न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

17 नवंबर राशिफल: उतार-चढ़ाव से भरा हैं यह रविवार, जानें कैसा रहेगा आपका छुट्टी का दिन

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Nov 2019 8:13:17

17 नवंबर राशिफल: उतार-चढ़ाव से भरा हैं यह रविवार, जानें कैसा रहेगा आपका छुट्टी का दिन

मेष

आज किसी महत्वपूर्ण काम को समय रहते निपटा लीजिए, बाद में नहीं कर पाएंगे। रुके हुए काम को करने का एक मौका और मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में तेज गति से काम करना होगा, अन्यथा बाद में पछतावा ही रह सकता है। आर्थिक स्थितियों में कोई विशेष सुधार नहीं आएगा, जैसा है वैसा ही चलता रहेगा। अनावश्यक खर्चे बहुत होंगे। आज भी किसी बड़े खर्चे को रोक नहीं पाएंगे। आज दोपहर बाद किसी एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मेल-मुलाकात में कठिनाइयां रहेंगी। आप जैसा चाहते हैं, उस ढंग से कार्य सम्पादन नहीं हो पाएगा। दिनभर की भागदौड़ का शाम तक कोई परिणाम नहीं निकलेगा। घर-गृहस्थी के काम में आज कुछ ज्यादा ही उलझेंगे। कामकाज बहुत रहेगा और देर रात तक सोना नहीं हो पाएगा। टेलीफोन वार्ताएं व्यवसाय दिला सकती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th november horoscope

वृषभ

आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे उपाय का परिणाम शीघ्र ही आने वाला है। आप कई तरह से कोशिश करेंगे जिससे कि बकाया काम तेजी से निपट जाएं और नया काम भी हाथ लग जाए। साझा भाव से काम करने का लाभ मिलेगा। मतभेद के अवसरों को कम करने की चेष्टा करें। हो सकता है कि किसी-किसी मामले में आप सहमति दे भी दें परन्तु आज व्यवसाय के मामले में की जा रही कोई भी वार्ता सफल सिद्ध हो सकती है। पारिवारिक मामलों में भी आप बहुत ज्यादा रुचि लेंगे और कोशिश करेंगे कि सब लोगों को साथ लेकर चलें। दोपहर बाद एक-दो महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आप निर्णय प्रक्रिया को आगे तो बढ़ाएं परन्तु बड़े निर्णय अभी नहीं लें। अधीनस्थ लोगों को विश्वास में लेकर ही आगे बढ़ें। आज की यात्राएं शुभ परिणाम दे सकती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th november horoscope

मिथुुन

आज प्रात: से ही हर काम की हड़बड़ी मची रहेगी। किसी भी काम को करने में आप अकेले ही चलना चाहेंगे और अन्य लोगों का सहयोग लेने में थोड़ी परेशानी रहेगी। कानूनी समस्याओं को लेकर आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे और कोई उचित रास्ता निकालने की कोशिश करेंगे। वाहन सम्बन्धी सुख-सुविधा रहेगी परन्तु उससे सम्बन्धित समस्याएं भी रहेंगी। किसी मामले में आपकी छवि करने की चेष्टा चल रही है। आपने सावधानी नहीं बरती तो आपके खिलाफ आक्षेप बने रहेंगे। इस समय आपके दिए हुए तर्क सही सिद्ध हो जाएंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। माता के लिए समय थोड़ा कठिन चल रहा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां यथावत बनी रहेंगी। घरेलू मामलों में आपका उलझना ठीक नहीं है। जीवनसाथी को लेकर मन में जो दुविधाएं चल रही हैं, उनका निराकरण होने ही वाला है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th november horoscope

कर्क

आज यात्रा प्रवास स्थगित कर दें। अगर यात्रा की तो निष्फल हो जाएगी। घर-परिवार में चल रही बातों को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे और उसका असर वातावरण पर भी पड़ेगा। जीवनसाथी के लिए यह समय व्यवसाय की दृष्टि से तो ठीक रहेगा परन्तु स्वास्थ्य के मामले में समय थोड़ा कठिन है। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी हो सकती है परन्तु उसके कोई गम्भीर कोशिश करना जरूरी है। शहर से बाहर के मामलों में आपकी रुचि हो सकती है और ऐसे मामले में कुछ खर्चा भी हो सकता है। यदि अविवाहित हैं तो सगाई-संबंध की बातें गति पकड़ेंगी। समय ठीक है, इसलिए परिणाम आने की सम्भावना बन जाएगी। आज सरकारी लोगेां से काम निकालने के लिए कोई विशेष प्रयास कर सकते हैं। किसी जानकार की मदद से आपका काम बन जाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th november horoscope

सिंह

यह समय प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। आज जो कुछ भी कर रहे हैं, उसका सीधा लाभ जल्दी ही मिलने वाला है। एक तरफ बाहरी शहरों से आय बढ़ेगी या बाहर के व्यक्ति लाभ देंगे तो दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर खर्चे भी बहुत होंगे और अपनी योजना के विस्तार को लेकर चिंतित भी रहेंगे। व्यावसायिक कार्य में अपना कौशल बढ़ाने के लिए नए लोगों से सम्पर्क लाभदायक हो सकता है। कोई अधिक खर्चे का काम भी आप करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से बात करने से पहले आपके मन में बड़ा असमंजस रहेगा परन्तु शाम तक आप निर्णय लेने की स्थिति में आ जाएंगे। घर-परिवार में चल रहे विवादों का कोई अन्त नहीं है, आप स्थिति को जैसे का तैसा चलने दें और अपना काम चुपचाप करें। यात्रा लाभदायक हो सकती है यदि आप उसे व्यावसायिक यात्रा में बदल पाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th november horoscope

कन्या

किसी विशेष महत्व के काम को लेकर भ्रम बना रहेगा। आप समय पर निर्णय नहीं कर पाएंगे। आर्थिक लाभ की परिस्थितियां हाथ लगेंगी और यह सम्भव है कि आप छोटी बातों पर ध्यान नहीं दें। व्यावसायिक मामलों में तेज गति से चलने का यह समय नहीं है, आप थोड़ा-थोड़ा करके आगे बढ़ें। जीवनसाथी के लिए थोड़ा कठिन समय है। अन्य लोगों का सहयोग लेना ही पड़ेगा। आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए आपकी कार्य योजना सफल हो सकती है। आज कोई पुराना भुगतान वसूल हो सकता है या आप आर्थिक लाभ की नई परिस्थिति खड़ी कर लेंगे। छोटी यात्राएं शुभ परिणाम दे सकती हैं। घर-परिवार में वातावरण ठीक रहेगा। आप जैसा चाहेंगे, उसी के अनुरूप कार्यक्रम बनेंगे या उन पर अमल होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th november horoscope

तुला

अपनी महत्वकांक्षा के लिए तेज गति से काम करेंगे। किसी एक काम के लिए जिद में आ जाएंगे कि वह काम आज ही हो जाए। परिस्थितियों से समझौता करना ही पड़ेगा। आपको यह तय कर लेना चाहिए कि कौन सा काम पहले करें और कौन सा काम बाद में करें। आज अनावश्यक खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे और चाहकर भी नहीं रोक पाएंगे। घर में सुख-सुविधाओं पर अच्छा खर्च करने की परिस्थितियां रहेंगी। किसी कार्यक्रम में भी खर्चा करना पड़ सकता है। भूमि-भवन के मामलों में भी रुचि ले सकते हैं या अपने ही घर में इंटीरियर संबंधी किसी काम में रुचि ले सकते हैं। आज घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। खर्चा भी करेंगे और किसी स्थानीय यात्रा में रुचि ले सकते हैं। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सी असहमति बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th november horoscope

वृश्चिक

समय सुधार पर है और जिस उदद्ेश्य को लेकर आप काम कर रहे हैं, उसमें आंशिक सफलता मिल सकती है। बाहरी शहरों में आय में वृद्धि होगी या किसी एक्सपोर्ट के काम में भी लाभ हो सकता है। अगर एक्सपोर्ट का काम नहीं है तो इस विषय में वार्ता हो सकती है। भागीदारी के मामलों में आप समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे और अपने वार्ता कौशल में प्रयोग करके परिस्थितियों को सुधार लेंगे। दैनिक व्यवसाय में भी लाभ होगा और किसी बड़े भुगतान की बात भी बन सकती है। गृहस्थ जीवन में सौहाद्र्र बढ़ेगा। जीवनसाथी के नाम से कामकाज में लाभ भी होगा परन्तु अड़चनें भी चलती रहेंगी। भाई-बहिनों की तरफ से पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा और आप मन ही मन निराश रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि भी लेंगे और खर्चा भी करेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th november horoscope

धनु

व्यावसायिक लेन-देन के मामले में रुकावट बनी रहेगी। आप हर तरह से कोशिश करके भी बिगड़ी बातों को सुधार नही ंपाएंगे। आप इस बात पर विशेष ध्यान दें कि लेन-देन में कहीं नीचा नहीं देखना पड़ जाए। किसी मामले में को लेकर आपके ऊपर आक्षेप आएंगे और आप उसका निवारण भी कर पाएंगे। कानूनी में मामलों में थोड़ा सा सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। भागीदारी के मामलों में आपको बहुत सावधानी से काम करना चाहिए। किसी छोटी सी बात का बतंगड़ बन सकता है। नौकरी या व्यवसाय में अपनी महत्वकांक्षा को काबू में रखने की जरूरत है। आज आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिसके कारण सम्बन्ध खराब होने की परिस्थिति बनेगी। छोटी यात्राओं में परहेज नहीं है परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th november horoscope

मकर

निजी सम्बन्धों को बिगडऩे से बचाने के लिए विशेष कोशिश की आवश्यकता है। आप जितना सोचने-समझने में टाइम लेंगे, उतना ही नुकसान होगा। परिस्थितियों को जल्दी समझकर उचित निर्णय ले लीजिए। व्यवसाय में विरोधी लोगों से मतभेद रहेगा परन्तु आप कोई ऐसा कदम नहीं उठा पाएंगे जो कानूनी विवाद में पड़ जाए। संतान की तरफ से थोड़ा सा निश्चिंत रहेंगे, उनके लिए शुभ समय है परन्तु आपसे सामान्य से मतभेद रह सकते हैं और जरूरी नहीं कि उसी ढंग से सोचें जैसा कि आप सोच रहे हैं। आज किसी लेन-देन की बात में साधारण सा भी कौशल बरतेंगे तो आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी। ऐसे किसी काम में कुछ अतिरिक्त खर्चा भी हो सकता है। घरेलू कलह से परेशान रहेंगे और इस कारण से अन्य कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th november horoscope

कुंभ

आर्थिक लाभ को लेकर मन में बहुत चिंता रहेगी। बाहरी शहरों से व्यवसाय बढऩे के संकेत हैं परन्तु इतनी ही ज्यादा उलझन भी बढ़ जाएगी। कार्य विस्तार योजना में परेशानियां बनी रहेंगी, आज इस दिशा में कोई विशेष कदम उठा सकते हैं। आपको आवश्यक समर्थन मिल सकता है परन्तु किसी व्यक्ति से वादा खिलाफी के कारण मन ही मन नाराज रहेंगे। सरकारी लोगों से या बड़े लोगों से सम्बन्ध बनाए रखने में परेशानी रहेगी या उनसे काम नहीं निकलेंगे। आज दैनिक कामकाज में भी थोड़ी सी अड़चन रहेगी और आपके किए हुए काम को सम्भालने के लिए दोबारा से मेहनत करनी होगी। माता या पिता की तरफ से कुछ चिंताएं रहेंगी। किसी व्यक्ति की नादानी को लेकर मन में बहुत क्रोध रहेगा और उसे दण्डित करने की सोचने लगेंगे। अपनी स्थिति को लेकर मन ही मन सन्तुष्ट रहेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th november horoscope

मीन

आर्थिक लाभ की योजनाओं में नए सिरे से रुचि लेंगे। भागीदारी में कोई नवीन बात आ सकती है। किसी विषय में परिवर्तन करना हो तो यह उचित समय है। निजी जीवन में खुशी का कोई नया कारण हो सकता है। आपकी निर्भरता बढ़ेगी। आज लाभ में वृद्धि के संकेत मिलेंगे बल्कि कोई अचानक नए मामले से आय बढ़ेगी। सन्तान सम्बन्धी समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो उसमें कार्य कौशल बढ़ेगा। बॉस प्रसन्न रहेंगे। अपने सहयोगियों को लेकर विशेष चिंता रहेगी। कानूनी समस्याओं का निवारण होगा और इस दिशा में विशेष कदम उठा सकते हैं। आज यात्रा के लिए शुभ दिन नहीं है और यात्रा को टाल देना चाहिए परन्तु अपने स्थान पर रहकर ही दूसरे शहरों से कामकाज में या व्यवसाय में तेजी आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क