न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

15 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों की छुट्टी का दिन बीतेगा अत्यंत व्यस्त, आर्थिक कठिनाइयों से होगा सामना

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 15 Dec 2019 8:22:02

15 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों की छुट्टी का दिन बीतेगा अत्यंत व्यस्त, आर्थिक कठिनाइयों से होगा सामना

मेष

ग्रह स्थितियां आपके काफी अनुकूल हैं। आर्थिक दृष्टि से समय सुधार पर है और घर में प्रसन्नता माहौल रहेगा। आपके खुश रहने के कारण कामकाज पर भी अच्छा असर आएगा। आज बुद्धिजीवी कामों में मन लगेगा और किसी कारण से लिखा-पढ़ी भी करनी पड़ सकती है। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी और नौकरी में या व्यवसाय में कुछ नया करने की सोचेंगे। आज आप अपने पिछले काम की भी समीक्षा करेंगे और आवश्यक सुधार लाने की चेष्टा भी करेंगे। दोपहर बाद खुशी का कोई कारण मिल सकता है, जिसे मित्रों के साथ बिताना चाहेंगे। खानपान और मनोरंजन में समय बीतेगा, खर्चा भी आपका ही होगा। विवादों में आपकी विजय रहेगी। आपके विरोधी कुछ भी कर लें, आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज यात्रा कर सकते हैं परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा से बचें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th december horoscope

वृषभ

किसी खास समाचार की प्रतीक्षा में दिन बीतेगा। आप जो भी कर रहे हैं, उसके कारण अच्छे परिणाम आएंगे और कामकाज में बढ़ोत्तरी होगी। संतान की समस्याओं को लेकर मन ही मन चिंतित रहेंगे और उसका समाधान निकालने में भी अन्य लोगों की मदद ले सकते हैं। आज ग्रह स्थिति आपके बहुत ही अनुकूल है और उसका लाभ उठाने के लिए आप भरपूर कोशिश करेंगे। जो काम आपने सोच रखे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए अन्य लोगों की मदद ले सकते हैं, आपको मदद मिल भी जाएगी। साझेदारी के काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। उनमें लाभ की मात्रा बढ़ेगी। कोई नई सहयोग-संधि भी हो सकती है। घरेलू मामलों में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्दर की कलह आपको मन ही मन परेशान रखेगी। यात्रा के लिए अनुकूल दिन है। निजी काम के लिए छोटी यात्रा कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th december horoscope

मिथुुन

यात्रा का विचार बिलकुल त्याग दें। यात्रा के शुभ परिणाम नहीं आएंगे परन्तु मजबूरी में छोटी यात्रा कर सकते हैं। स्थानीय भागदौड़ भी कम नहीं रहेगी। आज वाहन पर खर्चा करना पड़ सकता है। किसी वाहन को लेकर आप परेशान रहेंगे। आर्थिक लाभ को लेकर चिंतित रहेंगे क्योंकि लाभ कम हो रहा है और खर्चा ज्यादा हो रहा है। ऋण के भुगतान को लेकर मन ही मन कोई चिंता रहेगी। इधर से पैसा आएगा और उधर जाएगा। कामकाज के विस्तार पर पूरा ध्यान लगा रहेगा। दूसरे शहरों से या विदेश से आय पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। सुख-सुविधाओं को लेकर मन में असंतोष रहेगा। परिवार में अन्य लोगों से सहयोग बढ़ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, जरा सी लापरवाही कष्ट का कारण बन सकती है। शत्रुओं से सावधान रहना जरूरी है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th december horoscope

कर्क

प्रात: से ही मन में बड़ा उत्साह रहेगा। लोगों से मिलना-जुलना होगा और उसके अच्छे परिणाम आएंगे। व्यावसायिक वार्ताओं में सफलता मिल सकती है। नए काम के लिए कोई प्रस्ताव आये तो निश्चिंत होकर स्वीकार कर लें। आपकी हर शर्त मंजूर हो सकती है। कोई अचानक लाभ प्राप्ति हो सकती है या लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। आपके काम की गुणवत्ता भी आपकी मददगार है इसलिए इस परिस्थिति का लाभ आपको मिल सकता है। व्यावसायिक निर्णय लेने में आप स्वयं ही सक्षम हैं और हानि-लाभ की गणना स्वयं ही कर सकते हैं परन्तु अन्तिम स्वीकृति से पहले आप अन्य लोगों से सलाह-मशविरा ले सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो सगाई-संबंध की बात चल सकती है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के काम में लाभ होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th december horoscope

सिंह

अपने शहर से बाहर के व्यवसाय पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं। कामकाज के विस्तार की योजनाएं रंग लाएंगी, उसके लिए आपको आवश्यक सहयोगी मिल भी जाएंगे। आप टिक कर काम करने की खूब कोशिश करेंगे परन्तु भागदौड़ और यात्राएं करनी ही पड़ेंगी। नौकरी करते हैं तो बॉस बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपका काम अलग से ही दिखेगा। नए लोगों से मिलना-जुलना लाभकारी हो सकता है। आपका जनसम्पर्क आज तेजी से बढ़ेगा और उसका असर शाम तक देखने को मिल जाएगा। आज रात्रि में टेलीफोन वार्ताएं लाभ दे सकती हैं। आज के संकल्प कल लाभ दे सकते हैं। यात्रा के लिए अच्छा दिन है, आज निजी यात्राओं को व्यावसायिक यात्रा में बदल कर सफल बना सकते हैं। कुटुम्ब के मामलों में समय थोड़ा अनुकूल नहीं है, अपनी स्थिति सुधारे के लिए आपको अपना पक्ष प्रस्तुत करना ही पड़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th december horoscope

कन्या

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यवसाय के मामलों में तेजी आएगी और आपको जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। बॉस की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा परन्तु काम को समय पर कर पाने में दिक्कत आएगी। कार्य विस्तार योजना में एक कदम आगे बढ़ाएंगे। कोई नया व्यक्ति आपका मददगार हो सकता है। किसी नए काम में हाथ डालने से पहले काफी चिंतन करें। आपका मनोबल ऊंचा बना रहेगा, जिसके कारण आप ऐसा कर पाएंगे। भागीदारी के मामले में थोड़ा सा तनाव रहेगा और कोई न कोई उलझन बनी रहेगी। जितने लाभ की कामना कर रहे हैं, उतना नहीं होगा। स्थानीय भागदौड़ काफी रहेगी, जिसके कारण आपको लाभ होगा। बढ़ते हुए जनसम्पर्क का पूरा लाभ मिलेगा। यंत्रों की खरीद पर खर्चा करेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th december horoscope

तुला

दैनिक कामकाज में एक अजीब सी रुकावट आज आएगी, इसका कारण समझ में नहीं आएगा। दोपहर बाद कोई विवाद सामने आ सकता है परन्तु लोगों की राय आपके पक्ष में बनी रहेगी। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे और नौकरी या व्यवसाय में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से समस्याएं चलती रहेंगी और आवश्यक खर्चा जुटाने में परेशानी रहेगी। कानूनी मामलों में आपके बारे में अच्छी राय बन सकती है, यदि आप कोशिश करें। आपको अन्य लोगों का सहयोग लेना ही पड़ेगा। प्रेम संबंध के मामले में समय अच्छा है और आगे के लिए आप वार्ता चला सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन मेें सौहाद्र्र बढ़ेगा। जीवनसाथी के काम में गति आएगी और लाभ होगा। यात्रा विचार त्याग देना ही उचित है क्यों कि चन्द्रमा इतने अनुकूल नहीं हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th december horoscope

वृश्चिक

आज ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है और किसी खास घटना से आपका आत्मविश्वास बहुत अधिक बढ़ जाएगा। आप कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। लाभ की मात्रा अचानक बढ़ेगी। व्यवसाय में अच्छे संकेत हैं। भाई-बहिनों से इस समय कोई मदद नहीं मिलेगी और सरकारी लोगों से भी काम बनाने में दिक्कत आएगी। किसी खास निमंत्रण की प्रतीक्षा में आप सारा दिन बिताएंगे। शाम तक कोई अनुकूल उत्तर आ सकता है। जीवनसाथी के काम में बढ़ोत्तरी होगी। साझा भाव से काम करने में लाभ मिलेगा और व्यक्तिगत रिश्ते और भी सुधरेंगे। गाड़ी सावधानी से चलावें, चोट लगने का भय है। संतान की नौकरी या व्यवसाय में कठिनाइयां बनी रहेंगी। उनके कामकाज में ग्रह स्थितियों के कारण अवरोध बना हुआ है। व्यावसायिक यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th december horoscope

धनु

आज आर्थिक कठिनाइयां ज्यादा ही रहेंगी। भुगतान का दबाव भी बहुत ज्यादा रहेगा। आप वादा निभाने की पूरी कोशिश करेंगे परन्तु फिर भी लेनदेन के मामले में थोड़ी गलती रह सकती है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। यात्रा कार्यक्रम सोच-समझकर बनाएं, खर्चा आवश्यकता से अधिक हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को शुरू करने से पहले आवश्यक मानसिक तैयारी कर लें। अभी समय इतना अच्छा नहीं है, कहीं बाद में पछताना नहीं पड़े। साझेदारी के मामले में आवश्यक सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपको जैसे-तैसे काम चलाना पड़ेगा। घरेलू कलह से परेशान रहेंगे। कोई आक्षेप आता है तो चुप लगा जाना ही ठीक है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कोई नया विचार मन में आ सकता है। अपने आसपास के लोगों से मशविरा कर लेना ठीक रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th december horoscope

मकर

आज दैनिक कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे। आर्थिक सुविधाएं बढ़ेंगी। रुके हुए भुगतान प्राप्त हो सकते हैं या किसी नए स्रोत से आय हो सकती है। साझेदारी के मामलों में सफलता मिल सकती है और नया काम हाथ लग सकता है। व्यावसायिक सफलता के लिए जो छोटे-मोटे उपाय किए हैं, उनका परिणाम आज आ सकता है। भुगतान का कोई मामला उलझा हुआ रहेगा, कोई कानूनी जटिलता भी परेशान कर सकती है। कामकाज की अधिकता में घर या दफ्तर में क्रोध का सा वातावरण रहेगा और आपको व्यवहार संबंधी परेशानी भी हो सकती है। संतान के लिए समय शुभ चल रहा है। पढ़ाई-लिखाई या परीक्षा में मदद रहेगी। आय कमाने के साधनों में थोड़ी पवित्रता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गैरकानूनी काम से दूरी बनाए रखना ही उचित है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th december horoscope

कुंभ

आज सुबह से अत्यंत व्यस्त रहेंगे। यात्रा का दबाव रहेगा परन्तु सोच-समझकर यात्रा करें। कामकाज में सहूलियत बढ़ेगी। आवश्यक साधन उपलब्ध हो जाएंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और बढ़ते हुए जनसम्पर्क का लाभ आज मिलेगा। मातृ पक्ष से नजदीकी बढ़ेगी और कुछ लोगों से एक साथ मिलने का अवसर रहेगा। पिता की तरफ से थोड़ी परेशानी रहेगी। पिता का स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। किसी कामकाज में अड़चन रहेगी, जिसके कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। सरकारी लोग या बड़ी कम्पनियों में काम निकालने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। संतान या सहयोगियों के साथ आर्थिक लेनदेन सुविधाजनक रहेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार होगा, आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। खानपान में अनियमितता के कारण परेशानी हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,15th december horoscope

मीन

समय विशेष लाभ का है। आर्थिक लाभ में लगातार वृद्धि होगी। दैनिक आय बढ़ेगी। कोई अचानक बड़ी आय होना भी सम्भव है। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा परन्तु शारीरिक कष्ट भी चलते रहेंगे। यदि अविवाहित हैं तो व्यक्तिगत रिश्तों में अच्छा समय रहेगा। ग्रह स्थितियां अभी विशेष चल रही हैं। आज चन्द्रमा बलवान है और कोई महत्वपूर्ण घटना आ सकती है। आपके काम के घंटे बढ़ेंगे और थकान भी बढ़ेगी। अपने आसपास के षडय़ंत्रों से सावधान रहें। कोई नई व्यावसायिक वार्ता चले तो बहुत सावधानी के साथ व्यवहार करें, आपको निश्चित लाभ मिल सकता है। ऋण के लेनदेन को लेकर कोई विशेष उपाय कर सकते हैं। बाहर के शहरों से आय बढ़ेगी। दैनिक आय और दैनिक खर्चा दोनों ही बढऩे के संकेत हैं। आज की यात्रा लाभ दे सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला