न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छुट्टियों में सैर-सपाटा का मजा ही कुछ और है...जाने से पहले इन बातों पर चिंतन-मनन जरूरी

समर वेकेशन मतलब सैर-सपाटा, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना, और एक मज़ेदार हॉलिडे। छुटिट्यों के बारे में सोचकर ही खुशी ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 09 May 2021 6:07:38

छुट्टियों में सैर-सपाटा का मजा ही कुछ और है...जाने से पहले इन बातों पर चिंतन-मनन जरूरी

समर वेकेशन मतलब सैर-सपाटा, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना, और एक मज़ेदार हॉलिडे। छुट्टियों के बारे में सोचकर ही खुशी का ठिकाना नहीं रहता। ऐसे में अगर आपका कहीं घूमने का इरादा बन जाए तो फिर तो हो गई बल्ले-बल्ले। अब हम आपको बताते हैं यात्रा की तैयारी के लिए क्या-क्या करना होगा :—

preparation,summer vacation,tourism,summer vacation tourism,destination,flight,train booking,accommodation,itinerary,packing,travel news in hindi

डिसाइड करें डेस्टिनेशन

आपको सबसे पहले ये निश्चित करना है कि छुट्टियों में घूमने कहां जाना है। चाहे आप ओवरसीज़ जाना चाहते हैं या भारत-भ्रमण करना चाहते हैं, ट्रिप में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। डेस्टिनेशन की चॉइस कुछ बातों पर निर्भर करेगी-आपको पहाड़ पसंद हैं या बीच, शहर भाते हैं या कंट्रीसाइड रिज़ॉर्ट, भीड़ अच्छी लगती है या एकांत। साथ ही ये भी सोचिए कि आपका ट्रैवल बजट कितना है, आप सोलो हॉलिडे करेंगे, या फिर फ़ैमिली। फ़ैमिली में बच्चे साथ होंगे या बुज़ुर्ग माता-पिता, या दोनों। ट्रिप को यादगार बनाने के लिए डेस्टिनेशन का मौसम और ट्रैवल टाइम जानना भी ज़रूरी है।

preparation,summer vacation,tourism,summer vacation tourism,destination,flight,train booking,accommodation,itinerary,packing,travel news in hindi

फ़्लाइट या ट्रेन बुकिंग

अब बारी आती है फ़्लाइट या ट्रेन टिकट बुकिंग की। दोनों ही हालात में पहले से बुकिंग करना सही रहेगा। लेट होने से फ़्लाइट की टिकट काफ़ी महंगी पड़ती है और ट्रेन में कन्फ़र्म टिकट मिलना मुश्क़िल रहता है। यदि आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो डाइरेक्ट फ़्लाइट बुक करने से आपका ट्रैवल टाइम बचेगा।

preparation,summer vacation,tourism,summer vacation tourism,destination,flight,train booking,accommodation,itinerary,packing,travel news in hindi

कैसा हो अकोमोडेशन?

हॉलिडे का मोटा ख़र्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां ठहरेंगे। कंफ़र्टेबल होने के साथ वो घूमने की जगहों से बहुत दूर नहीं होना चाहिए। आजकल काफ़ी ऑनलाइन साइट्स होटलों की जानकारी देती हैं। कपल के लिए होटल अच्छे रहते हैं तो वहीं लंबे पारिवारिक हॉलिडे के लिए फ़र्निश्ड अपार्टमेंट लेना बेहतर है, जिसमें सबके लिए अलग बेडरूम, किचन, लॉन्ड्री की सुविधा हो। एयरबीएनबी जैसे रेंटल साइट्स भी आजकल चलन में है। विदेश में ही नहीं, हमारे अपने देश में भी रेंटल साइट्स द्वारा दूसरे राज्यों के लोगों के घर में रहकर उनका खाना और संस्कृति एंजॉय कर सकते हैं।

preparation,summer vacation,tourism,summer vacation tourism,destination,flight,train booking,accommodation,itinerary,packing,travel news in hindi

आइटनरी करें तैयार

हॉलिडे पर आप सारे दर्शनीय स्थल देख पाएं, ये थोड़ा मुश्क़िल रहता है इसलिए पहले से ही जो जगह आपको देखनी है, उनकी लिस्ट बना लें. इन्हें खोजने के लिए ऑनलाइन सर्च साइट्स पर मेजर टूरिस्ट अट्रैकशन्स ढूंढ़ें और अन्य यात्रियों के फ़ीडबैक के अनुसार अपनी लिस्ट बना लें। जहां आप ठहरेंगे, वहां से ऑनलाइन मैप्स पर इन जगहों की दूरी जांचना समय की बचत करेगा और आप पहले से ही घूमने की जगह और दिन तय कर सकेंगे।

डेस्टिनेशन की मशहूर जगह, ख़ास व्यंजन, प्रसिद्ध रेस्तरां, फ्री ज़ू या पार्क, एडवेंचर स्पोर्ट, आदि जानने के लिए आप ट्रैवल ब्लॉग, टूरिस्ट वेबसाइट, मित्र जो वहां जा चुके हैं, फ़ेसबुक, ट्विटर, लोनली प्लैनेट गाइड बुक्स का सहारा ले सकते हैं। साथ ही ये भी पता करें कि वहां घूमने का क्या तरीक़ा उत्तम रहेगा-टैक्सी, बस, या लोकल ट्रेन।

preparation,summer vacation,tourism,summer vacation tourism,destination,flight,train booking,accommodation,itinerary,packing,travel news in hindi

सामान की पैकिंग

सबसे बढ़िया रहता है लाइट ट्रैवल करना। ज़रूरत से अधिक सामान न पैक करें। कपड़े, जूते आदि मौसम के अनुसार रखें। ऐसे कपड़े रखें जो जल्दी गंदे न दिखें, मिक्स ऐंड मैच किए जा सकें और अधिक जगह न घेरें। हर इंसान का अलग बैग बनाएं और बच्चों को अपने बैग ख़ुद संभालने की ज़िम्मेदारी दें, ताकि उन्हें अभी से ट्रैवल प्लैन करना आ सके। बच्चों के लिए एक चेंज ऑफ़ ड्रेस ज़रूर हैंडी रखें। आवश्यक दवाइयां रखना न भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!