न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : दुनियाभर में मशहूर है ताजमहल! पर्यटक शहर में इन जगहों पर घूमने का भी ले सकते हैं मजा

कुछ इतिहासकारों का कहना है कि आगरा शहर का सम्बन्धमहाभारत के समय से है। आगरा का पेठा और ताजमहल दुनिया भर में मशहूर है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 9:01:12

आगरा : दुनियाभर में मशहूर है ताजमहल! पर्यटक शहर में इन जगहों पर घूमने का भी ले सकते हैं मजा

उत्तर प्रदेश का आगरा शहर अपनी ऐतिहासिक धरोहर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसशहर पर सब से ज्यादा मुग़ल राजाओं का शासन रहा है। जिनके शासन काल में कई ऐतिहासिकइमारतों का निर्माण किया गया है। कुछ इतिहासकारों का कहना है कि आगरा शहर का सम्बन्ध महाभारत के समय से है। आगरा का पेठा और ताजमहल दुनिया भर में मशहूर है।

ताजमहल

ताजमहल को दुनिया भर के सैलानी देखने के लिए जरूर आते है। इस ऐतिहासिक इमारत को
मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज़ की याद में बनवाया था। इसे बनाने के लिएलगभग 17 साल का समय लगा था। इसे सफ़ेद संगमरमर से बनाया गया है। इसको एकआयताकार आकार में बनाया गया है। कुछ लोग इसे प्रेम का प्रतीक कहते है। चाँदनी रात में इसे देखने का नज़ारा बहुत ही दिलकश होता है।

major attraction in agra,holidays,travel,tourism

आगरा किला या लाल किला
आगरा किला को लाल किला के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण मुग़ल बादशाह अकबर ने अपने शासन काल के दौरान करवाया था। इस किले के अंदर सेना के साथ शाही लोग भी रहा करते थे। इसको लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। इसकी वास्तुकला बहुत ही मनमोहक है। इस किले के अंदर शीशे की दीवारें, अंगूरी बाग़, शाही औरतों के लिए बनी नगीना मस्जिद बहुत ही खूबसूरत है।

जामा मस्जिद
जामा मस्जिद आगरा उत्तर प्रदेश में भी स्थित है। इसका निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेटी जहांनारा के लिए बनवाया था। लाल बलुआ पत्थर से बनी इस मस्जिद को संगमरमर से सजाया गया है। यह शहर के मध्य में स्थित मस्जिद है। इसके आसपास एक बड़ा बाजार लगता है। जहां पर सैलानी कुछ ना कुछ सामान जरूर खरीद लेते है। सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक इस मस्जिद में सैलानी आ सकते है।

major attraction in agra,holidays,travel,tourism

खास महल
खास महल आगरा किला में बना हुआ है। यहाँ पर शाहजहां की बेटियां जहांआरा और रोशनआरा रहती थी। इस महल की छतों पर बहुत ही सुन्दर नक्काशी की गयी है। जिसको देखकर सैलानियों के मुंह से वाह खुद ब खुद ही निकल आता है। खास महल के एक तरफ अंगूरी बाग़ और एक तरफ नदी बहती है। आगरा जाने वाले लोग इसे देखना नहीं भूलते है।

चीनी राउजा मकबरा
चीनी राउजा मकबरे का निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ के दरबारी कवि और प्रधानमंत्री मौलाना शुक्ररल्‍लाह शिराजी ने करवाया था। इनकी ख्वाहिश थी अपने जीते जी अपने लिए मकबरे को बनवाये। कुछ इतिहास कर इस मकबरे के गुंबद की बनावट को सही नहीं मानते है। इसे बनाने के लिए चीनी पत्थर का उपयोग किया गया है। जिसके कारण इसे चीनी मकबरा भी कहा जाता
है।

पंच महल
पंच महल एक 5 मंजिला इमारत है। यह फतेहपुर सिकरी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। इसको अकबर बादशाह की रानियों के लिए बनवाया गया। इसमें 176 खम्भे लगाए गए है। इन खंबों के कारण महल बहुत ही ज्यादा हवादार था। अकबर यहाँ पर बैठ कर नृत्य का आनंद लिया करते थे। इसका निर्माण लाल पत्थर से किया गया है। इस पर्यटक स्थल (Tourist Place) पर सैलानियों को बहुत मजा आता है

major attraction in agra,holidays,travel,tourism

फतेहपुर सिकरी
फतेहपुर सिकरी का निर्माण 16 वी शताब्दी में मुग़ल बादशाह अकबर ने करवाया था। इसकी वास्तुकला को देखकर हर सैलानी मोहित हो जाता है। इसे लाल बलुआ पत्थर से निर्मित किया गया है। आगरा से करीब एक घंटे के अंदर आप पहुंच सकते है। फतेहपुर सिकरी में जोधाबाई महल, जामा मस्जिद, बुलंद दरवाज़ा और सलीम चिश्ती की दरगाह देखने को मिलती है।

अंगूरी बाग़
अंगूरी बाग़ का निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने 1637 में करवाया था। यहाँ पर वह आराम किया करते थे। शाही औरतों के लिए आराम से नहाने के लिए हमाम को तैयार करवाया गया था। इसमें एक बहुत ही सुन्दर बग़ीचा भी है। इस बाग़ की जटिल बनावट के कारण या कुछ विद्वानों के अनुसार कहा जाता है कि पहले यहाँ पर अंगूर के बूटे होते थे। जिसके कारण इसको अंगूरी बाग़ कहा जाता है।

ताज संग्रहालय

ताज संग्रहालय का निर्माण 1982 में किया गया था। यह संग्रहालय जल महल के अंदर बना
हुआ है। यहाँ पर सैलानियों को पुराने सिक्के, बादशाह और उनकी रानियों के कब्रों के चित्र भी
देखने को मिलते है। इसकी वास्तुकला हर किसी को मोहित करती है। यह सुबह 10 बजे से शाम
7 बजे तक खुला रहता है। सैलानियों को अपनी कार दूर कर पार्किंग में पार्क करके आना होता
है। कार पार्किंग से इलेक्ट्रिक गाड़ियां मिल जाती है।

major attraction in agra,holidays,travel,tourism

अकबर मकबरा
अकबर मकबरा 1605 से 1608 के समय के आस पास में बनाया गया था। इसकी वास्तुकला को देख कर हर सैलानी हैरान हो जाता है। यह 119 एकड़ में फैला हुआ है। इस मकबरे को मक्का की दिशा में ना बना कर, उगते सूरज की दिशा में बनाया गया है। यहाँ पर सहित मुख्य मकबरे के चारों तरफ बग़ीचा बना हुआ है। इस बगीचे को खुद अकबर से बनवाया था। इस मकबरे से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर उनकी बेगम मरियम उज जमानी का मकबरा भी बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!