न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

14 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन विशेष, आर्थिक स्थिति बन रही अनुकूल, मजबूरी में ही करें यात्रा

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 14 Dec 2019 6:43:50

14 दिसंबर राशिफल: इन 8 राशि वालों का दिन विशेष, आर्थिक स्थिति बन रही अनुकूल, मजबूरी में ही करें यात्रा

मेष

आज प्रात: से ही मन में किसी खास बात को लेकर उत्साह रहेगा। मौज-शौक में समय बिताने की इच्छा होगी और इसके लिए कुछ प्रबंध भी करेंगे। एक छोटी दावत की परिस्थिति भी बन सकती है। आज दिनभर लिखने-पढऩे से संबंधित गतिविधियां अधिक होंगी या किसी व्यावसायिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आज काफी लोगों से मिलना-जुलना होगा। आपको किसी खास व्यक्ति की प्रतीक्षा चल रही है, उससे मिलने की सम्भावना भी बढ़ जाएंगी। घरेलू या व्यावसायिक कार्यों के लिए खरीद-फरोख्त के लिए योजनाएं बनाएंगे और इस काम में भी अन्य लोगों की मदद लेंगे। आपके महत्वपूर्ण कामों में ठहराव सा चल रहा है, उसको दूर करने के लिए आप किसी नए उपाय पर काम कर सकते हैं। आज मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th december horoscope

वृषभ

जो चल रहा है उसे सम्भाले रहने में सार है। काम का ज्यादा विस्तार बहुत सारी तैयारी मांगता है। आज इस दिशा में कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। जो भी स्वप्न आप देख रहे हैं, उसे पूरा करने के लिए कई लोगों के मदद की आवश्यकता होगी। आर्थिक परिस्थितियां धीरे-धीरे सुधर रही हैं परन्तु कभी-कभी अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। आज तो खर्चा ही होगा और बाहर की यात्राओं पर निरर्थक खर्चा भी हो सकता है। दूसरे शहरों में कामकाज के विस्तार को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे परन्तु आप ऐसा कर भी पाएंगे। इस संबंध में कोई छोटी यात्रा होना भी सम्भव है। एक ही यात्रा में कई काम कर पाएंगे। साझा भाव से काम करने का लाभ मिलेगा। जिन पर आप भरोसा कर रहे हैं, उन पर एक नजर भी रखनी जरूरी है। आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th december horoscope

मिथुुन

यात्रा कार्यक्रमों का त्याग करें। आज व्यावसायिक यात्रा से आपके उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी परन्तु खर्चे बहुत हो जाएंगे। अपने किए हुए निर्णयों पर अमल करने के लिए आपको बहुत अधिक कोशिश करनी पड़ेगी। हो सकता है कि किसी निर्णय पर आपको पछताना पड़े और लोगों की आलोचना भ्ीा सुननी पड़े। आर्थिक स्थिति को लेकर लगातार चिंता बनी रहेगी। ऋण के भुगतान के लिए आप कोई विशेष प्रबंध करेंगे और जैसे-तैसे सम्मान बचेगा। सुबह पहले तो इस काम में सफलता मिल सकती है परन्तु बाद में अड़चन आ जाएगी। भूमि संबंधी किसी गतिविधि में तेजी आएगी। आप जिस जगह को लेने की कोशिश कर हैं, उस संबंध में ज्यादा जानकारी जुटाएंगे। किसी कानूनी दांवपेच की भी जानकारी रखनी जरूरी है। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th december horoscope

कर्क

आज का अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होने वाला है। आपके सोचे हुए काम समय पर बनेंगे और जैसा चाहेंगे, उस ढंग से हो जाएंगे। कोई साहसी निर्णय आपको जीत की ओर ले जा सकता है, लाभ भी होगा और प्रशंसा भी होगी। व्यवसाय में सहयोगियों को लेकर विशेष चिंता रहेगी और काम में तेज गति लाने के लिए आप ज्यादा प्रयास करेंगे। साझा भाव से काम करने का लाभ मिलेगा और समय पर काम को पूरा कर पाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी बल्कि आज दोपहर बाद धनलाभ की परिस्थितियां बन सकती हैं। पारिवारिक मामलों में आपका दृष्टिकोण तो स्पष्ट रहेगा परन्तु अन्य लोग आपकी बात को नहीं समझ पाएंगे। दूसरे शहरों से नया काम करने की परिस्थितियां बन सकती हैं, इस संबंध में कारोबारी यात्रा सफल हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा से परहेज रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th december horoscope

सिंह

कामकाज की शैली में बड़ा परिवर्तन करने की सोचेंगे। किसी व्यक्ति के काम से आप प्रसन्न नहीं हैं और इसलिए कोई अन्य इंतजाम करने की सोचेंगे। आपके पास विकल्प भी मौजूद रहेंगे। घरेलू समस्याएं नया मोड़ ले सकती हंै। आपका कुटुम्ब और आपका निजी परिवार अलग-अलग ढंग से सोच रहे हैं और आपको एक समझौतावादी रुख अपनाना ही पड़ेगा। इस समय जिद करने से या अपनी ही बात मनवाने की इच्छा से कुछ भी काम नहीं करें अन्यथा संकट बढ़ सकता है। वाहन संबंधी सुविधाओं के लिए आपको थोड़ी कोशिश करनी पड़ेगी, कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है। आज एक जगह टिक कर काम करने में ज्यादा लाभ नहीं है। जितनी भागदौड़ करेंगे, उतनी ही सफलता बढ़ेगी। किसी खास मामले में जीत में अभी थोड़ा सा समय है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th december horoscope

कन्या

आज विशेष शुभ दिन है। आप जो चाहते हैं, उसे आज मूर्त रूप दे पाएंगे। परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं और एक निश्चित अश्वासन आज मिल सकता है। आप सफलता के बहुत करीब हैं परन्तु जिन लोगों से आपका काम है, उन लोगों से वार्ता में सावधानी बरतें, आपके मुंह से निकली किसी बात का लाभ उठा सकते हैं। व्यावसायिक वार्ता में सज्जनता को नहीं आने दें, इससे आपको नुकसान हो सकता है। दूसरे शहरों से अपने कामकाज पर नियंत्रण रखना जरूरी है अन्यथा लाभ की मात्रा में अन्तर आ जाएगा। संतान के लिए यह समय शुभ चल रहा है, उन्हें पढ़ाई-लिखाई या व्यवसाय में लाभ हो सकता है। आपके व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा। आपको और अधिक सम्मान मिलेगा। आप चाहें तो यात्रा के कार्यक्रम बना सकते हैं परन्तु पूर्व दिशा से परहेज करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th december horoscope

तुला

आज दूसरे शहरों की यात्रा ना करें। अपने स्थान पर बैठकर ही काम करने का लाभ मिलेगा। कामकाज बहुत बकाया चल रहा है और आप अभियान चला कर ही उसे पूरा कर सकते हैं। आज अधिक लोगों को मिलना-जुलना आपको पसंद नहीं आएगा क्योंकि इससे आपके कामकाज में बाधा पड़ेगी। गलत कामों पर खर्चा आपको कष्ट में ला सकता है। आप ऐसे काम पर खर्चा नहीं करें, जिसके बारे में आपको ज्ञान ही नहीं हो। घरेलू विवादो में दूर रहने में ही सार है। आपके ऊपर व्यर्थ के आक्षेप भी आ सकते हैं और कामकाज में भी अड़चन आएगी। संतान की समस्या यथावत बनी रहेगी। आप चाहकर भी कोई मदद नहीं कर पाएंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ और आध्यात्म में लगेगा और किसी अच्छे व्यक्ति के दर्शन का सौभाग्य भी मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th december horoscope

वृश्चिक

आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाने वाला है। व्यवसाय में व्यस्त रहने के बाद भी आप अपने स्वयं के लिए कुछ वक्त निकालेंगे। वैवाहिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ सकता है। थोड़ी सी उदारता और थोड़ी सी इच्छा प्रकट करने से आपका बड़ा काम हो सकता है। नौकरी या व्यवसाय में कोई कठिन निर्णय लेने की परिस्थिति आए तो आपको साहस का परिचय देना चाहिए। व्यवसाय में सहयोगियों के साथ वार्ता का कौशल जरूरी है, इससे आपकी आपकी मनोवैज्ञानिक जीत सम्भव है। संतान के लिए थोड़ा सा कठिन समय है। वे कोई सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। नौकरी में या व्यवसाय में अच्छी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। इस विषय में कंजूसी नहीं करें और अच्छी व्यावसायिक सलाह ले लें। यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा से बचें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th december horoscope

धनु

नौकरी या व्यवसाय में कठिन परिस्थितियां रहेंगी। आर्थिक समस्याओं का कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। आपका व्यक्तिगत प्रभाव बढ़ेगा और प्रशंसा भी मिलेगी परन्तु इससे धन प्राप्ति सम्भव नहीं है। ऋण लेने की कोई कोशिश आज सफल हो सकती है। जितनी आवश्यकताएं हैं, उतना धन मिल जाएगा। किसी नए स्रोत से भी व्यवस्था हो सकती है। कानूनी विवादों में आपको सावधान रहना चाहिए और यदि समझौतावादी रुख अपनाना पड़े तो जल्दी ही निर्णय ले लेना चाहिए। निर्णय में देरी की भूल आपको महंगी पड़ेगी। दाम्पत्य जीवन में अत्यंत सावधानी बरतना जरूरी है, घर की कलह बाहर व्यवसाय पर असर डाल सकती है। व्यवसाय में चल रहे षडय़ंत्र पर भी नजर रखना जरूरी है। छोटी यात्राएं सोच-समझ कर करें क्योंकि उनमें खर्चा ज्यादा होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th december horoscope

मकर

आपकी संतान के लिए आज का दिन विशेष है। उन्हें कोई उपलब्धि हो सकती है या कोई नया सहयोगी मिल सकता है। दोपहर बाद नौकरी या व्यवसाय में कुछ अच्छे क्षण आ सकते हैं। यह आपके ऊपर है कि उन्हें कैसे भुनाएं व्यावसायिक गतिविधियों में एकदम से तेजी आ जाएगी। अपने विरोधी लोगों की गतिविधियों पर आप नजर रखेंगे और उन्हें देखकर ही कोई कदम उठाएंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा में आप किसी भी हद तक जा सकते हैं और उसका लाभ भी आपको ही मिलेगा। निजी रिश्तों में थोड़ा सा तनाव रहेगा तो दूसरी कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे मन खुश हो जाए। भाई-बहिनों की तरफ से मन चिंतित ही रहेगा और उनसे संबंधित समस्याओं का कोई समाधान आप नहीं निकाल पाएंगे। आज शाम के बाद का समय खाने-पीने और मनोरंजन में बिता सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th december horoscope

कुंभ

आज बहुत मजबूरी हो तो ही यात्रा करें परन्तु फिर भी पूर्व दिशा का परहेज करें। भूमि-भवन के मामलों में विशेष लाभ हो सकता है। कोई चल रही वार्ता आगे बढ़ेगी या कोई संतोषजनक उत्तर मिल जाएगा। आपकी कार्य प्रणाली की वजह से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी या मान्यता बढ़ेगी। आप अत्यधिक व्यस्त हो जाएंगे। जिसके कारण आप अपने निर्धारित काम नहीं कर पाएंगे और अन्य नए-नए काम करने पड़ सकते हैं। आज किसी कारण से संतान से दूरी बनी रहेगी या मतभेद उभरकर सामने आएंगे। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। बॉस प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई नया उत्तरदायित्व दे सकते हैं। आर्थिक लाभ सीमित मात्रा में ही होगा और खर्चों को नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। अपना काम चलाने के लिए कोई न कोई नया प्रबंध करना ही पड़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th december horoscope

मीन

समय विशेष लाभ का बना है। आपकी कई दिनों की मेहनत आज रंग ला सकती है। लाभ की मात्रा अचानक बढ़ेगी और दैनिक आय भी बढ़ेगी। दैनिक खर्चे भी उतने ही बढ़ेंगे। आपके किसी निर्णय की आलोचना हो सकती है और उसको लेकर आपके ऊपर आक्षेप आ सकता है। साझा भाव से काम में लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में सहयोग बढ़ेगा। जीवनसाथी के लिए यह समय थोड़ा सा कठिन है। आर्थिक दृष्टि से भी और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी चिंतित रहेंगे। आपके घर-परिवार में सहयोग बढ़ेगा और भाई-बहिनों की ओर से कोई अच्छा संकेत मिल सकता है। ऋण के लेनदेन को लेकर समस्या बनी रहेगी और भुगतान संतुलन आपके पक्ष में नहीं रहेगा। आज कारोबारी यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा से परहेज करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार