न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

16 फरवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय लाभ का, यात्रा में आ सकती हैं रूकावट

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Feb 2020 6:43:50

16 फरवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय लाभ का, यात्रा में आ सकती हैं रूकावट

मेष

समय लाभप्रद बना है। आपका सोचा हुआ काम हो जाएगा। आर्थिक लाभ के लिए जो योजना बनाई है, उसका परिणाम आ जाएगा। संतान की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा, किसी एक मामले में उनकी राय अलग है, आपके पास उसका कोई समाधान नहीं होगा। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा, किसी नई शर्त को स्वीकार कर लेंगे परंतु इससे फायदा होगा। अविवाहित लोगों के लिए शानदार दिन है, कोई अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। नये प्रेम संबंध हो सकते हैं। नये स्रोतों से आय होगी परंतु आपको विशेष कोशिश करनी पड़ेगी। सरकारी लोग आपका काम करेंगे। किसी उलझे हुए मामले में अनुकूल परिणाम आएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th february horoscope

वृषभ

भूमि-भवन या वाहन से संबंधित किसी मामले में तेजी आएगी। आपकी इच्छा होगी कि आज ही कुछ कर लें परंतु आर्थिक समाधान नजर नहीं आ रहा है। आज किसी ऐसे कार्य में खर्चा होने के योग हैं, जिसे आप नहीं चाहते हैं। किसी षडय़ंत्र से सावधान रहें, शत्रु बलवान हैं और गुप्तचाल चलेंगे। नौकरी करते हैं तो काम अच्छा करेंगे, विस्तार करेंगे और कुछ नवीनता लाएंगे। आज दिनभर बहुत ज्यादा बोलना पड़ सकता है। किसी खास काम को कर लेने के कारण साख बढ़ेगी। किसी नई भागीदारी का प्रस्ताव आ सकता है। आप योजना अच्छी तरह से बनाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th february horoscope

मिथुुन

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा, आय का स्तर बढ़ेगा, दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी। जीवनसाथी का व्यवसाय बढ़ेगा, उन्हें नए स्रोत से लाभ होगा। साथी को एक से अधिक मार्ग से लाभ होगा। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी या तो कहीं अच्छे दर्शन करेंगे या चेरिटी करेंगे। खर्चे को सीमित करने का प्रयास करें क्योंकि अनावश्यक खर्चे के योग हैं। आज कोई साहसपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में रहेंगे। भाई-बहिनों के मामलों में थोड़ा नीति से काम लें, जब तक बातों को नहीं समझ लें, कोई कदम नहीं उठाएं। इस समय नीतिगत गलतियां होंगी, साझेदारी के काम से लाभ होगा, यात्रा लाभप्रद है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th february horoscope

कर्क

आज सुबह से ही बहुत सक्रिय रहेंगे। ज्यादातर जरूरी काम दोपहर के पहले ही संपन्न कर लें। किसी खास काम में लाभ नहीं हो पाएगा, प्रतीक्षा करनी होगी। घर-कुटुंब के विवादों में अपनी भूमिका सीमित कर लें, नहीं तो व्यर्थ में आक्षेप आ सकते हैं। यात्रा लाभदायक होगी, उत्तर दिशा में यात्रा ना करें। संतान को लेकर जो समस्या है, उसका समाधान नहीं मिलेगा, कल तक प्रतीक्षा करनी होगी। आर्थिक लाभ होगा। परिवार के काम में सहमति नहीं हो पाएगी और कोई ना कोई समस्या बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th february horoscope

सिंह

आज भाग्यशाली दिन है, सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। बकाया काम निपटा लेंगे। कानूनी मामलों में आपके पक्ष की रक्षा होगी। किसी खास स्थान पर आपके पक्ष में राय बनेगी, जिसका लाभ आपको मिलेगा। किसी भूमि विवाद मेें नहीं पड़ें, समय आपके पक्ष का नहीं है। किसी बनते हुए काम को बीच में ना छोड़ें, बने रहेंगे तो सफलता की संभावना है। व्यक्तिगत रिश्तों में सद्भावना बनी रहेगी और आप आगे बढ़ेंगे। बाहर के शहरों की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी परंतु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th february horoscope

कन्या

आज स्थानीय भाग-दौड़ बहुत अधिक रहेगी। बाहर की यात्रा नहीं करें अन्यथा कष्ट होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर हो जाएंगे। आर्थिक उपाय में सफल हो जाएंगे, खर्चा बहुत अधिक होगा और कोई नया खर्चा सामने आ सकता है। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। विवाद के विषयों से दूर ही रहें। दैनिक आय में कुछ कमी आएगी और खर्चा बढ़ेगा। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। कार्यभार बहुत अधिक होगा। यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा परंतु कर नहीं पाएगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th february horoscope

तुला

आज लाभ का दिन है और आशा से अधिक लाभ होगा। दोपहर बहुत अच्छी जाने वाली है। आज कई नए लोग मिलेंगे। व्यावसायिक बातें आगे बढ़ेंगी। भागीदारी में कुछ अच्छी बातें सामने आएंगी। संतान के काम-काज को लेकर निश्ंिचत रहें, उनके काम में निरंतर सुधार हो रहा है, वे कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। सरकारी लोगों से या बड़ी कंपनियों से काम-काज बनाने में दिक्कत आएगी, आपको प्रतीक्षा करनी चाहिए। यात्रा लाभदायक हो सकती है, निजी यात्रा को व्यावसायिक यात्रा में बदल सकते हैं परंतु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th february horoscope

वृश्चिक

ऋण के लेन-देन की बातें प्रमुख विशेष रहेगा। कहीं से कोई अचानक लाभ होना संभव है। महत्व के निर्णय ले लेने में फायदा है। आप सभी कामों को समय पर कर डालें और आलस्य ना करें। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। आज कोई अच्छा उपहार मिलेगा। यात्रा लाभकारी हो सकती है परंतु बहुत दूर की यात्रा ना करें। उत्तर दिशा में यात्रा ना करें। भाई-बहिनों से कोई खास सहयोग नहीं मिलेगा, आपको काम अपने स्वयं के बलबूते पर करना होगा। व्यक्तिगत रिश्तों के दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। व्यावसायिक भागीदारी में आप बहुत सतर्क होकर काम करेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th february horoscope

धनु

संतान की तरफ से कोई प्रसन्नता का समाचार मिलेगा या तो उनके परिणाम अच्छे आएंगे या व्यवसाय में लाभ होगा। घर-परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा। किसी दावत में जाने का अवसर मिलेगा, एक साथ कई लोग मिलेंगे। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, दूसरे शहरों से लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी कानूनी बाधा के कारण कार्य नहीं होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। जेवर, कपड़े इत्यादि में खर्च करने का अवसर है। उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। आज अधिक लाभ होगा, थोड़ा बहुत दान-धर्म में खर्च होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th february horoscope

मकर

आज के दिन चिंताएं कुछ अधिक ही रहेंगी। काम-काज में गति नहीं आ पाएगी और आर्थिक हानि से बचने के लिए उपाय करने पड़ेंगे। सावधानी बरतेंगे तो निश्चित ही लाभ होगा। काम-काज में अनुशासन रखना होगा। आज कई लोग बिना बात से समय नष्ट करेंगे अत: आपको लंबी मीटिंग करने से क्षमा मांग लेना होगा। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है। संतान की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पाएगी, आपको किसी अन्य की मदद लेनी होगी। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाए और किसी ऊंचाई पर चढऩे में सावधानी बरतें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा परंतु व्यवसाय में सावधानी रखना आवश्यक हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th february horoscope

कुंभ

समय लाभ का बना है। आपके सोचे हुए ढंग से काम नहीं होगा परंतु कोई काम रुकेगा भी नहीं। आज कार्यभार ज्यादा ही रहेगा। एक-दो पूरे हो जाएंगे और एक दो उलझ जाएंगे। यात्रा की परिस्थितियां बनेंगी परंतु उत्तर दिशा में यात्रा ना करें। भूमि-भवन के विक्रय को लेकर मन में अनिश्चिय रहेगा। वाहन से थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। काम-काज में संशोधन करना चाहते हैं परंतु समय के अभाव में आज कुछ भी नहीं हो पाएगा। मित्रों व रिश्तेदारों में ही दिन व्यतीत होगा। आर्थिक लाभ भी हो सकता है मगर खर्चा भी बराबर सा रहेगा। षडय़ंत्रों से सावधान रहें, कोई ना कोई व्यक्ति आपके विरुद्ध कार्य कर रहा है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th february horoscope

मीन

आज का दिन अच्छा जाएगा। घर-परिवार के लोगों की बहुत मदद रहेगी। मिलना-जुलना और मौजमस्ती का समय रहेगा। आपके काम-काज बनने में थोड़ी बहुत समस्या रहेगी परंतु किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद से समस्याएं हल होंगी। व्यवसाय में विरोधी लोगों की आप बिल्कुल भी चिंता नहीं करेंगे यद्यपि वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी एक खास मामले से आर्थिक लाभ हो सकता है परंतु वह सीमित हो जाएगा। गृह कलह से बचने के उपाय करना होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी रहेगी। यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु आपको उसके लिए कोई तिकड़म का मार्ग अपनाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका