न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12 नवंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों को करना पड़ेगा आर्थिक नुकसान का सामना, अपनों से मिलेगी पीड़ा

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Nov 2019 6:32:34

12 नवंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों को करना पड़ेगा आर्थिक नुकसान का सामना, अपनों से मिलेगी पीड़ा

मेष

समय सुधार पर है। जिस कार्य को आज सम्पन्न कर लेने का मन में है, उसे समय पर कर पाएंगे। घर-परिवार में सुबह से ही व्यस्त रहेंगे। दोपहर बाद भी आप लगातार व्यस्त रहेंगे और व्यावसायिक मामलों में गति ला पाएंगे। जिन लोगों के सहयोग को लेकर आप चिंतित हैं, वे सहयोग दे पाएंगे। यह आपके ऊपर है कि किन शर्तों पर सहयोग ले पाते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी से चलें। आपकी आय और आपके खर्चों के बीच उचित तालमेल नहीं है। व्यवसाय में विरोधी लोग कोई न कोई समस्या उत्पन्न करते रहेंगे। आज इस बात का भी चिंतन करेंगे कि विवाद कैसे कम किए जाएं। पारिवारिक मामलों में आप निर्णायक भूमिका अदा करेंगे और किसी विवाद को शांत करने में सफल हो जाएंगे। यात्रा कर सकते हैं परन्तु दक्षिण दिशा की यात्रा ना करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th november horoscope,daily horoscope

वृषभ

यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें। यात्रा का उद्देश्य निष्फल हो सकता है। घर-परिवार वालों के साथ आज ज्यादा समय बिताएंगे। संतान से संबंधित समस्याएं यथावत चलती रहेंगी। या तो आपके बीच में तालमेल की कमी रहेगी या अन्य परेशानियों के कारण परस्पर सहमति नहीं हो पाएगी। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। जीवनसाथी के नाम से कामकाज में लाभ होगा परन्तु स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बराबर बनी रहेंगी। कुटुम्ब के मामलों में थोड़ा सावधानी बरतना जरूरी है। किसी व्यक्ति की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे। इसका उल्टा असर भी आ सकता है। आप पर आक्षेप आएंगे और इस कारण से आपका मन ठीक नहीं रहेगा। लाभ की मात्रा बढ़ाने के लिए आप हर सम्भव प्रयास करेंगे। आंशिक रूप से सफलता मिल भी जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th november horoscope,daily horoscope

मिथुुन

आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। जिस मामले में आप कोशिश कर रहे थे, उसका अच्छा परिणाम सामने आएगा। सफलता भी मिलेगी और लाभ भी बढ़ेगा। अन्य शहरों से कामकाज में विस्तार हो सकता है। बाहरी रिश्ते सुधरेंगे, दूर की रिश्तेदारियों से मिलना-जुलना हो सकता है। विदेश व्यापार या दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहेंगी। शत्रुओं के विरुद्ध आपकी कूटनीति सफल रहेगी। आप जो भी उपाय अपनाएं, उसमें आपको तुरन्त लाभ मिलेगा और व्यवसाय में विरोधी लोगों को हानि हो सकती है। षडय़ंत्र चलते रहेंगे, आप सावधानी बरतें। स्थानीय भागदौड़ काफी रहेगी। छोटी यात्राएं हो सकती हैं और उनमें सफलताएं मिल सकती हैं। घर-परिवार में वातवरण में सुधार की उम्मीद है, कोई पुरानी कड़वाहट दूर हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th november horoscope,daily horoscope

कर्क

आज दिनभर आप अपने कल्पनालोक में ही खोए रहेंगे और उसके अनुरूप ही काम करने की चेष्टा करते रहेंगे। दोपहर बाद वातावरण बहुत अच्छा हो जाएगा और एक तरफ तो आपका आर्थिक लाभ बढ़ेगा तो दूसरी तरफ आपके मन की एक इच्छा पूरी हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा जा सकता है, उनके लिए विवाह प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है या व्यक्तिगत रिश्तों में और अधिक मिठास आएगी। यह अच्छा समय चल रहा है और आपको गंभीर हो जाना चाहिए। परिवार के ऊपर अधिक खर्चा कर सकते हैं। सुख-सुविधा की वस्तुओं में बढ़ोत्तरी होगी। कुछ अपव्यय भी कर सकते हैं। संतान की सभी समस्याओं का समाधान आपके पास नहीं है परन्तु फिर भी आपकी कोशिश नजर में आ जाएगी। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु दक्षिण दिशा से परहेज रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th november horoscope,daily horoscope

सिंह

आज का दिन भाग्यशाली है। आपका सोचा हुए एक प्रमुख कार्य हो जाएगा। जिन लोगों से सहयोग की आप कल्पना कर रहे हैं, वे अपना सहयोग आपको दे सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे, उसका असर आज देखने को मिल सकता है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पूजा-पाठ के लिए अच्छा समय निकल आएगा। धार्मिक और विद्वान लोगों से मिलना होगा या बड़े अधिकारियों से निकट सम्पर्क हो सकते हैं। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है या अचानक भुगतान भी आ सकता है। वाहन संबंधी असुविधा हो सकती है। घर-कुटुम्ब के मामले में परेशानियां यथावत चलती रहेंगी। किसी एक बात को लेकर सहमति नहीं हो पाएगी और लोग अजीब-अजीब सा व्यवहार करेंगे। माता के स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th november horoscope,daily horoscope

कन्या

यात्रा विचार त्याग दें, यात्रा में कष्ट हो सकते हैं। वाहन संबंधी असुविधा भी हो सकती है। अपनी योजनाओं को लेकर आप चिंतित रहेंगे। उनके पूरा होने को लेकर आप आश्वस्त रहेंगे परन्तु छोटी-मोटी बाधाएं आती ही रहेंगी। भागीदारी के मामलों में लाभ की मात्रा बढ़ेगी या कोई नया प्रस्ताव सामने आ सकता है। आपको साहसी निर्णय लेने की आवश्यकता है। समय अनुकूल है, इसलिए कोई हर्जा नहीं। मन ही मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे और उसका शीघ्र ही कोई समाधान नहीं निकल पाएगा। कामकाज का विस्तार खर्चा मांग रहा है और आप विस्तार भी करेंगे परन्तु खर्चे से परेशान रहेंगे। आज लाभ की नई सम्भावनाएं बन रही हैं, जिनका स्वागत करें। आर्थिक परिस्थितियां अब आपके अनुकूल होती जा रही हैं परन्तु आज अनुपात से कम लाभ होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th november horoscope,daily horoscope

तुला

किसी के व्यवहार से मन ही मन बहुत पीढ़ा रहेगी। घर और बाहर दोनों ही जगह परिस्थितियां बहुत कठिन हैं। आपको बहुत सावधानी से अपना व्यवहार तय करना चाहिए। नौकरी या व्यवसाय में आपका कार्य कौशल उच्च कोटि का रहेगा और घरेलू परिस्थितियों का असर आपके कामकाम पर नहीं आएगा। आज विशेष योग्यता का परिचय देंगे, जिसके कारण तारीफ मिल सकती है। भूमि-भवन या वाहन से संबंधित कोई चर्चा घर में आ सकती है। मातृ पक्ष के लिए समय अच्छा है। पिता के लिए भी समय अच्छा है, उन्हें लाभ होगा और उनके कामकाज में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी, आप किसी नए प्रस्ताव पर चर्चा कर सकते हैं। आज अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा और कोई नई धार्मिक अनुभूति हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th november horoscope,daily horoscope

वृश्चिक

आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास बहुत तेज हो जाएंगे। आज आपकी श्रेष्ठ सृजन क्षमात सामने आएगी। कामकाज में किसी नई विधि का प्रयोग करेंगे और सफलता मिल भी जाएगी। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ाने के लिए अपने प्रयास तेज कर देंगे। आर्थिक लेनदेन में थोड़ी सी परेशानी रहेगी। देनदारियां भी अच्छे स्तर की रहेंगी। जितना कमाएंगे, उतना खर्च हो जाएगा। व्यवसाय में कोई नया विषय जोडऩे की बात चल सकती है। यह आपके ऊपर है कि वार्ता में विषय को कितना आगे ले जाएं। इस समय किसी भी नई बात को स्वीकार कर लेने में हानि नहीं होगी। आज यात्रा के योग बन रहे हैं परन्तु वाहन सावधानी से चलावें और दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करें। सरकारी लोगों से कामकाज में थोड़ी सी अड़चन बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th november horoscope,daily horoscope

धनु

भागीदारी के मामलों में बेहद सावधानी से व्यवहार करें। कोई बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। आपकी किसी छोटी गलती के कारण आपके ऊपर ही आक्षेप आएगा, जिसकी वजह से नुकसान हो सकता है। लेनदेन की बात को लेकर भी आप थोड़ी सावधानी बरतें। आर्थिक आवश्यकता के कारण किसी अच्छे प्रस्ताव को स्वीकार करने में बाधा रहेगी। साझेदारी के मामलों में मतभेद रहेंगे, जिसके कारण भागीदारी में परिवर्तन करने की चर्चा आ सकती है। आज ऐसे कार्यों पर खर्चा करेंगे, जिसे आप नहीं करना चाहते हों या मजबूरन खर्चा करना पड़ सकता है। नौकरी में आपके कामकाज से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी परन्तु किसी अन्य मामलों में गंभीर आक्षेप भी आ सकता है। पूजा-पाठ का स्तर उठाना जरूरी है। इस दिशा में कुछ प्रयास भी करेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th november horoscope,daily horoscope

मकर

यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें। यात्रा का दबाव रहेगा परन्तु आज यात्रा करेंगे तो काम में सफलता नहीं मिलेगी। संतान की तरफ से आज विशेष सहयोग मिल सकता है और कोई रुका हुआ या अटका हुआ काम निकल सकता है। लेनदेन में थोड़ा सा पारदर्शिता बरतने की जरूरत है। लेनदेन को लेकर किसी से भी संबंध खराब नहीं करें। आप अच्छा तर्क रखेंगे तो लोग विश्वास करेंगे और लेनदेन में मोहलत भी मिल सकती है। निजी रिश्तों में थोड़ा सा सावधानी बरतें और स्वयं अपने मन से ईमानदार रहें। आपकी स्वयं की गलती आपको नुकसान दे सकती है। किसी विशेष आर्थिक उपाय के लिए आप काम करेंगे और विशेष लाभ कमाने की चेष्टा सामने आएगी। आज जूआ, सट्टा या लॉटरी से परहेज रखें परन्तु शेयर में लगाया हुआ पैसा लाभ दे सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th november horoscope,daily horoscope

कुंभ

काम-काज में तेजी आएगी। आज का दिन तनाव भरा हुआ रहेगा और अपना काम निकालने के लिए कोई विशेष उपाय करने पड़ेंगे। जिन लोगों पर आपको भरोसा है वे खरे उतरेंगे परन्तु नए लोगों पर एकदम से भरोसा करना ठीक नहीं। लेन-देन के मामले में अत्यंत सावधानी बरतें, धोखा होने की सम्भावना है। संतान को लेकर बराबर चिंतित रहेंगे। यदि व्यवसाय करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर चिंतित रहेंगे। सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। घरेलू उपभोग की वस्तुओं पर खर्चा करेंगे। व्यवसाय में नया मोड़ आने के संकेत हैं परन्तु यह आपके ऊपर है कि अवसरों को किस प्रकार से उपयोग में लाते हैं। स्वास्थ्य का पाया थोड़ा नरम रहेगा। खानपान की अनियमितता पाचन तंत्र में विकार रखेगी। व्यावसायिक शत्रु प्रबल हैं और चुपचाप अपना काम कर रहे हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th november horoscope,daily horoscope

मीन

समय लाभ का बना हुआ है। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु जितना आप अनुमान कर रहे हैं, उतना लाभ नहीं मिलेगा। इस समय आपको साहसी निर्णय की लेने की आवश्यकता है और कामकाज को नया रूप देने की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो कार्य प्रणाली में आवश्यक परिवर्तन करेंगे और अन्य लोगों की मदद भी ले सकते हैं। भागीदारी के मामलों में सावधानी से व्यवहार करें और धीरे-धीरे बातों को अपने पक्ष में ले आवें। मातृ पक्ष की चिंता बराबर बनी रहेगी। उनको स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी रहेगी। पिता के लिए भी समय इतना अच्छा नहीं है। आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी। आज जेवर, कपड़ा इत्यादि पर खर्चा कर सकते हैं या मित्रों के साथ किसी दावत में शिरकत कर सकते हैं। नए मित्र मिलेंगे या नए रिश्तेदारों से मिलना सम्भव है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार