोल लें। थोड़ी बहुत अड़चनें अभी आएंगी परन्तु शाम के बाद परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। कोई बिगड़ा हुआ काम भी बनता हुआ सा दिखेगा। दैनिक कामकाज में कई तरह की परेशानियां रहेंगी। फिर भी आप जरूरी काम को समय पर कर पाएंगे। आर्थिक लाभ के लिए जो रास्ता आप चुन रहे हैं, उसमें आवश्यक नहीं कि जिस ढंग से चाहें उस ढंग से लाभ हो। आपको मित्रों से सहयोग से मिलेगा और अपनी कार्यालय या संस्था से भी सहयोग मिलेगा परन्तु फिर भी अपने स्वयं के भरोसे पर काम करें। घरेलू कल से मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। कोई रास्ता भी नजर नहीं आएगा। पूजा-पाठ में थोड़ा अधिक मन लगाएं तो शांति मिल सकती है। स्थानीय यात्राएं लाभदायक रहेंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,21th november horoscope

मकर

ग्रह स्थितियां विशेष हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर आप भ्रमित से रहेेंगे। अगर कोई नई शुरुआत हो या अन्य व्यक्तियों से भी संबंधित हो तो आपको अपने कार्यक्रम एक दिन के लिए स्थगित कर देने चाहिए। साझेदारी के मामलों में प्रगति होगी। कोई नया सहयोग प्रस्ताव हो तो स्वीकार कर लेने में हानि नहीं है। संतान की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम सम्पादित कर सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो पद-प्रतिष्ठा संबंधी मामलों में आप लाभ में रहेंगे। विरोधियों को परास्त करने के लिए आज अच्छा दिन है परन्तु आर्थिक मामलों में यह ध्यान रखें कि गलत मार्ग से आय नहीं हो। वरना आगे चलकर परेशानी हो सकती है। निजी यात्रा करने में कोई हानि नहीं है परन्तु दूर की यात्राओं में दिक्कत आ सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,21th november horoscope

कुंभ

आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। इधर-उधर से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी आपका बहुत ध्यान रखेंगे परन्तु उनकी स्वयं की भी कुछ समस्याएं हैं। संतान से या सहयोगियों से मदद मिल सकती है। आज कामकाज में कोई नया प्रयोग करेंगे। पुराने लोगों के व्यवहार से आप खुश नहीं रहेंगे और किसी एक-दो व्यक्ति से किनारा करने की सोचेंगे। आज संतान की तरफ से कुछ चिंताएं रहेंगी, उनकी समस्याओं का समाधान अभी नहीं निकलेगा। लेनदेन का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा और आप स्वयं इधर-उधर से प्रबंध करने की सोचेंगे। वाहन संबंधी सुख-सुविधा बढ़ेगी। घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर ज्यादा खर्चा करेंगे। आप चाहेंं तो व्यावसायिक यात्राएं कर सकते हैं, तुरन्त लाभ नहीं होगा परन्तु यात्रा का उद्देश्य सफल हो जाएगा। पूर्व दिशा की यात्रा से परहेज करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,21th november horoscope

मीन

आर्थिक हालात को लेकर चिंतित रहेंगे। निजी आवश्यकताओं के लिए भी इंतजार करना पड़ेगा। दैनिक कामकाज में बड़ी जटिलता रहेगी और बकाया काम इकट्ठा हो जाएंगे। आपके कामकाज के घंटे बढ़ेंगे और एक-दो लोगों की तरफ से परेशानी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा परन्तु उनकी अपनी समस्याएं कम नहीं होंगी। व्यवसाय संबंधी षडय़ंत्रों से सावधान रहें। जिन लोगों पर आप भरोसा कर रहे हैं, वे थोड़ा होशियारी करेंगे। आपको ही अधिक सावधानी बरतनी होगी। अपने निकट सहयोगियों में से किसी एक से काम लेना मुश्किल हो जाएगा। किसी कठोर उपाय का आश्रम लेना होगा। आर्थिक दबाव में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं परन्तु यात्रा का उद्देश्य प्रकट कर देना उचित रहेगा। पिता के लिए समय थोड़ा कठिन है, दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!