न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहाड़ पसंद लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं ‘हर्षिल’, फिजाओं में घुली अलग तरह की मादकता!

पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे हैं, तो हमारा सुझाव है कि ऐसी जगह चुनें जहां भीड़भाड़ कम होती है, ताकि आप एक...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 30 May 2021 8:27:50

पहाड़ पसंद लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं ‘हर्षिल’, फिजाओं में घुली अलग तरह की मादकता!

पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे हैं, तो हमारा सुझाव है कि ऐसी जगह चुनें जहां भीड़भाड़ कम होती है, ताकि आप एक क्वॉलिटी टाइम बिता सकें, अकेले और परिवार के साथ भी। हर्षिल, हिमालय की तराई में बसा एक गांव, जो चुम्बकीय शक्ति का आभास कराता है। एक बार आप वहां पहुंच गए तो यह बिना किसी किन्तु-परंतु के आपको अपनी तरफ़ खींचता ही रहता है। हर्षिल पहुंचकर आप मानो सपनों की दुनिया में पहुंच गए हों। पहाड़पसंद लोगों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की फ़िजाओं में अलग तरह की मादकता है।

uttarakhand,harsil,harsil village,rishikesh,hill station harsil,gangotri national park,tourism article in hindi

कहां है हर्षिल?

हर्षिल, उत्तराखण्ड के गढ़वाल रीज़न के उत्तरकाशी ज़िले में स्थित है। यहां से गंगोत्री की दूरी मात्र 21 किलोमीटर ही बचती है, जो कि हिन्दुओं के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। गंगोत्री तक रास्ता अपने आपमें इतना मनमोहक है कि एक बार से आपका मन नहीं भरेगा।

हर्षिल का इतिहास

हर्षिल की खोज ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करने वाले अंग्रेज़ फ़ेड्रिक विल्सन ने की थी। यह जगह उन्हें इतनी पसंद आई कि वो अपनी नौकरी छोड़कर इस जगह पर रहने लगे। बाद में उन्होंने एक पहाड़ी लड़की से शादी कर ली और पूरी तरह से हर्षिल के हो गए। हर्षिल में सेब का पहला पेड़ फ़ेड्रिक विल्सन ने इंग्लैंड लाकर लगाया था तब से वहां पर सेब की खेती और व्यापार होने लगा। विल्सन नाम की सेब की एक प्रजाति आज भी हर्षिल में बहुत प्रसिद्ध है। विल्सन ने ही हर्षिल को स्विट्ज़रलैंड की उपाधि दी थी। बॉलिवुड की सुपर-डूपर हिट फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली की शूटिंग भी यहीं हुई थी।

uttarakhand,harsil,harsil village,rishikesh,hill station harsil,gangotri national park,tourism article in hindi

हर्षिल की ख़ासियत

हिमाच्छादित पर्वत, निर्झर झरने, दूर तक फैले देवदार और चिनार के घने जंगल, उसके नीचे ज़ोर-शोर से बहती भगीरथी की अविरल धारा और सांप-सी बलखाती हुई बेहतरीन सड़कें, जो आपको हर्षिल के उन तमाम जगहों पर ले जाएंगी जहां आप जाना चाहते हैं। ‘हर्षिल मेरे अब तक के सफ़र का सबसे पसंदीदा पड़ाव रहा है, जो एक नशे की तरह मुझमें समाया है, जिससे मैं कभी उबरना नहीं चाहूंगी।’ हर्षिल में आपको प्राकृतिक रंगों की वह छटा देखने को मिलेगी, जिन रंगों की कल्पना मनुष्य ने शायद ही की होगी।

वहां की विस्तृत घाटियां ऐसी लगती हैं, मानो ईश्वर ने ख़ुद अपने हाथों से कोई पेंटिंग बनाई है और उसमें वह सभी रंग भर दिए हैं, जो कि आपकी आंखों में समा ही नहीं पाते। यहां के सेब भी मशहूर हैं और अगर जाएं तो ज़रूर खाएं। आपको एक अलग स्वाद मिलेगा। रास्ते के लिए भी लेकर रखें। मोलभाव भी करें। छोटे-छोटे सेब भी बड़े स्वाद के होते हैं।

uttarakhand,harsil,harsil village,rishikesh,hill station harsil,gangotri national park,tourism article in hindi

कहां-कहां घूम सकते हैं?

हर्षिल वैसे तो छोटी-सी जगह है लेकिन घूमने के लिहाज से बहुत बड़ी है। यहां पर कई ऐसी जगहें हैं, जो धार्मिक हैं, तो कई ऐसी भी हैं, जहां सिर्फ़ सैर-सपाटे के लिए जाया जा सकता है। यहां की कुछ मुख्य जगहें इस प्रकार हैं-

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान

यह हर्षिल से क़रीब तीस किमी दूर भागीरथी नदी के ऊपरी बेसिन क्षेत्र में है। इस जगह को अल्पाइन के पेड़ों, संकरी घाटियों और हिमनदों की वजह से जाना जाता है। गौमुख हिमनद भी इसी बेसिन में आता है जो हिन्दू आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां पर पशुओं की पंद्रह और पक्षियों की डेढ़ सौ प्रजातियां पाई जाती हैं।

uttarakhand,harsil,harsil village,rishikesh,hill station harsil,gangotri national park,tourism article in hindi

गंगोत्री धाम

उत्तराखंड के चारों धामों में से एक है गंगोत्री धाम। यह हर्षिल से क़रीब 21 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर गंगा जी का एक मंदिर है, जिसमें उनकी प्रतिमा रखी हुई है।

uttarakhand,harsil,harsil village,rishikesh,hill station harsil,gangotri national park,tourism article in hindi

धराली गंगोत्री

माना जाता है कि गंगा जी को धरती पर लाने के लिए भागीरथ ने इसी जगह पर तपस्या की थी। धराली गंगोत्री में शिव का एक प्राचीन मंदिर भी है। धराली पर्यटन स्थल सेब के बागान और लाल सेम के लिए भी मशहूर है। यह हर्षिल से 2 किलोमीटर ही है।

uttarakhand,harsil,harsil village,rishikesh,hill station harsil,gangotri national park,tourism article in hindi

मुखवास ग्राम

मुखवास को गंगा जी का घर माना जाता है। यह हर्षिल से एक किलामीटर दूरी पर स्थित एक बेहद सुंदर गांव है। दीपावली के दो दिन बाद गंगोत्री धाम का कपाट बंद होने के बाद गंगा जी को यहां के मंदिर में विराजमान किया जाता है।

uttarakhand,harsil,harsil village,rishikesh,hill station harsil,gangotri national park,tourism article in hindi

सत्तल यानी सात झीलों का समूह

हर्षिल से कुछ ही दूरी पर सत्तल नामक जगह है, जहां पर सात झीलों का समूह है। इन झीलों को लोग पन्ना, नलदमयंती ताल, राम, सीता, लक्ष्मण, भरत सुक्खा ताल और ओक्स के नाम से जानते हैं। हर्षिल से यह जगह 3 किलोमीटर की दूरी पर है।

uttarakhand,harsil,harsil village,rishikesh,hill station harsil,gangotri national park,tourism article in hindi

गंगनानी

इस जगह को गंगा जी के नानी का घर माना जाता है और साल में एक बार गंगा जी अपनी नानी के घर आती हैं। इसके अलावा यहां पर एक गर्मपानी का कुंड हैं, जहां पर महिलाओं और पुरुषों के स्नान के जिए जगह भी बनाई गई है। इस जगह पर आप ऋषिकेश से आगे बढ़ते समय ही जाएं। यहां से हर्षिल 26 किलोमीटर रह जाता है।

uttarakhand,harsil,harsil village,rishikesh,hill station harsil,gangotri national park,tourism article in hindi

हर्षिल कैसे और कब जाएं?

ऋषिकेश से उत्तरकाशी और फिर वहां से हर्षिल और गंगोत्री की तरफ़ बढ़ा जा सकता है। आप वहां पर अप्रैल-जून और सितंबर से नवंबर तक जा सकते हैं। आप अपने शुरुआती बिंदु से प्राइवेट टैक्सी कर सकते हैं, अपनी कार भी ले जा सकते हैं। उत्तरकाशी से लोकल गाड़ियां भी जाती हैं।

ठहरने की जगहें

रुकने के लिए आप हर्षिल में ही अपने बजट का लॉज़ और होमस्टे देख सकते हैं। अगर बहुत ठंड ना सह सकते हों तो नीचे के गांवों में रुकना ठीक होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!