Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉरीशस बन रहा हनीमून के लिए पहली पसंद, वीजा मिलना भी बेहद आसान!

हिन्द महासागर के तट पर अफ्रीका महाद्वीप में बसा हुआ एक खूबसूरत देश है मॉरीशस। मॉरीशस चारों और से समुद्र से घिरा हुआ है। मॉरीशस हनीमून मनाने के लिए सबसे आकर्षक देश है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 4:48:59

मॉरीशस बन रहा हनीमून के लिए पहली पसंद, वीजा मिलना भी बेहद आसान!

हिन्द महासागर के तट पर अफ्रीका महाद्वीप में बसा हुआ एक खूबसूरत देश है मॉरीशस। मॉरीशस चारों और से समुद्र से घिरा हुआ है। मॉरीशस हनीमून मनाने के लिए सबसे आकर्षक देश है। मॉरीशस के हरे-भरे जंगल और ऐतिहासिक स्थान आपकी यात्रा को बहुत रोचक बना देंगे। मॉरीशस का प्राकृतिक वातावरण, ऐतिहासिक इमारतें, दर्शनीय स्थल और झील-झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस है जोकि मॉरीशस का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ सबसे बड़ा बंदरगाह भी है। मॉरीशस की सबसे रोचक बात है कि यहां 50% हिन्दू और बाकी के 50% मुस्लिम और क्रिश्चन रहते है। पूरे मॉरिशस में अधिकतर पैसा टूरिज्म से आता है फिर भी यह दुनिया के सबसे धनी देशों में गिना जाता है। मॉरीशस अफ्रीका महाद्वीप का बहुत खूबसूरत देश है और हर साल बहुत बड़ी संख्या में दुनिया भर से लोग यहाँ घूमने आते है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए मॉरीशस के प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी देने जा रहे है इसीलिए आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़े...
tourist spots in mauritius,honeymoon destination mauritius,places to visit in mauritius,foreign destination,holidays,travel guide,travel tips ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क

ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क मॉरीशस का सबसे बड़ा संरक्षित वन है। सन 1994 तक मॉरीशस के ब्लैक रिवर गोर्गेस नेशनल पार्क को सिर्फ जंगली जानवरों के शिकार के लिए जाना जाता था परन्तु मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा इस पार्क को नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया। यह शानदार पार्क वन्य जीव अभ्यारण है जोकि चारों ओर से पहाड़ों और झीलों से घिरा हुआ है। आज ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क जंगली जानवरों और पक्षियों की कई प्रजातियों का घर है। कुछ लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियों में मॉरीशस केस्ट्रल, इको पैराकेट, गुलाबी कबूतर, मॉरीशस फ्लाइंग फॉक्स, मॉरीशस बुलबुल और मॉरीशस जैतून सफेद-आंख यहां देखे जा सकते हैं। आप जंगली सूअर, मकाउ बंदर और हिरण भी यहां देख सकते है। tourist spots in mauritius,honeymoon destination mauritius,places to visit in mauritius,foreign destination,holidays,travel guide,travel tips बेल्ले मेयर प्लेज बीच

मॉरीशस के प्रसिद्ध स्थानों में से एक मॉरीशस का बेल्ले मेयर प्लेज बीच है जोकि बहुत ही खूबसूरत समुद्र तट है। हरे-भरे जंगलों वाले पहाड़ और ताड़ के पेड़ों से सुशोभित यह बीच पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। इस बीच में सफ़ेद रेत के साथ समय बिताना मन को सुकून देने वाला होता है। tourist spots in mauritius,honeymoon destination mauritius,places to visit in mauritius,foreign destination,holidays,travel guide,travel tips सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन

सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन का मॉरिशस के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। पर्यटकों के लिए इस विशाल गार्डन में बहुत सारे ऐसे जीव-जंतुओं की प्रजाति देखने को मिलती है। इसके अलावा यह अपने खूबसूरत गार्डन और आकर्षित पेड पौधों के लिए भी जाना जाता हैं। यह मॉरिशस का बहुत बड़ा और प्रसिद्ध गार्डन है। मॉरिशस आने वाले पर्यटक इस खूबसूरत स्थान पर घूमने जरूर जाते हैं। यह गार्डन लगभग 25,110 हेक्टेयर (62,040 एकड़) के क्षेत्र को कवर करता है। tourist spots in mauritius,honeymoon destination mauritius,places to visit in mauritius,foreign destination,holidays,travel guide,travel tips चामरेल

चामरेल मॉरीशस के पश्चिमी तट पर पश्चिमी पहाड़ियों में सावन और काली नदी जिलों के बीच लगभग 850 फीट (260 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित एक गांव है। चारमेल को मॉरिशस की सात रंगों की धरती के रूप में जाना जाता है। यहाँ पर सात रंगों की रेत है जो बहुत ही आकर्षक दिखाई देती है। ऐसा माना जाता है कि कई सालों पहले यहाँ ज्वालामुखी भी फटा था। धरती पर ही दूसरे गृह जैसा अनुभव कराने वाला यह स्थान बहुत ही आश्चर्यचकित करने वाला है। tourist spots in mauritius,honeymoon destination mauritius,places to visit in mauritius,foreign destination,holidays,travel guide,travel tips ट्रू ऑक्स बीचेस

मॉरिशस के दर्शनीय स्थानों में ट्रू ऑक्स बीच मॉरिशस की सबसे अच्छी जगह है। ये जगह इतनी खूबसूरच है कि यकीनन इस जगह से आपको प्यार हो जाएगा। कई सालों पहले यह स्थान मात्र एक मछली पकड़ने वाला गाँव था परन्तु आज यह विशाल समुद्र तट के किनारे बसा हुआ बहुत खूशूरत शहर है। समुद्र का सुर्ख नीला पानी और पानी में दिखती सफेद रंग की रेत आपका मन मोह सकती है। ट्रू ऑक्स बीच में शाम का समय बिताना सबसे ज्यादा मनमोहक होता है जब सूर्यास्त होता है तो यहाँ का नजारा देखने लायक होता है। यह बीच सबसे कम भीड़ वाला मॉरिशस का सबसे शानदार बीच है और लवबर्ड्स के लिए ये जगह पहली पसंद है। tourist spots in mauritius,honeymoon destination mauritius,places to visit in mauritius,foreign destination,holidays,travel guide,travel tips ले मोर्ने ब्रेंट

ले मोर्ने ब्रेंट मॉरीशस का आकर्षण है जोकि अनेकों होटलों से घिरा हुआ स्थान है। ले मोर्ने पहाड़ मॉरिशस के दक्षिण में स्थित एक मात्र पहाड़ है और यह पहाड़ अपनी विशालता के लिए पर्यटक के बीच अधिक लौकप्रिय है। यह पहाड़ ऐतिहासिक है और विश्व विरासत के रूप में जाना जाता है। ये हनीमून कपल्स के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। विंडसर्फिंग और काइटसर्फिंग के लिए परफेक्ट है। tourist spots in mauritius,honeymoon destination mauritius,places to visit in mauritius,foreign destination,holidays,travel guide,travel tips ग्रांड बेसिन

ग्रांड बेसिन समुद्र तल से 1800 फीट ऊपर पहाड़ों के बीच एक सुन्दर झील जो मॉरिशस का प्रसिद्ध हिन्दू धार्मिक स्थान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्थान पर भोलेनाथ का दर्शनीय स्थान भी हैं। इस मंदिर में शिवजी की 108 फीट की मूर्ति है जो इस जगह को बहुत ही दर्शनीय बनाती है। महाशिवरात्रि के समय इस स्थान को गंगा नदी के पवित्र जल से भर दिया जाता है और कावड़ यात्री अपने घर से इस सुन्दर झील तक पैदल दर्शन के लिए आते है। tourist spots in mauritius,honeymoon destination mauritius,places to visit in mauritius,foreign destination,holidays,travel guide,travel tips चेम्प दे मार्स पोर्ट लुइस

चेम्प दे मार्स पोर्ट लुईस का रेस कोर्स है जोकि दुनिया का दूसरा सबसे पुराना रेस कोर्स है। वह पर्यटक जो घोड़ों की दौड़ में रूचि रखते है यह स्थान ऐसे पर्यटकों के लिए दिलचस्प जगह साबित होती हैं और यह दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। पर्यटक यहाँ आकर घोड़ों की दौड़ के साथ-साथ यहाँ के कुछ फेमस ड्रिंक्स का भी आनंद उठा सकते है। tourist spots in mauritius,honeymoon destination mauritius,places to visit in mauritius,foreign destination,holidays,travel guide,travel tips ला वननिल्ले क्रोकोडाइल पार्क मॉरीशस

वन्य जीवों में रुचि रखने वाले लोगो के लिए ला वननिल्ले क्रोकोडाइल पार्क कमाल की जगह है। यह स्थान कछुओं के संग्रहालय लिए प्रसिद्ध है। इस पार्क में पर्यटकों को कछुए की बनी करि परोसी जाती है। यह डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है। कछुओं के साथ-साथ यहाँ अन्य जीव भी देखने को मिलते है। यह जंगल बहुत ही आकर्षक है आप यहा पर कई सारे जीव-जंतुओं को देख सकते हैं। tourist spots in mauritius,honeymoon destination mauritius,places to visit in mauritius,foreign destination,holidays,travel guide,travel tips सिटाडेल फोर्ट एडिलेड

सिटाडेल फोर्ट एडिलेड एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यह मॉरिशस के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहाँ पर घूमने के लिए आते है। प्राचीन जीवन शैली को आज भी इस फोर्ट ने जिंदा रखा है। ऐतिहासिक इमारतें इस क़िले सुंदरता को और भी बड़ा रही है। यह वाकई में शानदार जगह है घूमने के लिए। tourist spots in mauritius,honeymoon destination mauritius,places to visit in mauritius,foreign destination,holidays,travel guide,travel tips रोचेस्टर फॉल्स

पार्टनर के साथ वॉटरफॉल देखना बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक पल होता है। जब आप अपने पार्टनर के साथ यहां जाएं तो स्कीनी डिपिंग के लिए जाएं, ट्रॉपिकल फ्रूट सलाद खाएं और अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं।

आपको बता दे, मॉरीशस में पर्यटकों के लिए बहुत ही अच्छे होटल उपलब्ध है जिनमे फ्रेंच, चाइनीस और इंडियन खाना आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसके साथ ही मॉरीशस में ढोल पुरी, समोसे और तले हुए नूडल्स बहुत ही ज्यादा फेमस भोजन है। अगर आपने मॉरीशस घूमने जाने का प्लान बना लिया है तो आपको बता दे, अक्टूबर का महिना अच्छा माना जाता है। इस समय मॉरीशस की जलवायु बहुत ही अच्छी होती है जोकि आपको पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए मददगार साबित होती हैं।

भारतीयों के लिए मॉरीशस जाना बेहद आसन है। यहां जाने के लिए आपको पहले वीजा बनवाने की जरूरत नहीं है। आप मॉरीशस एयरपोर्ट पर आप अपना पासपोर्ट दिखाकर वीजा प्राप्त कर सकते है जिसको वीजा ऑन अराइवल बोलते हैं। पर्यटकों को पासपोर्ट के रूप में ही 60 दिनों के लिए वीजा मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका