न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Nov 2019 8:12:55

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

मेष

देनदारी को लेकर आज परेशान होंगे। इधर-उधर से इंतजाम करना पड़ेगा। कामकाज में गति बनी रहेगी बल्कि और भी कार्य कौशल सामने आएगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात का दिन है। आपसी वार्तालाप से आगे की राह खुलेगी। जिन लोगों के बारे में आपने बहुत ऊंची राय बना रखी हैं, उनमें से किसी एक के बारे में चिंतन करना पड़ जाएगा। संबंधों को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे। किसी विवाद के कारण मन बहुत खराब रहेगा, बदले की भावनाएं मन में आएंगी परन्तु शाम होने तक मन शांत हो जाएगा। किसी विवाद में आपकी पराजय नहीं होगी परन्तु अपनी रीति-नीतियों को बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। संतान के लिए आज का दिन शुभ है। उनकी पढ़ाई-लिखाई या कामकाज में सुधार होगा, वे कोई अच्छा काम कर सकते हैं। आज कोई यात्रा नहीं करें।

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

वृषभ

आज का दिन महत्वपूर्ण है। काम में गति आएगी। लोग मदद करेंगे और आगे से आगे आपके काम बनते चले जाएंगे। आपसे मिलने वाले सभी लोगों का सहयोग आज नहीं मिलेगा परन्तु जिस काम में आपको आवश्यकता है, उसमें आपको आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है, अचानक लाभ प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। व्यवसाय में किसी विषय में ज्यादा मोल-तोल करने की जरूरत नहीं है अन्यथा अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। भागीदारी का काम ठीक-ठीक चलेगा। आपसी मतभेद के बाद भी कामकाज में रुकावट नहीं आएगी। नौकरी करते हैं तो आपका सम्मान बढ़ाने वाली कोई बात सामने आ सकती है। जीवनसाथी के लिए समय अच्छा है। उनके व्यवसाय में लाभ होगा और दैनिक आय बढ़ेगी।

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

मिथुुन

कामकाज की शैली में परिवर्तन आ सकता है। आप कोई काम करते-करते अचानक अपना रुख बदलेंगे। दोपहर के बाद अचानक किसी एक काम को छोडक़र दूसरे काम में जुट जाएंगे। आज एक जगह टिक कर काम करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। खर्चे होंगे और उन खर्चों को वसूल करने के लिए आप देर रात तक काम करेंगे। बाहर के शहरों से आय बढ़ सकती है या आपके कामकाज का विस्तार हो सकता है। व्यापार में आपके आस-पास चल रहे षडय़ंत्र से सावधान रहें। किसी नजदीक के व्यक्ति को आपकी प्रगति रास नहीं आ रही है। यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी तो पिता को व्यवसाय में चल रही कठिनाइयों के होते हुए भी आज का दिन ठीक जा सकता है।

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

कर्क

आज का दिन मिश्रित फलों वाला रहेगा। शुभ घटनाओं की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी ऐसी कई बातें होंगे, जिससे आपका हौसला बढ़ेगा और कामकाज में गति आएगी। कोई पुरानी उधारी वसूल करने की परिस्थिति बन सकती है। ऐसे काम से पैसा आ सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। भाई-बहिन की तरफ से जो बातें आएं, उन्हें आपको बहुत साधारण ढंग से लेना चाहिए। कुल मिलाकर आपको लाभ ही होगा। संतान को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे। उनको पूरी सफलता नहीं मिलने से आप मन ही मन परेशान रहेंगे परन्तु कोई दूसरा मार्ग मिल जाने की सम्भावना बनी हुई है। आज धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। चैरिटी के किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा से परहेज करें।

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

सिंह

आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाने वाला है। रुपए कमाने की धुन में आप देर रात तक काम करते रहेंगे और हर तरह से काम आज ही पूरा करने की चेष्टा करेंगे। घर-परिवार में वातावरण अच्छा नहीं होने के बाद भी आप आम सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी सी कोशिश में ही ज्यादा सफलता मिल सकती है। काम-काज की स्थितियों में परिवर्तन लाने के लिए आप बहुत परिश्रम करेंगे। अन्य लोगों की मदद भी मिलेगी। आप कामकाज में विस्तार करने में रुचि लेंगे और अन्य शहरों में काम-काज बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। आज यात्रा का दबाव रहेगा परन्तु यात्रा कार्यक्रम बिल्कुल ही स्थगित कर दें, चन्द्रमा अनुकूल नहीं हैं। सरकारी लोगों से या अन्य वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिल सकता है, मार्गदर्शन भी मिल सकता है।

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

कन्या

जो चल रहा है, उसे ढंग से सम्भालें। कामकाज को बिखरने नहीं दें। नए लोगों को जोडऩे में रुचि रहेगी। भाग्य साथ दे रहा है इसलिए नए लोग मिल भी जाएंगे। खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। वजन बढऩे के संकेत हैं। आज सब तरफ से सुविधाएं बढ़ेंगी। मौज-शौक और मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। कम मेहनत में ही अधिक काम हो सकता है। सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीदने में रुचि रहेगी। किसी से अतिरिक्त मदद भी मिल सकती है। नौकरी करते हैं तो आपका सम्मान बढ़ेगा। किए गए कार्य का अच्छा परिणाम आएगा। कार्य विस्तार की योजनाओं में मन लगेगा और यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा। आप जिस तरह का वातावरण चाहेंगे उसी तरह का वातावरण मिल जाएगा। संतान के लिए समय शुभ है।

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

तुला

लेनदेन को लेकर कठिनाइयां रहेंगी। भूमि या भवन क ेविक्रय को लेकर दबाव रहेगा। लेनदेन की गणित उसी से सुधरेगी। बाहर के काम में अत्यधिक खर्चा होगा। कार्य विस्तार की योजना में लापरवाही से धन खर्च करेंगे। इससे आपकी लागत बढ़ रही है। पारिवारिक कलह से किनारा कर लेना ही अच्छा है, आपको हर बात में सीधे नहीं उलझना चाहिए। आज किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं, चैरिटी के काम में खर्चा भी करेंगे और आगे भी रहेंगे। छोटी यात्राएं कर सकते हैं परन्तु वाहन संबंधी परेशानियों के आने की सम्भावना है। साझेदारी के मामलों में गति आएगी और काम आगे बढ़ेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में एक तरफ मिठास बनी रहेगी, दूसरी तरफ विवाद की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप कोई हल्का आचरण नहीं करें।

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

वृश्चिक

समय बराबर-बराबर लाभ का बना हुआ है। अचानक दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी। आज कोई विशेष शुरुआत हो सकती है जो आपके काम को आगे बढ़ाएगी। साझेदारी के मामलों में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। काम आगे बढ़ेगा, लाभ भी होगा और असहमति के बाद भी कामकाज यथावत चलता रहेगा। भाई-बहिन की तरफ से थोड़ी सी निराशा रहेगी। आप जितना सोचेंगे, उतना अच्छा परिणाम नहीं आएगा। किसी नई योजना को लेकर आपका मनोबल बना रहेगा और आपके उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी। नए सम्पर्क बहुत लाभ देंगे। यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं परन्तु लाभ सीमित मात्रा में ही हो पाएगा। यात्रा का आज आधा उद्देश्य ही सफल हो पाएगा। वाहन चलाने में थोड़ा सावधानी बरतें, कष्ट हो सकता है।

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

धनु

आपका महत्व बढऩे का समय चल रहा है। आज चन्द्रमा अनुकूल हैं, इसलिए आपको अतिरिक्त काम दिया जा सकता है। या आप स्वयं अपने-आप को किसी काम में व्यस्त कर लेंगे। आर्थिक लाभ के नए अवसरों को भुनाने के लिए आप भारी प्रयास करेंगे। ऋण चुकाने का दबाव होने के बाद भी आप आर्थिक लाभ के लिए नई-नई योजनाओं पर विचार करेंगे। तिकड़म का प्रयोग भी कर सकते हैं। आपके कामकाज की शैली से हर किसी का सहमत होना जरूरी नहीं। अत: थोड़े दिन अत्यंत सावधानी से काम करें और अपनी किसी भी नीति को लेकर लोगों की सहमति बनाने की चेष्टा करें। प्रेम संबंध में थोड़ी सी कठिनाई रह सकती है। छोटी बातें स्वाभिमान का बड़ा प्रश्न बन सकती हैं। यात्रा आज लाभदायक हो सकती है परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा नही करें।

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

मकर

आज कामकाज में तेजी आएगी। यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें क्योंकि चन्द्रमा अनुकूल नहीं हैं। बकाया काम निपटाने के लिए आज अभियान जैसा चल सकते हैं। नौकरी में दिन अच्छा जाएगा, बॉस प्रसन्न होंगे। निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुछ भी करेंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा में आप लोगों पर भारी पड़ेंगे। कोई ऐस कदम उठा सकते हैं, जिससे शत्रु को नुकसान होगा। किसी टेण्डर इत्यादि में आपको लाभ हो सकता है। पद-प्रतिष्ठा के लिए जो कार्य आप कर रहे हैं, उससे सम्मान बढ़ेगा और अधिक लोग आपसे जुड़ेंगे। किसी विवाद में शांति रखना ही अच्छा है। क्योंकि अंतिम परिणाम आपके पक्ष में ही रहेंगे। लाभ प्राप्ति के लिए कोई ऐसा काम ना कर बैठें जो अनुचित हो या किसी अन्य के लिए तकलीफदेह हो। संतान के लिए आज का दिन शुभ है।

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

कुंभ

आज भागदौड़ बनी रहेगी। कामकाज काबू में ही नहीं आएगा। जितना चिंतन करेंगे, उतना ही उलझते चले जाएंगे। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक है। अचानक लाभ प्राप्ति भी हो सकती है। लाभ की मात्रा बढ़ेगी। कोई अचानक खर्च आ सकता है, जिसको लेकर आपकी कोई योजना नहीं है। घर-परिवार के मामलों में अत्यंत सावधानी से व्यवहार करें। किसी से बहुत अच्छे संबंधारहेंगे तो किसी से बिगड़ भी सकते हैं। नौकरी में कठिनाइयों के बाद भी आपका सम्मान बना रहेगा। आपके काम से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आज कुछ विशेष प्रयास कर सकते हैं। ग्रह स्थितियां कुछ नया सृजन चाहती हैं। बाधाओं के बाद भी आप अपना काम कर पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।

11 नवंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों के बन रहे शुभ संयोग, लेनदेन में बरतें सतर्कता

मीन

समय विशेष चल रहा है। भागीदारी के मामलों में विशेष लाभ की उम्मीद है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। किसी नई योजना पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज टिक कर काम नहीं कर पाएंगे। भागदौड़ लगी रहेगी। यात्रा योग प्रबल हैं परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। निजी जीवन में खट्टा-मीठा चलता रहेगा। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए समय निकालना थोड़ा जरूरी है। नौकरी में आज अच्छी परिस्थितियां रहेंगी। आपका नया प्रस्ताव मंजूर हो सकता है या आपको अधिक सम्मान मिल सकता है। दोपहर बाद स्वभाव में थोड़ी गर्मी रहेगी। अत: वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। यात्रा के बीच में व्यावसायिक गतिविधियां जारी रहेंगी। आर्थिक लाभ की भी नई परिस्थितियां बनेंगी। संतान की प्रगति से आप प्रसन्न रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु BJP में हलचल तेज, अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलें हुईं तेज
तमिलनाडु BJP में हलचल तेज, अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलें हुईं तेज
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; पूरी सूची जारी
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; पूरी सूची जारी
14 जून से शुरू होगा शूल योग, इन 4 राशियों के लिए कठिन रह सकता है समय, बरतें विशेष सावधानी
14 जून से शुरू होगा शूल योग, इन 4 राशियों के लिए कठिन रह सकता है समय, बरतें विशेष सावधानी
क्या हवाई सफर होगा सस्ता? अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल के दामों में भारी गिरावट
क्या हवाई सफर होगा सस्ता? अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल के दामों में भारी गिरावट
AI का भारी-भरकम बिल देखकर कंपनियों की हालत खराब, एक महीने में 4200 करोड़ रुपये का खर्च
AI का भारी-भरकम बिल देखकर कंपनियों की हालत खराब, एक महीने में 4200 करोड़ रुपये का खर्च
'एयरपोर्ट पर मिलो, फिर बड़ा प्लान…' अभिजीत दीपके की भारत वापसी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन का ऐलान; जानिए पूरा एजेंडा
'एयरपोर्ट पर मिलो, फिर बड़ा प्लान…' अभिजीत दीपके की भारत वापसी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन का ऐलान; जानिए पूरा एजेंडा
7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला नया Ultra स्मार्टफोन लॉन्च, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला नया Ultra स्मार्टफोन लॉन्च, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
हरियाणवी हिट ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का भोजपुरी ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाया नया वर्जन
हरियाणवी हिट ‘तेरी आख्या का यो काजल’ का भोजपुरी ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाया नया वर्जन
OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल
OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल
'पापा हमेशा घर पर रहते हैं…' बच्चों की इस बात ने बॉबी देओल को तोड़ दिया, शराब की लत और मुश्किल दौर का खुलासा
'पापा हमेशा घर पर रहते हैं…' बच्चों की इस बात ने बॉबी देओल को तोड़ दिया, शराब की लत और मुश्किल दौर का खुलासा
'ऐसे माहौल में रहना शर्मनाक', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कपिल सिब्बल का बयान गरमाया, भाजपा ने किया पलटवार
'ऐसे माहौल में रहना शर्मनाक', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कपिल सिब्बल का बयान गरमाया, भाजपा ने किया पलटवार
AC को लगातार कितने घंटे तक चलाना सुरक्षित है? ज्यादा देर चलाने पर क्या आग लगने का खतरा हो सकता है?
AC को लगातार कितने घंटे तक चलाना सुरक्षित है? ज्यादा देर चलाने पर क्या आग लगने का खतरा हो सकता है?
बाथरूम के जंग लगे नल कैसे साफ करें, आसान घरेलू उपायों से पाएं नई जैसी चमक
बाथरूम के जंग लगे नल कैसे साफ करें, आसान घरेलू उपायों से पाएं नई जैसी चमक
4 दिन में ही छा गई 2 घंटे 18 मिनट की थ्रिलर, सस्पेंस इतना खतरनाक कि IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग; दर्शकों के उड़ गए होश
4 दिन में ही छा गई 2 घंटे 18 मिनट की थ्रिलर, सस्पेंस इतना खतरनाक कि IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग; दर्शकों के उड़ गए होश