न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Nov 2019 6:36:13

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

मेष

आज किसी विशेष परेशानी से निकल कर बाहर आ जाएंगे। मानसिक दृष्टि से आप स्वस्थ महसूस करेंगे और इसके कारण नित्य प्रति के कामकाज में गति आ जाएगी। यात्रा के लिए अभी अनुकूल समय नहीं है परन्तु कुछ काम ऐसे रुके हुए पड़े हैं, जिनमें आपके स्वयं की भागदौड़ से ही काम बनेगा। वाहन में या यंत्रों में खर्चा लगने वाला है, आप समय रहते ही ठीक करा लें तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा। घर-परिवार में ठीक-ठीक माहौल रहेगा और आप पुरानी कुछ बातों को याद करके लोगों के बीच में ले आएंगे। पारिवारिक शत्रुओं को लेकर आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे परन्तु कुछ करेंगे नहीं, परिस्थितियों को यथावत चलने देंगे। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा सा तनावभरा समय है, आपका काम चलता रहेगा परन्तु परेशानी भी बनी रहेगी।

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

वृषभ

किसी विशेष योजना को लेकर आप उत्साह में रहेंगे। आप तेज गति से काम करना चाहते हैं परन्तु परिस्थितियां इसकी आज्ञा नहीं दे रही है। कामकाज की शैली में परिवर्तन के लिए मन में कोई संकोच नहीं रखें और जो करना है आज ही कर डालें। थोड़ा सा व्यावसायिक कौशल प्रयोग में लाना होगा, जिससे कि किसी बिगड़ी बात को अपने पक्ष में किया जा सके। पूरे कुटुम्ब के मामले आपके लिए तकलीफ भरे हैं परन्तु अपने निजी परिवार में बातें ठीक-ठीक चलेंगी। जीवनसाथी को लेकर विशेष चिंतित रहेंगे, दवाओं का खर्चा यथावत रहेगा, कोई नई जांच करानी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में विशेष समय चल रहा है, जितने लाभ की कामना आप कर रहे हैं, उसमें थोड़ा संदेह है। आज यात्रा कार्यक्रम बना सकते हैं परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा से परहेज करें।

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

मिथुुन

समय तेजी से बदल रहा है। आज अपनी किसी योजना को लेकर आप मन ही मन उत्साहित रहेंगे। कोई काम शुरू कर सकते हैं या अधूरे पड़े किसी काम को दुबारा गति दे सकते हैं। खर्चों से आप परेशान रहेंगे। जितना आप सोच रहे हैं, उससे भी ज्यादा खर्चा होगा। स्थानीय भागदौड़ हो सकती है परन्तु उसका कोई बड़ा लाभ नहीं होगा। माता के स्वास्थ्य की तरफ से चिंता बनी रहेगी। उनकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही आप कोई बड़े निर्णय लें। छोटी यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं, आप उन्हें व्यावसायिक यात्राओं में बदल दें। व्यवसाय में विरोध को लेकर थेाड़ी बहुत चिंता रहेगी। आप अपने काम पर तो ज्यादा ध्यान देंगे, उसी में भलाई है। बाहरी सम्पर्क लाभ दे सकते हैं। दूसरे शहरों से लेनदेन सुधरेगा। आज अन्य बाहरी लोगों से भी मिलना हो सकता है।

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

कर्क

प्रात: से ही मन में उत्साह का वातावरण रहेगा। पुराने बकाया कामों को लेकर कुछ न कुछ करते रहेंगे और दिन भर में कई छोटे काम निपटा लेंगे। व्यावसायिक संबंधों को लेकर आज विशेष चिंता रहेगी। जिनसे आप उम्मीद लगाए बैठे हैं, वे कुछ खास मदद नहीं करेंगे। आपको इस समय लोगों से ज्यादा उम्मीदें नहीं करनी चाहिए। आज का दिन अच्छा जा सकता है यदि किसी व्यावसायिक लेनदेन में आप अपने रुख पर बने रहें, लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी। व्यक्तिगत रिश्तों को नया जीवन मिल सकता है बशर्ते है कि आप पहल करके विषय को आगे बढ़ाएं। साझा भाव में काम करने का लाभ मिलेगा और साझेदारी में या समूह में लिया गया निर्णय आपकी आर्थिक सफलता बढ़ा सकता है। दैनिक आय भी बढ़ेगी। संतान से संबंधित एक समस्या हल हो जाएगी।

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

सिंह

कामकाज में बदलाव लाने से अधिक उपलब्धि हो सकती है। आप अपने नजदीकी लोगों से सलाह-मशविरा करके आगे के लिए नीतियां तय कर सकते हैं। ग्रह स्थितियां सुधर रही हैं और आपको अतिरिक्त लाभ देना चाहती हैं। यह आपके ऊपर है कि किस तरह से घटनाओं को लेते हैं। गुरुओं से या विशिष्ट व्यक्तियों से मदद लेने में आपको लाभ रहेगा। घरेलू कामकाज में थोड़े विघ्न रहेंगे। आपसी मन-मुटाव या कटुता को कम करना जरूरी है। व्यवसाय के लिए कोई नया विषय हाथ लग सकता है। इस समय बाहरी सम्पर्कों को सुधारना चाहिए। आय का नया रास्ता खुल सकता है। आज कोई यात्रा कार्यक्रम हो तो उसे टाल दें क्योंकि यात्रा का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। भूमि-भवन को लेकर चिंताएं रहेंगी परन्तु कोई विशेष गति नहीं होगी।

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

कन्या

समय विशेष चल रहा है, लाभ के संकेत हैं। आज कोई अतिरिक्त लाभ हाथ में आ सकता है। किसी काम के पीछे हाथ धो कर पड़ेंगे तभी सम्पन्न हो पाएगा। आप जिन लोगों से अपेक्षा कर रहे हैं वे बहुत कुछ तो मदद नहीं करेंगे परन्तु आपका काम चलता रहेगा। भाग्य इस समय आपका साथ दे रहा है, अगर नौकरी या व्यवसाय में कोई अवसर मिले तो आप उसे भुनाने में देरी नहीं करें। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा, आप खाने-पीने में सावधानी बरतें। आज किसी ऐसी दावत में भाग लेने का मौका मिल सकता है, जहां पुरान कई लोग मिलेंगे। यात्रा सफल हो सकती है, छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें। आपकी संतान के लिए या अधीनस्थ लोगों के लिए समय अच्छा है, उनके कामकाज से प्रसन्नता होगी और आप अधिक समयोग करेंगे।

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

तुला

जिस बात की काफी दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं, वह होने ही वाली है। मित्रों को तो सहयोग मिलेगा ही, नए लोगों को अपने साथ जोडऩे में सफल रहेंगे। नौकरी में जवाबदेही बढ़ेगी। लोगों की राय भी आपके पक्ष में रहे, इसके लिए आपको कुछ विशेष मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ ऐसे लोगों को साथ लेना पड़ सकता है, जिन्हें आप अभी तक नहीं चाहते। यात्रा में बहुत खर्चे होंगे, अन्य लोगों के खर्चे भी आपको ही उठाने होंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे और मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। किसी के सहयोग से आर्थिक लाभ का नया रास्ता खुल सकता है। यदि भागीदारी में हैं तो लाभ रहेगा। दैनिक आय बढ़ सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में गति आ सकती है। नए वाहन की योजना भी बना सकते हैं। पिता के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उन्हें लाभ होगा और सम्मान बढ़ेगा।

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

वृश्चिक

समय सुधार पर है। आज भाग्यशाली दिन है और आपकी कोई प्रमुख इच्छा पूरी हो जाएगी और नए रास्ते खुलेंगे। व्यावसायिक लेनदेन में कुछ लाभ हो सकता है। आपकी कार्य शैली आपकी मददगार रहेगी परन्तु अन्य किसी की राय को सम्मान करने से भी लाभ होगा। व्यावसायिक विरोधियों को लेकर आप थेाड़े चिंतित रहेंगे क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपको अपने काम पर ही ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। व्यवसाय नीति में थोड़ा सा लचीलापन आपकी चिंताओं को कम कर सकता है। आज इस विषय के विशेषज्ञ लोगों से मुलाकात होना सम्भव है। व्यावसायिक भागीदारी में लाभ बढ़ेगा। दूर-दूर के लोगों से सम्पर्क होगा और अन्य शहरों से या विदेशों से लाभ हो सकता है। पूजा पाठ का स्तर बढ़ाएंगे तो कोई मुख्य बाधा दूर हो सकती है।

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

धनु

यात्रा कार्यक्रमों का त्याग करने में ही भलाई है। नौकरी या व्यवसाय में कुछ विशेष करने की इच्छा रहेगी। आप अलग सा दिखने वाला कुछ काम करना चाहते हैं और इसमें सफलता भी मिलेगी। किसी बड़े व्यक्ति से या पिता से किसी तरह की मदद मिल सकती है। तकनीकी राय के लिए भी आप कोशिश करेंगे। यदि भागीदारी का काम करते हैं तो थोड़ी सी निराशा की भावना मन में रहेगी। आप जिस ढंग से बातें चाहते हैं, उस ढंग से नहीं होगी। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा सा तनाव रहेगा, खर्चों को आप नियंत्रित नहीं कर पाएंगे और उनसे कोई लाभ भी नहीं होगा। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने का भय है। माता के स्वास्थ्य की विशेष चिंता करनी होगी। कोई जांच करानी पड़े तो शीघ्र करवा लें। आज रहस्य विद्याओं में रुचि बढ़ेगी और अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा।

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

मकर

तनाव के एक प्रमुख कारण से मुक्ति मिल सकती है। आप व्यावहारिक पक्ष को ध्यान में रखकर जो भी निर्णय लेंगे उसका तुरन्त लाभ मिलने वाला है। व्यावसायिक दांवपेच में आपको सफलता मिलेगी। अपने विरोधियों के खिलाफ जो भ कदम आप उठाएंगे उसका लाभ आपको मिलेगा। पुरानी उधारी वसूल करने के लिए आप गलत माध्यम का प्रयोग नहीं करें, आपका वैसे ही हो जाने वाला है। संतान के लिए आज का दिन अच्छा है, उनके साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत नहीं आएगी। व्यवसाय में भी वे अच्छा सहयोग कर सकते हैं, आप उनकी प्रतिभा को पहचान करके उसी काम में लगाएं जो कि उनका असली हुनर है। आज दाम्पत्य जीवन में थोड़ी बहुत असहमति रह सकती है। आपको अपनी तैयार की हुई योजना को निरस्त करना पड़ सकता है।

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

कुंभ

कामकाज में बाधाएं यथावत बनी रहेंगी। काम इतना अधिक है कि उनको समय पर पूरा कर ही नहीं पाएंगे। इन दिनों आपकी व्यस्तता लगातार बढ़ रही है, आपको तकनीकी लोगों का और अन्य लोगों का सहयोग आवश्यक हो गया है। अपने से छोटे लोगों को कुछ काम देने और उन्हें आजमाने में दिक्कत नहीं है। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा सतर्क होकर चलें। किए हुए खर्चे को वसूल कर पाने में आज भी दिक्कत आएगी। ऋण प्रबंध की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति बहुत अधिक ध्यान रखें। पाचनतंत्र के विकार परेशान करेंगे। संधिवात की भी समस्या हो सकती है। संतान के किसी कामकाज को लेकर मन ही मन नाराज रहेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई या व्यवसाय के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। अधिक पूजा-पाठ की आवश्यकता है।

20 नवंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंदी पर, सफलता चूमेगी कदम, इन चीजों से रहें सावधान

मीन

दिन भाग्यशाली है। आप जिस तरह से चाहते हैं, वैसे ही लाभ होगा। किसी गुप्त प्राप्ति के भी संकेत हैं। आर्थिक लाभ को लेकर मन में चल रहीं चिंताएं दूर हो जाएंगी। कोई अच्छी मदद मिल सकती है। दूर के शहरों से कामकाज बनने में आसानी रहेगी और लाभ अधिक होगा। आपको स्थानीय स्तर की बजाय अपने विस्तार कार्यक्रम में ज्यादा रुचि लेना चाहिए। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी, कोई नीतिगत परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी। आप चाहेंगे उसी ढंग से घटनाएं मोड़ लेंगी। जीवनसाथी के लिए अच्छा समय चल रहा है, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। एक प्रमुख शत्रु से समझौता जैसी बात हो सकती है। विरोध को शांत कर देना ही शुभ रहेगा। आज छोटी यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं और कहीं दूर की यात्रा करें तो व्यवसाय को साथ में जोड़ लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु BJP में हलचल तेज, अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलें हुईं तेज
तमिलनाडु BJP में हलचल तेज, अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलें हुईं तेज
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; पूरी सूची जारी
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; पूरी सूची जारी
14 जून से शुरू होगा शूल योग, इन 4 राशियों के लिए कठिन रह सकता है समय, बरतें विशेष सावधानी
14 जून से शुरू होगा शूल योग, इन 4 राशियों के लिए कठिन रह सकता है समय, बरतें विशेष सावधानी
क्या हवाई सफर होगा सस्ता? अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल के दामों में भारी गिरावट
क्या हवाई सफर होगा सस्ता? अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल के दामों में भारी गिरावट
AI का भारी-भरकम बिल देखकर कंपनियों की हालत खराब, एक महीने में 4200 करोड़ रुपये का खर्च
AI का भारी-भरकम बिल देखकर कंपनियों की हालत खराब, एक महीने में 4200 करोड़ रुपये का खर्च
'एयरपोर्ट पर मिलो, फिर बड़ा प्लान…' अभिजीत दीपके की भारत वापसी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन का ऐलान; जानिए पूरा एजेंडा
'एयरपोर्ट पर मिलो, फिर बड़ा प्लान…' अभिजीत दीपके की भारत वापसी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन का ऐलान; जानिए पूरा एजेंडा
7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला नया Ultra स्मार्टफोन लॉन्च, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला नया Ultra स्मार्टफोन लॉन्च, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
हरियाणवी हिट ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का भोजपुरी ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाया नया वर्जन
हरियाणवी हिट ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का भोजपुरी ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाया नया वर्जन
OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल
OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल
'पापा हमेशा घर पर रहते हैं…' बच्चों की इस बात ने बॉबी देओल को तोड़ दिया, शराब की लत और मुश्किल दौर का खुलासा
'पापा हमेशा घर पर रहते हैं…' बच्चों की इस बात ने बॉबी देओल को तोड़ दिया, शराब की लत और मुश्किल दौर का खुलासा
'ऐसे माहौल में रहना शर्मनाक', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कपिल सिब्बल का बयान गरमाया, भाजपा ने किया पलटवार
'ऐसे माहौल में रहना शर्मनाक', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कपिल सिब्बल का बयान गरमाया, भाजपा ने किया पलटवार
AC को लगातार कितने घंटे तक चलाना सुरक्षित है? ज्यादा देर चलाने पर क्या आग लगने का खतरा हो सकता है?
AC को लगातार कितने घंटे तक चलाना सुरक्षित है? ज्यादा देर चलाने पर क्या आग लगने का खतरा हो सकता है?
बाथरूम के जंग लगे नल कैसे साफ करें, आसान घरेलू उपायों से पाएं नई जैसी चमक
बाथरूम के जंग लगे नल कैसे साफ करें, आसान घरेलू उपायों से पाएं नई जैसी चमक
4 दिन में ही छा गई 2 घंटे 18 मिनट की थ्रिलर, सस्पेंस इतना खतरनाक कि IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग; दर्शकों के उड़ गए होश
4 दिन में ही छा गई 2 घंटे 18 मिनट की थ्रिलर, सस्पेंस इतना खतरनाक कि IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग; दर्शकों के उड़ गए होश