न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Nov 2019 4:17:04

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

मेष

आज यदि कहीं दूर जाने की सोच रहे हैं तो अपनी यात्रा निरस्त कर दें, यात्रा में कष्ट हो सकते हैं। अनावश्यक विवाद आपको परेशानी में डाल सकते हैं। समय यद्यपि अनुकूल चल रहा है। काम-काज में अत्यधिक प्रतिभा की आवश्यकता पड़ेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको सलाह-मशविरा करना होगा। आज अच्छे लोगों से मिलना-जुलना होगा। वे आपके महत्वपूर्ण फैसले निपटाने में मदद करेंगे। घर की व निजी सुख पर अच्छा खर्चा करेंगे। पुरानी चीजों के विक्रय में ज्यादा रुचि लेंगे। मातृपक्ष के लिए दिन कठिन है, उन्हें अपने पीहर से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी एक प्रमुख काम के निपट जाने की खुशी मिलेगी।

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

वृषभ

आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेेंगे। घर-परिवार के मामलों में नजरिया साफ नहीं रहेगा। आप जो कुछ भी महत्व का काम करना चाहते हैं उसमें सलाह-मशविरा अवश्य लें। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। साझेदारी में सामान्य मतभेद बने रहेंगे। वाहन संबंधी किसी निर्णय में आपको कोई ना कोई बाहरी मदद लेनी ही पड़ेगी। बकाया काम-काज को लेकर विशेष अभियान चलाएंगे। आज अत्यधिक प्रतिभा से होने वाले कामों को आप तेजी से निपटाएंगे और समय बचाएंगे। संतान को ज्यादा समय देना चाहते हैं परंतु आज ऐसा नहीं होगा। फिर भी कोई बीच का रास्त आप निकाल लेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

मिथुुन

यात्रा करने का अवसर मिल सकता है परंतु परेशानियां अधिक रहेगी और वाहन खराब होने का डर रहेगा। आज किसी कारण से आलोचना सुनने को मिलेगी और आप मनचाह काम नहीं करेंगे। सरकारी लोगों से काम-काज निकालने में बाधा आएगी। कानूनी समस्याओं का समाधान अवश्य करें परंतु जल्दबाजी करना ठीक नहीं है। काम-काज के विस्तार में अधिक रूचि लेेंगे। खर्चा बहुत अधिक होगा। आर्थिक लाभ के लिए किसी नए मार्ग की तलाश करना अच्छा रहेगा। आज काम के घंटे बहुत ज्यादा रहेंगे, थकान ज्यादा रहेगी अत: किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने का विचार त्याग सकते हैं। लेन-देन में आप थोड़ा सा ज्यादा ध्यान देंगे जिसके कारण समस्याओं में कम आएगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन कठिन है परंतु यदि आपने समझदारी से काम लिया तो शांति बनी रह सकती है।

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

कर्क

घर के अंदर के खर्चें बहुत ज्यादा होंगे, उनकी पूर्ति के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। संतान पक्ष के साथ मतभेद उभरकर सामने आ सकते हैं। आपको हर हालत में उन्हें साथ लेकर चलने में लाभ होगा। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आज अनुमान से कम आय होने से परेशान रहेंगे। अपनी आवश्यकताओं के कारण आपके मन में लालच सवार हो सकता है। किसी गैरकाूननी कार्य से बचना होगा। यदि आप व्यावहारिक बुद्धि से काम लेंगे तो अधिक लाभ होगा। संतान की परीक्षा या उनके व्यवसाय को लेकर आप विशेष चिंता करेंगे और जल्दी ही समाधान निकालने की बात करेंगे।

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

सिंह

आज अपने नियमित कार्यक्रम को लेकर मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। किसी काम में मन लगेगा और किसी में नहीं। आपको सबका समर्थन मिलेगा परंतु बॉस की तरफ कोई कठिनाई बनी रह सकती है। घर में कलह की स्थितियां बनी रहेगी और आपके बहुत कोशिश करने के बाद भी वातावरण में गरमी नहीं आएगी। आज आपको अत्यधिक उत्तरदायित्व मिल सकता है। उसे समय से पूर्व पूरा करने का दबाव बना रहेगा। किसी विशेष मामले में अचानक आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। आपको कम मेहनत में पूरे परिणाम मिल जाएंगे। ऋण के पुनर्भुगतान में सुविधा रहेगी और लोग कार्यप्रणाली से संतुष्ट रहेंगे। लेन-देन को लेकर आप अत्यधिक संवेदनशील रहेंगे और इस कारण से समय से पूर्व ही काम में ज्यादा रुचि लेंगे।

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

कन्या

आज महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर आप भ्रमित रहेंगे। अच्छा काम करते हुए भी मजा नहीं आएगा। जिन लोगों से आपका काम निकलेगा उनके साथ बहुत संयमित व्यवहार करना जरूरी होगा। आज जनसंपर्क बहुत ज्यादा होंगे, अपने शहर से बाहर ज्यादा काम करेंगे। सरकारी तंत्र पर खर्च करना होगा। छोटे भाई-बहिन को लेकर मतभेद कम हो जाएंगे। बड़ी कंपनियों से बनने वाले काम में अड़चन बनी रहेगी। काम-काज में सफलता मिलने के आसार बने हैं। पित्त संबंधी समस्या बनी रहेगी, अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी। आपके लिए अच्छा रहेगा कि आप मित्रों की सलाह से कार्य करें। कुटुंब के मामलों में आपका रूख थोड़ा सा सख्त रहेगा।

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

तुला

काम-काज में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है और अधिक कौशल का प्रदर्शन करना पड़ेगा। आप विशेषज्ञ लोगों से मदद ले सकते हैं, तकनीकी सहयोग लेने में कोई बुराई नहीं है। आज आपको नया उत्तरदायित्व दिया जा सकता है, जिसे पूरा करने के लिए अधिक भाग-दौड़ करनी होगी, आपको लाभ का आश्वासन रहेगा। आज का दिन भाग्यशाली है क्योंकि आपको नए सहयोगी मिल सकते हैं। पिता के लिए आज का दिन बहुत शानदार है और उन्हें व्यवसाय में लाभ होगा तथा प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आज का दिन जनसम्पर्क बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। आज जहां भी बैठेंगे, हंसी-ठ_ा करते रहेंगे। वातावरण को हल्का बनाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आध्यात्म के मामले में आपकी अच्छी गति रहेगी। शास्त्र पढऩे को मिलेंगे या धार्मिक लोगों के प्रवचन सुनने को मिलेंगे।

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

वृश्चिक

जीवन संघर्ष थोड़ा बढ़ गया है। आज सुबह अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो परहेज करना अच्छा है। व्यावसायिक मामलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो दोपहर बाद ही लें। इससे मन के भ्रम दूर हो जाएंगे। मित्रों को लेकर आप थोड़ा संवेदनशील रहेंगे और समय पर मदद ना मिलने का अफसोस रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा परन्तु किसी विवाद की सम्भावना को नष्ट करने के लिए आपको उपाय करना पड़ेगा। भागीदारी के मामले में लाभ की स्थितियां हैं। कुछ मतभेद हो सकते हैं परन्तु कुल मिलाकर आप लाभ में रहेंगे। आज वाहन सावधानी से चलावें। अनावश्यक खर्चों को भी रोकने की चेष्टा करें। कुछ खर्चा ऐसा भी चल रहा है, जिस पर आपका नियंत्रण नहीं है।

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

धनु

नौकरी में आपका आत्म-विश्वास बना रहेगा। कोई न कोई घटना ऐसी घटेगी, जिससे आपको मदद मिलेगी। लेन-देन की स्थितियां उतनी कठिन बनी रहेंगी, आपको धन की आवश्यकता पड़ेगी। मित्रों की मदद के लिए आप अतिरिक्त कोशिश करेंगे। सम्भव है कि आपको कुछ मदद मिल जाए। घरेलु कलह को मिटाने के लिए आप हर सम्भव प्रयास करेंगे। कोई छोटी बात भी बड़ी हो सकती है। असहमति को दरकिनार करके आप अपना काम करेंगे, तभी आपको सफलता मिलेगी। आज स्वास्थ्य थोड़ा सा नरम रह सकता है और आप किसी नई दवा का प्रयोग कर सकते हैं। पूजा-पाठ का स्तर बढ़ेगा, कुछ योग जैसी गतिविधियों में आप भाग ले सकते हैं। वाहन चलाते समय कुछ ज्यादा ही सावधानी बरतें।

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

मकर

ज्यादा धन कमाने की प्रवृत्ति हावी हो जाएगी और आप चाहे जो उपाय अपनाने लगेंगे। ध्यान रहे साधनों की पवित्रता रहे तो धन शुभ परिणाम देते हैं। आज आपकी कार्य पद्धति में भी थोड़ी तेजी रहेगी। आपके व्यावसायिक विरोधी कोई गतिविधि कर सकते हैं परन्तु आपका पलड़ा भारी रहेगा। विरोधियों को परास्त करने के लिए आप किसी हद तक जा सकते हैं परन्तु इससे कटुता बढ़ेगी, शांति नहीं मिलेगी। भाई-बहिन को लेकर आप चिंतित रहेंगे। एक-दूसरे को सहयोग नहीं दे पाएंगे। बाहरी व्यक्तियों का सहयोग लेने में आपको परेशानियां आएंगी। आज आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ना तो घर में कलह बढ़े और ना बाहर व्यवसाय में। लाभ प्राप्ति के अवसर हैं परन्तु वे संबंधों की कीमत पर नहीं होने चाहिए। छोटी यात्रा लाभ देगी।

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

कुंभ

आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। जब तक सभी स्थितियों का विश्लेषण नहीं कर लें, आपको आगे कदम नहीं बढ़ाने चाहिए। एक तरफ यात्रा करने का दबाव बना रहेगा तो दूसरी तरफ टिक कर काम करने का लाभ मिलेगा। भूमि-भवन या वाहन संबंधी मामले में गति आएगी। आवश्यक धन प्रबंध में लगे रहेंगे। शत्रुओं को लेकर आप थोड़ा सा बेचैन हो जाएंगे। संतान को लेकर मन ही मन चिंतित रहेंगे, वे आपसे एक निश्चित दूरी बना कर रखेंगे। कुटुम्ब के मामलों में ज्यादा दखल नहीं दें, वरना अपमान झेलना पड़ सकता है। भाग-दौड़ में भोजन संबंधी अनियमितता रखें, रक्त विकार या पाचन तंत्र संबंधी विकारों से परेशानी रहेगी। आज माता के साथ ज्यादा समय गुजारेंगे।

1 नवंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का होगा परेशानियों से सामना, बनेगी भ्रम की स्थिति, बचें कानूनी मामलों से

मीन

दाम्पत्य जीवन को लेकर चिंता बनी रहेगी। या तो सामान्य मन-मुटाव रहेगा या जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी रहेगी। व्यावसायिक भागीदारी के मामलों में आप बहुत सतर्क रहकर काम करें। कोई नई बात आए तो पर्याप्त विचार-विमर्श कर लें। आज किसी साहस भरे निर्णय की आवश्यकता हो सकती है। दोपहर तक तो आप असमंजस में रहेंगे परन्तु शाम होते-होते आप निर्णय ले डालेंगे। कई बार आपको लगेगा कि कोई गलती तो नहीं कर रहे परन्तु मन बार-बार कहेगा कि सही दिशा में जा रहे हैं। समय चक्र आपके अनुकूल है और आपको उसका लाभ मिलेगा। वाहन खर्चा मांग रहा है और आपको जल्दी ही खर्चा कर देना चाहिए। यदि अविवाहित हैं तो विवाह संबंधी चर्चा चल सकती है परन्तु अत्यंत सावधान होकर बात आगे बढ़ाएं। शायद यह एकदम सही समय नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु BJP में हलचल तेज, अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलें हुईं तेज
तमिलनाडु BJP में हलचल तेज, अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलें हुईं तेज
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; पूरी सूची जारी
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; पूरी सूची जारी
14 जून से शुरू होगा शूल योग, इन 4 राशियों के लिए कठिन रह सकता है समय, बरतें विशेष सावधानी
14 जून से शुरू होगा शूल योग, इन 4 राशियों के लिए कठिन रह सकता है समय, बरतें विशेष सावधानी
क्या हवाई सफर होगा सस्ता? अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल के दामों में भारी गिरावट
क्या हवाई सफर होगा सस्ता? अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल के दामों में भारी गिरावट
AI का भारी-भरकम बिल देखकर कंपनियों की हालत खराब, एक महीने में 4200 करोड़ रुपये का खर्च
AI का भारी-भरकम बिल देखकर कंपनियों की हालत खराब, एक महीने में 4200 करोड़ रुपये का खर्च
'एयरपोर्ट पर मिलो, फिर बड़ा प्लान…' अभिजीत दीपके की भारत वापसी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन का ऐलान; जानिए पूरा एजेंडा
'एयरपोर्ट पर मिलो, फिर बड़ा प्लान…' अभिजीत दीपके की भारत वापसी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन का ऐलान; जानिए पूरा एजेंडा
7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला नया Ultra स्मार्टफोन लॉन्च, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला नया Ultra स्मार्टफोन लॉन्च, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
हरियाणवी हिट ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का भोजपुरी ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाया नया वर्जन
हरियाणवी हिट ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का भोजपुरी ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाया नया वर्जन
OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल
OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल
'पापा हमेशा घर पर रहते हैं…' बच्चों की इस बात ने बॉबी देओल को तोड़ दिया, शराब की लत और मुश्किल दौर का खुलासा
'पापा हमेशा घर पर रहते हैं…' बच्चों की इस बात ने बॉबी देओल को तोड़ दिया, शराब की लत और मुश्किल दौर का खुलासा
'ऐसे माहौल में रहना शर्मनाक', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कपिल सिब्बल का बयान गरमाया, भाजपा ने किया पलटवार
'ऐसे माहौल में रहना शर्मनाक', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कपिल सिब्बल का बयान गरमाया, भाजपा ने किया पलटवार
AC को लगातार कितने घंटे तक चलाना सुरक्षित है? ज्यादा देर चलाने पर क्या आग लगने का खतरा हो सकता है?
AC को लगातार कितने घंटे तक चलाना सुरक्षित है? ज्यादा देर चलाने पर क्या आग लगने का खतरा हो सकता है?
बाथरूम के जंग लगे नल कैसे साफ करें, आसान घरेलू उपायों से पाएं नई जैसी चमक
बाथरूम के जंग लगे नल कैसे साफ करें, आसान घरेलू उपायों से पाएं नई जैसी चमक
4 दिन में ही छा गई 2 घंटे 18 मिनट की थ्रिलर, सस्पेंस इतना खतरनाक कि IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग; दर्शकों के उड़ गए होश
4 दिन में ही छा गई 2 घंटे 18 मिनट की थ्रिलर, सस्पेंस इतना खतरनाक कि IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग; दर्शकों के उड़ गए होश